WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अवसादी शैलो का गठन texture of sedimentary rocks in hindi

texture of sedimentary rocks in hindi अवसादी शैलो का गठन: “texture” का अर्थ है – शैलो में कणों की आकृति , आकार एवं व्यवस्था।अवसादी शैलो का मुख्य भाग है कणों का आकार। आकार के आधार पर अवसादी शैल के कणों को pebbles (गुटिका) , gravel (बजरी) , silt (गोंद) , sand (बालू) , clay (मृतिका) के रूप में बांटा जाता है। ये सभी एक निश्चित प्रकार की rock प्रदान करते है।

आकार के आधार पर इन कणों के प्रचलित नाम निम्न प्रकार है –

श्रेणी नाम (grade)कणों का आकार (grain size)प्रधान समूह (rock type)
गोलाश्म (Balder)200 mm से बड़ा (प्राय: 8 इंच)conglomerate
बटिया cobbles200 mm से 50 mm (8” से 2”)conglomerate
गुटिका pebbles50 mm से 10 mm (2” से 2/5 ”)conglomerate
बजरी gravel10 mm से 2 mm (2/5” से 2/25”)conglomerate
बहुत मोटी बालू very coarse sand2 mm से 1 mmsandstone
मोटी बालू coarse sand1 mm से 0.5 mmsandstone
मध्यम बालू (medium sand )0.5 से 0.25 mmsandstone
महीन बालू fine sand0.25 mm से 0.1 mmsandstone
गोंद silt0.1 mm से 0.01 mmsilt stone
मृत्रिका clay0.01 mm से कमshale

जिस अवसाद के आकार की कई श्रेणियां समान मात्रा हो उन्हें अवर्गित unassorted कहते है। इसके विपरीत जिस अवसाद में एक ही श्रेणी का अवसाद अधिक अनुपात में हो उसे सुवर्गित well sorted or graded कहते है।

अवसादी शैलो में कणों का आकार प्रधानतया अपक्षय की विधियों , पूर्व स्थित शैलो के गठन और संघटन तथा पदार्थ के अभिगमन की विधि और मात्रा पर निर्भर है। स्ट्रीम डिपोजिटस से कम सुवर्गित कण मिलते है।

एक शैल के कणों का आकार गोलीय , अंशत: गोलीय एवं कोणीय भी हो सकते है। वोल्केनिक गतिविधियों अथवा ग्लेसियर क्रियाओ से सामान्यता: कोणीय कण बनते है। breccias में rock फ्रेगमेंट कोणीय जबकि कोग्लोमेरेट्स में वे गोलीय होते है।

रासायनिक क्रियाओ में शैल गोलीय कण रखती है। यदि ये कण पिन हेड (1 mm) size के हो तो rock गठन oolitic कहा जाता है और यदि ये मटर के आकार के हो तो pisolitic कहे जाते है।