WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

नेचुरल सेलेक्शन द्वारा ऑरिजिन ऑफ लाइफ पुस्तक किसने लिखी थी ? who wrote the origins of species by means of natural selection in hindi

who wrote the origins of species by means of natural selection in hindi नेचुरल सेलेक्शन द्वारा ऑरिजिन ऑफ लाइफ पुस्तक किसने लिखी थी ?

1. निम्नलिखित में से किसका संबंध डार्विनवाद के साथ है?
(अ) प्रयोग और दुष्प्रयोग का नियम
(ब) उत्परिवर्तन
(स) जर्मप्लाज्म का सिद्धांत
(द) प्राकृतिक वरण
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
चार्ल्स डार्विन का जैव विकास के संबंध में विचार विस्तारपूर्वक उनकी पुस्तक ‘Origin of Species by means of Natural Selection (प्राकृतिक चयन द्वारा जातियों का विकास) में 1859 ई. में प्रकाशित हुआ। ह्यूगो डी ब्रीज उत्परिवर्तन के सिद्धांत से संबंधित हैं।
2. ‘नेचुरल सेलेक्शन‘ द्वारा ऑरिजिन ऑफ लाइफ पुस्तक किसने लिखी थी?
(अ) चार्ल्स डार्विन (ब) लैमार्क
(स) ह्यूगो डी ब्रिज (द) चार्ल्स डिकेन्स
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. समुद्री व्हेल में अग्रपाद किस रूप में परिष्कृत होते है?
(अ) मीनपक्ष (ब) स्लीपर
(स) निपर (द) पलैपर
S.S.C. संयुक्त हायर हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
समुद्री हेल में अग्रपाद मीनपक्ष (Flippers) के रूप में परिष्कृत होते है।
में अग्रपा होते हैं।
4. निम्न में से कौन-सी एक संकटापन्न जाति है?
(अ) ब्लैक बक (कृष्ण सार)
(ब) भराल
(स) गंग डॉलफिन
(द) मिथुन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
पौधे एवं जीव जंतुओं का ऐसा समूह जो विलुप्त के कगार पर हो अथवा जिसके अस्तित्व पर संकट हो संकटापन्न प्रजाति में सम्मिलित किए जाते हैं। गंग डॉलफिन संकटापन्न जाति में सम्मिलित हैं। SSC ने इस प्रश्न का उत्तर (अ) दिया है जो कि गलत है। रेड डाटा बुक में ब्लैक बक (कृष्ण सार) की स्थिति गंग डॉलफिन से अच्छी है।
विविध
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 नर मच्छर अपना भोजन कहां से ग्रहण करते हैं? – पौधों के रस
 वर्णांधता हमारे शरीर में किस कोशिका की गड़बड़ी के कारण होती है?
– शंकु कोशिका
 रेशम कीट अपने जीवन चक्र में किस चरण में वाणिज्यिक प्रयोग का तंतु पैदा करता है? – प्यूपा
 कौन-सा रासायनिक यौगिक अनिवार्यतः सभी विषाणुओं में पाया जाता है? -प्रोटीन
 स्वादन से आशय किससे है? – स्वाद से
 ऑर्निथोफिली किसके द्वारा होता है? – पक्षी
 अनेस्थेटिक्स के रूप में N2, N2O, CH4 तथा CO2 में से क्या प्रयोग किया जाता है? – N2O
 एक ताजे अंडे को नमक के पानी में डालने पर क्या होता है?
– तैरता है
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. ब्लड (रक्त) कार को आमतौर पर इस नाम से जाना जाता है।
(अ) ल्यूकोडर्मा (ब) ल्यूकेमिया
(स) हीमोफीलिया (द) सिकल-सेल एनीमिया
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
ब्लग (रक्त) कैंसर को आमतौर पर ‘ल्यूकेमिया‘ के नाम से जाना जाता है। इस कैंसर में सामान्य रक्त कोशिकाओं में श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBC) की मात्रा असामान्य तरीके से बढ़ जाती है।
2. ल्यूकेमिया या रक्त कैंसर का लक्षण निम्न में से किसमें असामान्य वृद्धि है?
(अ) लाल रक्त कोशिकाएं (ब) श्वेत रक्त कोशिकाएं
(स) रक्त-पट्टिकाणु (द) रक्त-प्लाज्मा
S.S.C. CPO परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. भूजल पेयजल का बेहतर स्रोत है क्योंकि इसमें क्या कम होता है?
(अ) मिट्टी (ब) बैक्टीरिया
(स) आर्सेनिक (द) शैवाल
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
भूजल, पेयजल का बेहतर स्रोत है क्योंकि इसमें आर्सेनिक की मात्रा कम होती है। उत्तरी भारत तथा बांग्लादेश में भूजल का आर्सेनिक से हो रहा प्रदूषण एक बड़ी समस्या के रूप में उभरा है।
4. एक्सोबायोलोजी एक विज्ञान है जिसका संबंध है-
(अ) लुप्त रूपों के साथ
(ब) अन्य ग्रहों में जीवन के साथ
(स) बाह्य अंतरिक्ष में जीवन के साथ
(द) समुद्री आवास में जीवन के साथ
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
एक्सोबायोलोजी (Exobiology) विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत पृथ्वी से इतर बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष परतों पर जीवन के बारे में अध्ययन किया जाता है।
5. मर्मिकोलॉजी किसका अध्ययन है?
(अ) कीट (ब) चींटियों
(स) क्रस्टेशियाई (द) आर्थोपोड्स
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
मर्मिकोलॉजी चींटियों के वैज्ञानिक अध्ययन को कहा जाता है। यह एंटोमॉलोजी की एक शाखा है।
6. कीट विज्ञान अध्ययन है-
(अ) पक्षियों का (ब) कीटों का
(स) जीवाश्मों का (द) फफूंद का
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
कीट विज्ञान (Entomology) प्राणिविज्ञान का एक अंग है जिसके अंतर्गत कीटों अथवा षट्पादों का अध्ययन किया जाता है।
7. त्वचा पर बाल-
(अ) मूलतः अधिचर्मी होते हैं और मृत कोशिकाओं से बने होते हैं
(ब) मूलतः अधिचर्मी होते हैं और जीवित कोशिकाओं से बने होते हैं
(स) मूलतः चर्मी होते हैं और जीवित कोशिकाओं से बने होते हैं
(द) मूलतः चर्मी होते हैं और मृत कोशिकाओं से बने होते हैं
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
त्वचा पर बाल मूलतः चर्मी होते हैं और मृत कोशिकाओं से बने होते हैं।
8. कैंसर के उपचार में निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जाता है?

