WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हीमोग्लोबिन (Hb) तथा मायोग्लोबिन (Mb) ,साइटोक्रोम क्या है , परिभाषा , संरचना , बंध ,कार्य , अंतर या तुलना

hemoglobin and myoglobin in hindi क्या है , परिभाषा , संरचना , बंध ,कार्य , अंतर या तुलना, साइटोक्रोम

हीमोग्लोबिन (Hb) तथा मायोग्लोबिन (Mb) की संरचना : Hb एवं Mb दोनों में ही साकेन्द्रीय केन्द्र हिम समूह होता है।
जिसमेंFe+2आयन चारो पिरोल नाइट्रोजन से उपसहसंयोजक बन्ध बनाता है।
हिम समूह की संरचना को निम्न प्रकार दर्शाते है –

हीमोग्लोबिन की संरचना को निम्न प्रकार समझा सकते है –

हिमोग्लोबिन की संरचना में Fe की 5 वीं उपसहसंयोजन स्थिति पर प्रोटीन श्रृंखला (ग्लोबिन , प्रोटीन) का इमिडाजोल N परमाणु जुड़ता है। 6 वीं स्थिति रिक्त रहती है।
परन्तु यह स्थिति ग्लोबिन प्रोटीन के अध्रुवीय जल विरोधी भाग से घिरे होने के कारण अध्रुवीय अणु जैसे ऑक्सीजन , कार्बनडाई ऑक्साइड आदि से जुड़ जाती है , इस कारण fe पॉरफाइरीन वलय के तल से कुछ ऊपर पाया जाता है।
इस प्रकार विऑक्सी जनित Hb ,Fe+2का उच्च चक्रण संकुल होता है , जिसमें 4 अयुग्मित e होते है , एवं इसकी वर्गाकार पिरामीडिय संरचना होती है।

हीमोग्लोबिन में स्थित ग्लोबिन प्रोटीन की संरचना में 8 कुंडलित भाग होते है , जिसके दो भागों के मध्य हीम समूह होता है।
नोट : ग्लोबिन प्रोटीन की अनु. मेंFe+2की छठी उपसहसंयोजन स्थिति पर कोई ध्रुवीय अणु जैसे जल आदि उपस्थित रहता है। जिससे यह अनुत्क्रमणीय रूप से वायु की ऑक्सीजन द्वारा ऑक्सीकरण सेFe+3(हीमेटिन) परिवर्तित हो जाता है।
हीमोग्लोबिन एवं मायोग्लोबिन में fe की ऑक्सिकृत अवस्था जिसमे आयरनFe+3के रूप में पाया जाता है , तो इन्हें मैटा हीमोग्लोबिन एवं मेटामायोग्लोबिन कहते है।
Fe+3अध्रुविय अणुO2आदि से जुड़ने की बजाय आवेशित लिगेण्डो जैसेCN
, S
-2आदि से बंध बनाता है , जिससेO2के साथ बंध बनाने की हीम समूह की क्षमता कम हो जाती है।
Hb का अणुभार 64500 होता है।

मायोग्लोबिन की संरचना

मायोग्लोबिन में ग्लोबिन प्रोटीन की एक पॉलीपेपटाइड संरचना पायी जाती है , इसमें हिम समूह की एक इकाई होती है।
हीमोग्लोबिन व मायोग्लोबिन से ऑक्सीजन बंधन की क्रियाविधि :
कशेरुकी प्राणियों में स्वशन क्रिया के अन्तर्गत ऑक्सीजन गैस फेफड़ो में प्रवेश करती है , जहाँ ऑक्सीजन का आंशिक दाब तुलनात्मक रूप से अधिक होता है।
यहाँ हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन से बंधित होकर ऑक्सी हीमोग्लोबिन बनाता है , जो उत्तको में जाकर इस ऑक्सीजन को मायोग्लोबिन को स्थानांतरित कर देता है।
फेफड़ो में
Hb +
4O2Hb(O2)4

