WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (क) मानव …………. उत्पत्ति वाला है। (अलैंगिक/लैंगिक)

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) मानव …………. उत्पत्ति वाला है। (अलैंगिक/लैंगिक)

(ख) मानव ………………..हैं। (अण्डाग्रजक,सजीवप्रजक,अण्डजरायुज)

(ग) मानव में …………..निषेचन होता है। (बाह्य/आन्तरिक)

(घ) नर एवं मादा युग्मक………….. होते हैं। (अगुणित/द्विगुणित)

(ङ) युग्मनज ……………….होता है। (अगुणित/द्विगुणित)

(च) एक परिपक्व पुटक से अण्डाणु (ओवम) के मोचित होने की प्रक्रिया को ……. कहते हैं।

(छ) अण्डोत्सर्ग (ओव्यूलेशन)……… नामक हॉर्मोन द्वारा प्रेरित (इनड्यूस्ड) होता है।

(ज) नर एवं स्त्री के युग्मक के संलयन (फ्यूजन) को . .. कहते हैं।

(झ) निषेचन ………. में सम्पन्न होता है।

(ञ) युग्मनज विभक्त होकर ……….. की रचना करता है जो गर्भाशय में अन्तर्रोपित (इंप्लांटेड) होता है।

(ट) भ्रूण और गर्भाशय के बीच संवहनी सम्पर्क बनाने वाली संरचना को ………… कहते हैं।

उत्तरमाला निम्न प्रकार है  :-

(क) मानव लैंगिक उत्पत्ति वाला है,

(ख) मानव सजीवप्रजक हैं,

(ग) मानव में आन्तरिक निषेचन होता है,

(घ) नर एवं मादा युग्मक अगुणित होते हैं,

(ङ) युग्मनज द्विगुणित होता है,

(च) एक परिपक्व पुटक से अण्डाणु (ओवम) के मोचित होने की प्रक्रिया को अण्डोत्सर्ग (ovulation) कहते हैं,

(छ) अण्डोत्सर्ग (ओव्यूलेशन) ल्यूटीनाइजिंग (LH) नामक हॉमोंन द्वारा प्रेरित (induced) होता है,

(ज) नर एवं स्त्री के युग्मक के संलयन (फ्यूजन) को निषेचन कहते हैं,

(झ) निषेचन तुम्बिका (ampulla) तथा संकीर्णपथ (isthumus) के सन्धिस्थल अर्थात् (फैलोपियन नलिका-fallopian tube) में सम्पन्न होता है,

(ञ) युग्मनज विभक्त होकर ब्लास्टोसिस्ट की रचना करता है जो गर्भाशय में अन्तरोपित (implanted) होता है,

(ट) भ्रूण और गर्भाशय के बीच संवहनी सम्पर्क बनाने वाली संरचना को अपरा (placenta) कहते हैं।