(अ) फिजियोथेरेपी (ब) कीमोथेरेपी
(स) इलेक्ट्रोथेरेपी (द) साइकोथेरेपी
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
कैंसर के उपचार में कीमोथेरेपी (Chemotherapy) का प्रयोग किया जाता है।
9. ऑटोमोबाइल रेचन का घटक जो कैंसर पैदा कर सकता है-
(अ) नाइट्रोजन के ऑक्साइड
(ब) कार्बन मोनोक्साइड
(स) पॉलिसाइक्लिक हाइड्रोकार्बन
(द) सीसा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
पॉलिसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स की पहचान एक कैंसरकारी तत्त्व के रूप में की गई है। सीसा (Lead) भी एक कैंसरजनी तत्त्व है। यहां पर (स) विकल्प ज्यादा सही है क्योंकि यह प्रमुख कैंसर जनक घटकों में है तथा आजकल सीसा (लेड) रहित पेट्रोल प्रयोग होता है।
10. श्वसन प्रक्रिया को चाहिए-
(अ) ऊष्मा (ब) जल
(स) ऑक्सीजन (द) सूर्य की रोशनी
S.S.C.CPO परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
श्वसन प्रक्रिया को ऑक्सीजन (O2) गैस चाहिए।
11. एमाइडों को किस अभिक्रिया द्वारा एमाइनों में बदला जा सकता है?
(अ) पर्किन (ब) क्लेजन
(स) हॉफमान (द) क्लीमेसन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
एमाइडों को हॉफमान अभिक्रिया के द्वारा एमाइनों में परिवर्तित किया जाता है। इस अभिक्रिया का नाम इसके आविष्कारक ऑगस्ट विल्हेम वॉन हॉफमान (August WilhelmVon Hofmann) के नाम पर पड़ा।
12. टैमिफ्लू किसके लिए एक प्रमुख ओषधि है?
(अ) पक्षी फ्लू (ब) कैंसर
(स) एड्स (द) पोलियो
S.S.C.CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
टैमिफ्लू, पक्षी फ्लू के लिए प्रमुख ओषधि है।
13. आयडोफॉर्म का प्रयोग किस रूप में किया जाता है?
(अ) ज्वररोधी (ब) पीड़ाहारी
(स) पूर्तिरोधी (द) संज्ञाहारी (निश्चेतक)
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
आयडोफॉर्म (रासायनिक सूत्र : CHI3 ) का प्रयोग पूर्तिरोधी (An Vaiseptic) के रूप मे a के रूप में किया जाता है।
14. हमारी छोड़ी हुई सांस की हवा में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा लगभग कितनी होती है?
(अ) 4% (ब) 8%
(स) 12% (द) 16%
S.S.C.CPO परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
हमारी छोड़ी हुई सांस की हवा में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा जगभग 4% होती है। वायुमंडल में CO2 की मात्रा लगभग .04% रुधिर में CO2 का संवहन निम्नलिखित प्रकार से होता है –
(1) प्लाज्मा में घुली अवस्था में = 7%
(2) बाइकार्बोनेट के रूप में = 70%
(3) कार्बैमिनो यौगिक के रूप में = 23%
15. रेडियोसक्रिय स्ट्रॉन्शियम-90 के कारण कौन-सा कैंसर हो जाता है?