उत्तको में
Hb(O2)4 + 4Mb
4Mb(O2) + Hb

हीमोग्लोबिन व मायोग्लोबिन के बंधन का वक्र

ऑक्सीजन के उच्च दाब पर हीमोग्लोबिन व मायोग्लोबिन , ऑक्सीजन के साथ बंधन क्षमता लगभग समान होती है , परन्तु मांशपेशीयों में जहाँ ऑक्सीजन का आंशिक दाब कम होता है वहाँ Hb की ऑक्सीजन से बंधन क्षमता कम हो जाती है।
अत: Hb ,O2त्यागकर Mb को दे देता है , जो उत्तको मेंO2पहुचाता है , उत्तकO2का उपयोग कर कार्बनडाईऑक्साइड देते है।
कार्बनडाईऑक्साइड के अम्लीय प्रभाव के कारण यह रक्त का PH कम कर देती है जिससे Mb और अधिक ऑक्सीजन मुक्त कर देता है।
बोर प्रभाव :
Hb केO2से बंधन की क्षमता पर रक्त के pH के प्रभाव को बोर प्रभाव कहते है।
रक्त का pH कम होने पर Hb आसानी सेO2मुक्त कर देता है , Hb के लिएO2बंधन वक्र सिग्माभ प्राप्त होता है।
नोट : CO ,Pf3आदि गैसों का विषैला प्रभाव होने के कारण गैसे हीमोग्लोबिन के साथO2की तुलना में अधिक प्रबल बंध बनाती है , जो आसानी से नहीं टूटता , जिससे Hb ,O2से बंध बनाने में असमर्थ रहता है।
Hb-CO की सान्द्रता जितनी अधिक होती जाएगी Hb कीO2ग्रहण करने की क्षमता उतनी ही कम हो जायेगी , इस स्थिति में उत्तकों मेंO2का अभाव हो जायेगा , फलस्वरूप उपापचयी Rxn मंद हो जाती है जिससे मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।
कुछ भारी धातुएं एवं उनके यौगिक भी शरीर पर विषैला प्रभाव डालते है।
जैसे आर्सेनिक ऑक्साइड , बेरियम कार्बोनेट , Pb , Hg Cd आदि धातुएँ व इनके यौगिक प्रोटीन , एमीनो अम्ल व एंजाइम आदि के साथ संयोग करके उनकी क्रियाशीलता को नष्ट कर देते है।

Hb व Mb (हीमोग्लोबिन (Hb) तथा मायोग्लोबिन (Mb) के कार्य

Hb तथा Mb का प्रमुख कार्यO2का परिवहन एवं भण्डारण होता है , जिसे ये निम्न पदों में पूर्ण करते है –
1. फेफड़ो मेंO2के Hb जुड़कर ऑक्सी हीमोग्लोबिन बनाता है।
2. रक्त परिसंचरण के साथ यह ऑक्सीहीमोग्लोबिन शरीर की विभिन्न कोशिकाओं में पहुंचता है।
3. केशिकाओं में ऑक्सीहीमोग्लोबिन अपनीO2, Mb को दे देता है।
4. Mb में यहO2सुरक्षित भण्डार के रूप में रहती है , कोशिका की विभिन्न उपापचयी क्रियाओं के लिए जैसे जैसेO2की आवश्यकता पड़ती है , Mb उसे उपलब्ध कराता है।
5. Hb किसी अन्य एमीनो अम्लों के साथ केशिकाओं में उपापचय क्रियाओं में बनी हुई कार्बन डाई ऑक्साइड से जुड़कर उसे रक्त परिसंचरण के साथ फेफड़ो में पहुंचाता है।
6. फेफडो में गैसों के आंशिक दाब में अंतर के कारण Hb से कार्बनडाईऑक्साइड मुक्त हो जाती है और उसके स्थान पर ऑक्सीजन जुड़ जाती है जिससे पुन: ऑक्सीहीमोग्लोबिन जुड़ जाता है।
और यह चक्र चलता रहता है।

Hb व Mb (हीमोग्लोबिन (Hb) तथा मायोग्लोबिन (Mb) में अंतर या तुलना

1. दोनों ही हीम प्रोटीन है।
2. दोनो में ग्लोबिन इकाइयों को कुंडलित होकर तृतीयक संरचना बनाने का तरीका समान होता है।
3. Mb में एक पोली पेपाटाइड श्रंखला ग्लोबिन प्रोटीन और एक ही , हीम समूह होता है परन्तु Hb में ग्लोबिन प्रोटीन की 4 इकाइयाँ उपस्थित होती है जिसमें से 2αइकाइयाँ व 2βइकाइयाँ होती है।
4. Hb रक्त वाहिकाओ के रक्त में होता है , जो शरीर में ऑक्सीजन व कार्बनडाईऑक्साइड परिवहन करता है , जबकि Mb कोशिका उत्तकों में उपस्थित रक्त में रहता है , जो वही रहता है।
5. Hb कार्बनडाईऑक्साइड के साथ संयुक्त होकर ऑक्सीहीमोग्लोबिन बनाता है जो आसानी से ऑक्सीजन मुक्त करके Hb बना देता है।
अर्थात Hb-O2बंध दुर्बल होता है , इसके विपरीत Mb ,O2के साथ अधिक प्रबल बंध बनाता है।
6. Hb शरीर मेंO2की नियमित सप्लाई करता है जबकि MbO2के के भण्डार के रूप में रहता है।

साइटोक्रोम -c की संरचना

cytochrome भी एक प्रकार के हीम प्रोटीन ही होती है , जो e वाहक का कार्य करते है।
O2से सम्बद्ध सभी जीवों में साइटोक्रोम पाये जाते है।
ये कई प्रकार के होते है।
साइटोक्रोम – c की संरचना को निम्न प्रकार दर्शाते है –

इसका आयरन परमाणु fe(II) एवं Fe(III) के मध्य परिवर्तित होता रहता है और इसी प्रक्रम में electrons का स्थानान्तरण होता रहता है जिससे ये electron वाहक का कार्य करते है।