WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

औसत वेग रसायन विज्ञान में परिभाषा average velocity definition in chemistry

औसत वेग :निश्चित समय अन्तराल बाद सांद्रता में हुए परिवर्तन को औसत वेग कहते है।

या

इकाई समय में पदार्थो की सान्द्रता में हुए परिवर्तन को औसत वेग कहते है।

माना Δt समय अंतराल बाद सांद्रता में हुआ परिवर्तन ΔC है तो

औसत वेग =±ΔC/Δt

यहाँ – चिन्ह समय के साथ साथ क्रियाफलो की सान्द्रता में कमी तथा + चिन्ह समय के साथ साथ क्रियाफलो में वृद्धि को बताता है।

माना एक अभिक्रिया निम्न है

क्रियाकारक → क्रियाफल

R → P

माना T1समय पर क्रियाकारक व क्रियाफलो की सान्द्रता क्रमशः [R1] व [P1] है तथा T2समय पर क्रियाकारक व क्रियाफलो की सान्द्रता क्रमशः [R2] व [P2] है।

अतः

Δt =T2– T1

Δ[R] = [R2]– [R1]

Δ[P] = [P2]– [P1]

औसत वेग = –Δ[R]/Δt

= – {[R2]– [R1]} / (T2– T1)

औसत वेग =+Δ[P]/Δt

= +{[P2]– [P1]} / (T2– T1)

प्रश्न :1 दिए गए वक्र की सहायता से 10 से 40 सेकंड के मध्य औसत वेग ज्ञात कीजिये।

डायग्राम ??????

उत्तर : औसत वेग = सत वेग = – Δ[R]/Δt

= – {[R2]– [R1]} / (T2– T1)

= – (0.01 – 0.03 )/(40 – 10 )

= – (-0.02 )/30

= 6.66 x 10-2

नोट : अभिक्रिया का औसत वेग या अभिक्रिया वेग ज्ञात करने के लिए स्टॉइकियोमिट्रिक गुणांक का भाग देना चाहिए।

उदाहरण : (1) H2 + I2 = 2HI

औसत वेग = – Δ[H2]/Δt – Δ[I2]/Δt = +1/2 [HI]/Δt

उदाहरण : (2) N2+ 3H2 = 2NH3

औसत वेग = – Δ[N2]/Δt = – Δ[H2]/3Δt = + Δ[NH3]/2Δt

उदाहरण 3 : 5Br + BrO3+ 6H+= 3Br2+ 3H2O

औसत वेग = – Δ[Br]/5Δt = – Δ[BrO3]/Δt = – Δ[H]/6Δt = +Δ[Br2]/3Δt = + Δ[H2O]/3Δt

उदाहरण 4 : 2N2O5= 4NO2+ O2

यदि 2N2O5के लुप्त होने का वेग 2 x 10-4molL-1sec-1है। तो तथा NO2तथा O2के बनने का वेग ज्ञात करो।

हल : अभिक्रिया का वेग = – Δ[N2O5]/2Δt = + Δ[NO2]/4Δt = + Δ[O2]/Δt

NO2के बनने का वेग

1/2 x N2O5के लुप्त होने का वेग = 1/4 x NO2के बनने का वेग

4/2 x 2 x 10-4= NO2के बनने का वेग

NO2के बनने का वेग = 4 x 10-4

O2के बनने का वेग

1/2 x N2O5के लुप्त होने का वेग = O2के बनने का वेग

O2के बनने का वेग = 1 x 10-4

# average velocity (औसत वेग) definition in chemistry औसत वेग क्या है रसायन विज्ञान में परिभाषा उदाहरण सहित प्रश्नोत्तर