(अ) मस्तिष्क कैंसर
(ब) त्वचा कैंसर
(स) फेफड़ा कैंसर
(द) अस्थि कैंसर
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
रेडियोसक्रिय स्ट्रॉन्शियम-90 के कारण अस्थि कैंसर हो जाता है।
16. मिलान कीजिए-
सूची-i सूची-ii
अ. एक्वाकल्चर 1. रेशम
ब. फ्लोरिकल्चर 2. अंगूर
स. सेरिकल्वर 3. पुष्प
द. विटिकल्वर 4. मत्स्य
कूट:
अ ब स द
(अ) 4 3 2 1
(ब) 3 4 1 2
(स) 3 4 2 1
(द) 4 3 1 2
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
सही सुमेलन है-
सूची-i सूची-ii
एक्वाकल्चर – मत्स्य
फ्लोरिकल्चर – पुष्प
सेरीकल्चर – रेशम
विटिकल्चर – अंगूर
17. किसी जीवित देह के भीतर कोशिका या ऊतक की मृत्यु को कहते हैं-
(अ) न्यूट्रोफीलिया (ब) नेफ्रॉसिस
(स) नेक्रॉसिस (द) नियोप्लेसिया
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
किसी जीवित देह के भीतर कोशिका या ऊतक की मृत्यु को नेक्रॉसिस कहते हैं।
18. किसी मृतप्राय व्यक्ति का गुर्दा लेने के लिए, उसे किस स्थिति में होना चाहिए?
(अ) केवल तंत्रिकीय प्रकार्यों का अवसान
(ब) केवल हृदयी प्रकार्यों का अवसान
(स) केवल श्वसन प्रकार्यों का अवसान
(द) केवल गुर्दे के प्रकार्यों का अवसान
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उतर-(अ)
एक व्यक्ति जिसके ‘तंत्रिकीय प्रकार्यों‘ (Neurological Functions) का अवसान हो चुका हो, उससे गुर्दा लेकर किसी अन्य के शरीर में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।
19. मॉलिब्डेनम अपर्याप्तता इसकी सक्रियता को प्रभावित करती है।
(अ) नाइट्रोजिनेज
(ब) दिए गए विकल्पों में से सभी
(स) नाइट्रेट रिडक्टेज
(द) क्लोरेट रिडक्टेज
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
मॉलिब्डेनम एक धात्विक तत्व है जो बहुत से एन्जाइमों का महत्त्वपूर्ण कोफैक्टर होता है, वह इन्हें सक्रिय करता है। प्रश्न के विकल्पों में दिए गए तीनों एन्जाइमों में मॉलिब्डेनम उपस्थित होता है।