एकाधिक मताधिकार तंत्र क्या है ? What is Multiple vote Mechanism in hindi

What is Multiple vote Mechanism in hindi एकाधिक मताधिकार तंत्र क्या है ?

1. एकाधिक मताधिकार तंत्र क्या है?
(अ) सभी नागरिक अलग-अलग तीन वोट देते हैं।
(ब) केवल उच्च अधिकारी ही एक से अधिक वोट देते हैं।
(स) प्रत्याशी लोग एक से अधिक वोट देते हैं।
(द) पत्रित वोटर एक वोट देता है तथा कुछ विशेष योग्यता
वाले वोटर एक से अधिक वोट देते हैं।
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
एकाधिक मताधिकार में पत्रित वोटर एक वोट देता है तथा कुछ विशेष योग्यता वाले वोटर एक से अधिक वोट देते हैं। इस प्रणाली का प्रारंभ वर्ष 1893 में बेल्जियम में हुआ। इस प्रणाली में मतदाताओं को शिक्षा, संपत्ति, ज्ञान, अनुभव तथा पारिवारिक परंपरा के आधार पर एक से अधिक अथवा बहुल (Plural) मतदान का अधिकार दिया जाता है।
2. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?
(अ) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
(ब) तेल और पेट्रोलियम
(स) सामाजिक कल्याण
(द) पर्यावरण और वन
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
‘केद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड‘ (सी.पी.सी.बी.) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसकी स्थापना वर्ष 1974 में की गई।
3. निम्न में से किस फसल की खेती भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निषिद्ध है?
(अ) लैथाइरस (खेसरी)
(ब) आनुवंशिकतः रूपांतरित बैंगन
(स) निर्यात के लिए ठज कॉटन
(द) स्थानीय प्रयोग के लिए ठज कॉटन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
प्रश्नकाल के दौरान भारत में उच्चतम न्यायालय द्वारा आनुवंशिक रूपांतरित बैंगन की कृषि को प्रतिबंधित किया गया था।
4. निम्नलिखित किस देश में संघीय न्यायालय के न्यायाधीशों का चयन संघीय विधानमंडल के दोनों सदनों द्वारा किया जाता है?
(अ) स्विट्जरलैंड (ब) जर्मनी
(स) कनाडा (द) (अ) और (ब) दोनो
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
स्विट्जरलैंड में संघीय सभा संघीय न्यायालय के न्यायाधीशों को छः वर्ष की अवधि के लिए निर्वाचित करती है और जर्मनी में भी संसद के दोनों सदन संवैधानिक न्यायालयों के न्यायाधीशों को चुनते हैं।
5. कार्ल मार्क्स द्वारा लिखित है-
(अ) एशियन ड्रामा (ब) एम्मा
(स) दास कैपिटल (द) गुड अर्थ
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
‘दास कैपिटल‘ कार्ल मार्क्स द्वारा लिखी गई है। मार्क्सवाद का पूरा परिचय दास कैपिटल में मिलता है।
6. स्विट्जरलैंड में प्रत्यक्ष विधान में क्या होता है?
(अ) सहज संवृद्धि (ब) अव्यवस्थित संवृद्धि
(स) कृत्रिम संवृद्धि (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
स्विट्जरलैंड में प्रत्यक्ष विधान में सहज संवृद्धि होती है।
7. स्विस राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
(अ) 2 वर्ष (ब) 4 वर्ष
(स) 1 वर्ष (द) 3 वर्ष
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
स्विट्जरलैंड में बहुल कार्यपालिका है, यहां संघीय परिषद के सात सदस्य होते हैं और इन सदस्यों में से प्रत्येक को प्रतिवर्ष राष्ट्रपति निर्वाचित किया जाता है, इस प्रकार राष्ट्रपति अपने सभी सहयोगियों के समान शक्ति रखता है।
8. स्विस संघीय सभा के दो चैम्बरों को क्या कहते हैं?
