तत्व व यौगिक में एक अंतर लिखिए। write the difference between element and compound

प्रश्न 18 : तत्व व यौगिक में एक अंतर लिखिए।
उत्तर : हम यहाँ तत्व और यौगिक में कई अंतर के बारे में अध्ययन करेंगे , आपको जो अंतर अच्छा लगे और परीक्षा में याद रहे वह लिख सकते है –
तत्व व यौगिक में अन्तर
 तत्व
 यौगिक
 1. जब कोई रासायनिक पदार्थ एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बनता है तो ऐसे पदार्थ को तत्व कहा जाता है।
 वह रासायनिक पदार्थ जो अलग अलग प्रकार के तत्वों के परमाणुओं से मिलकर बना होता है उसे यौगिक कहते है , अर्थात इसमें अलग अलग प्रकार के तत्वों के परमाणु आपस में रासायनिक बन्धो द्वारा जुड़े हुए रहते है।
इसमें विभिन्न प्रकार के तत्व एक निश्चित अनुपात में मिलते है और यौगिक का निर्माण करते है।
 2. तत्वों के उदाहरण : Au , He , H , O , Ag आदि।
 यौगिक के उदाहरण : जल (H2O) , सोडियम क्लोराइड (NaCl) आदि।
 3. तत्वों को चिन्ह या प्रतीक चिन्ह के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
 यौगिको को उनके रासायनिक सूत्र के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है , जो यह बताता है कि वह यौगिक कौन कौनसे तत्वों से मिलकर बना है , तथा एक अणु में किस तत्व के कितने परमाणु उपस्थित है।
 4. तत्वों को किसी भी रासायनिक या भौतिक विधि द्वारा तोड़कर सरल पदार्थो के रूप में या सरल कणों के रूप में विभाजित नहीं किया जा सकता है अर्थात तत्वों को तोड़कर सरल रूप नही दिया जा सकता है।
 यौगिको को किसी भी रासायनिक या भौतिक विधि का प्रयोग कर उनके सरल तत्वों के रूप में तोडा जा सकता है जिन तत्वों से मिलकर यौगिक बना होता है।
 5. अब तक लगभग 117 तत्वों को खोजा जा चूका है , और इन तत्वों को धातु , अधातु और उपधातु के रूप में बांटा गया है।
 विभिन्न प्रकार के तत्वों का उपयोग अलग अलग अनुपात में करके कई प्रकार के यौगिक बनाये जा चुके है और बनाये जा सकते है , इसलिए इनकी संख्या को नहीं बता सकते है लेकिन एक विशाल संख्या में यौगिको का निर्माण किया जा सकता है।
इन यौगिको को आयनिक यौगिक , आणविक यौगिक आदि कई वर्गों में बांटा जा सकता है।
english tag : write the difference between element and compound ?