(अ) सीनेट और प्रतिनिधि सभा (सीनेट एज हाउस ऑफ
रिप्रेजेन्टेटिज)
(ब) हाउस ऑफ लॉर्ड्स (लॉर्ड सभा) और हाउस ऑफ कॉमन्स
(स) राष्ट्रीय परिषद और राज्य सभा (नेशनल काउन्सिल एंड
काउन्सिल ऑफ स्टेट्स)
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
राष्ट्रीय परिषद (National Council) और राज्य सभा (Council of States) स्विस संघीय सभा के दो चैम्बर हैं। यह संघीय सभा संघीय परिषद (Federal Council) संघीय न्यायाधीशों और संघीय सेवा के मुख्य सेनापति को निर्वाचित करती है।
9. यह किसने कहा था कि ‘‘एडोल्फ हिटलर जर्मनी है और जर्मनी एडोल्फ हिटलर है। जो हिटलर के लिए वचनबद्ध है वह जर्मनी के लिए वचनबद्ध है‘‘?
(अ) आर.हेस (ब) मुसोलिनी
(स) हिटलर (द) कम्युनिस्ट इंटरनेशनल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
आर.हेस ने कहा था कि ‘‘एडोल्फ हिटलर जर्मनी है और जर्मनी एडोल्फ हिटलर है। जो हिटलर के लिए वचनबद्ध है वह जर्मनी के लिए वचनबद्ध है‘‘।
10. राज्य के विषय में फासीवाद क्या है?
(अ) राज्य राजा के नियंत्रण में रहता है।
(ब) राज्य एक प्रकार से कुछ लोगों के हाथ शोषण संबंधित
औजार है।
(स) राज्य व्यक्तिवाद के संबंधित धारणा को बढ़ाता है।
(द) नेशन स्टेट एक प्रकार से अविवाद्य प्रभुत्य है।
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
फासीवाद राज्य को राजा के नियंत्रण में रखता है। वास्तव में फासीवाद निरंकुशतावादी विचारधारा के पोषक है तथा इसकी शासन प्रणाली अधिनायकवादी या तानाशाही (Dictatorial) थी। अधिनायकवाद में राज्य किसी निरंकुश तानाशाह अर्थात राजा के नियंत्रण में रहता है।
11. फासिज्म का विश्वास इस सिद्धांत को लागू करने में है-
(अ) तानाशाही (ब) उपयोगितावाद
(स) प्रजातंत्र (द) सर्वसत्तावाद
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2016
उत्तर-(अ)
फासिज्म का विश्वास तानाशाही (Dictatorship) सिद्धांत लाग करने में है। फासीवादी तथा नाजीवादी विचारधारा अमानुसिक (Inhuman) तथा बर्बरतापूर्ण थीं। दोनों ही विचाराधाराएं महिलाओं के सामाजिक आर्थिक, राजनीतिक स्वतंत्रता के विरोधी थें।
12. जर्मनी में नाजीवाद की वकालत किसने की थी?
(अ) फेडरिक विलियम IV (ब) विलियम III
(स) एडोल्फ हिटलर (द) विस्मार्क
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
एडोल्फ हिटलर ने जर्मन में नाजीवाद की वकालत की थी। वर्ष 1924-27 में हिटलर की आत्मकथा (Mein Kamp )ि प्रकाशित हुई। वर्ष 1920 में में गोटफ्रीड फेडर (Gottfriend Feder) ने नाजीवाद के मूल सिद्धांतों की व्याख्या की थी। वर्ष 1930 में अल्फ्रेड रोनबर्ग ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘दि मिथ ऑफ द ट्वेनटीथ सेंचुरी‘ (The Myth of the Twntieth Century) में नाजीवाद के दर्शन की विवेचना की।
13. संविधान सभा ने राष्ट्रगान कब अपनाया?
(अ) 25 जनवरी, 1950 (ब) 26 जनवरी, 1950
(स) 24 जनवरी, 1950 (द) 29 जनवरी, 1950
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ‘जन-गण-मन‘ को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकृति संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को प्रदान की थी।
14. भारत की संसद ने पर्यावरण (संरक्षण) बिल इस वर्ष पारित किया
(अ) 1972 (ब) 1984
(स) 1981 (द) 1986
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-1) परीक्षा, 2
उत्तर-(द)
भारत की संसद ने पर्यावरण (संरक्षण) बिल वर्ष 1986 में पारित किया।