‘गरीबी हटाओ‘ नारा कौन-सी योजना में शामिल किया गया था ? गरीबी हटाओ पंचवर्षीय योजना कौनसी थी ?

गरीबी हटाओ पंचवर्षीय योजना कौनसी थी ? ‘गरीबी हटाओ‘ नारा कौन-सी योजना में शामिल किया गया था ? garibi hatao slogan was given in which plan in hindi ?

प्रश्न : गरीबी हटाने के लिए पहली बार किस योजना में जोर दिया गया था?
(अ) चैथी (ब) पांचवीं
(स) छठी (द) सातवी
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
पांचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-1979) में पहली बार गरीबी उन्मूलन (Poverty alleviation) पर जोर दिया गया था। इसके साथ ही इस योजना में रोजगार तथा सामाजिक न्याय पर भी जोर दिया गया था। ‘गरीबी हटाओ‘ नारा इसी योजना के दौरान दिया गया था।
प्रश्न : ‘गरीबी हटाओ‘ नारा कौन-सी योजना में शामिल किया गया था?
(अ) प्रथम योजना (ब) दूसरी योजना
(स) पांचवीं योजना (द) चैथी योजना
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

23. निम्नलिखित में से कौन-से सार्वजनिक उपक्रमों को ‘महारत्न‘ का दर्जा नहीं दिया गया है?
(अ) सेल (ब) भेल
(स) ओ.एन.जी.सी. (द) कोल इंडिया लिमिटेड
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(*)
विकल्प में दिए गए चारों सार्वजनिक उपक्रमों को वर्तमान में महारत्न का दर्जा प्राप्त है।
24. हाल में भारतीय जहाजरानी निगम के ‘सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उद्यमों‘ में शामिल हो जाने से उनकी संख्या हो गई है-
(अ) 15 (ब) 16
(स) 17 (द) 18
S.S.C. CPO परीक्षा, 2008
उत्तर-(’)
भारत सरकार द्वारा अगस्त, 2008 में भारतीय जहाजरानी निगम (Shipping Corporation of India) को नवरत्न का दर्जा दिया पाया। SCI को नवरत्न दर्जा देने से उस समय नवरत्न उद्यमों की संख्या 18 तक हो गई थी जबकि वर्तमान (अक्टूबर, 2014 तक) में यह संख्या 17 है।
25. सार्वजनिक क्षेत्र के निम्नलिखित उपक्रमों में से कौन-सा ‘नवरत्न‘ नहीं है?
(अ) SBI (ब) HPCL
(स) NTPC (द) BHEL
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
एस.बी.आई. नवरत्न नहीं है जबकि एचपीसीएल नवरत्न कंपनी है। वर्तमान में NTPC और BHEL को महारत्न की श्रेणी में रखा गया है।
26. सार्वजनिक क्षेत्र के निम्नलिखित उपक्रमों में से कौन-सा ‘नवरत्न‘ नहीं है?
(अ) ONGC (ब) BPCL
(स) BHEL (द) MTNL
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(*)
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में BHEL और ONGC’  महारत्न‘ कंपनी हैं जबकि ठच्ब्स् तथा डज्छस् ‘नवरत्न‘ कंपनियां हैं। महारत्न कंपनियां अपनी नेटवर्थ के 15 प्रतिशत (अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये) तक के निवेश प्रस्तावों पर स्वयं ही निर्णय ले सकती हैं जबकि नवरत्न कंपनियों को अधिकतम 1000 करोड़ रुपये तक के निवेश प्रस्तावों पर ही स्वयं निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है। प्रश्न काल पूर्व (1997) में उपरोक्त चारों कंपनियां ‘नवरत्न दर्जा प्राप्त कर चुकी थीं।
27. विगत में सेवाक्षेत्र के अंशदान से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के सही विकल्प का चयन कीजिए।
(अ) वर्ष 2000 – 01 में (जीडीपी-65.54ः)
(ब) वर्ष 1980-81 में (जीडीपी – 50.00ः)
(स) वर्ष 1950-51 में (जीडीपी-34.63ः)
(द) वर्ष 2011-12 में (जीडीपी- 57.00ः)
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
सेवाक्षेत्र का जीडीपी में अंशदान दिए गए वर्षों में निम्नानुसार था-
2000-01 – 50.4%
1980-81 – 38.0%
1950-51 – 30.3%
2011-12 – 56.5%
2013-14 – 57.0%
दिए गए विकल्पों में निकटतम विकल्प (द) होगा। वर्तमान में नई व्यवस्था के अनुसार सेवा क्षेत्र का अंशदान जीडीपी के बजाए जीवीए के हिस्से के रूप में है- 52.7% (वर्ष 2014-15 में, आधार वर्ष 2011-12)
28. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन पहली बार किसने किया था।
(अ) वी.के.आर.वी. राव ने (ब) दादाभाई नौरोजी ने
(स) आर.सी. दत्त ने (द) डी.आर. गाड्गिल ने
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने के लिए विशेष प्रयत्न नहीं किए गए थे। भारत में सबसे पहले वर्ष 1868 में दादाभाई नौरोजी ने राष्ट्रीय आय के अनुमान लगाए थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘Poverty and Unbritish Rule in India’ में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 20 रुपये बताई थी।
29. देश के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अनुमान किसने तैयार किया था?

(अ) केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (CSO)
(ब) राष्ट्रीय आय समिति
(स) दादाभाई नौरोजी
(द) राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (छैैव्)
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
30. किसने ग्रामीण निर्धनता उन्मूलन के लिए PURA मॉडल अपनाने का समर्थन किया था?
(अ) अभिजित सेन
(ब) ए.एम. खुसरो
(स) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
(द) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
च्न्त्। का पूर्ण रूप है- ‘Providing Urban Anenities to Rural Areas’ (ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना)। ‘पूरा‘ के विजन को वर्ष 2003 के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम ने उद्घाटित/संबोधित किया।
31. पी.यू.आर.ए. (पुरा) स्कीम की वकालत पहली बार किसने की थी जिसमें भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं की व्यवस्था पर बल दिया गया है
(अ) डॉ. एम.एस. स्वामिनाथन (ब) डॉ. अरविंद सुब्रमण्यम
(स) श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (द) प्रो. दिनशॉ मिस्त्री
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
32. डॉ.पी. रामाराव समिति निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) रक्षा (ब) उद्योग
(स) कृषि (द) कर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
डॉ.पी. रामाराव समिति का संबंध रक्षा क्षेत्र से है।
33. देश में कौन से तीन वर्षों की अवधि को ‘योजना अवकाश‘ के रूप में मनाया गया था?
(अ) 1965-68 (ब) 1966-69
(स) 1968-71 (द)1969-72 S
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
वर्ष 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध से पैदा हई स्थिति, दो साल लगातार भीषण सूखा पड़ने, मुद्रा का अवमूल्यन होने, कीमतों में हुई वृद्धि तथा योजना उद्देश्यों के लिए संसाधनों में कमी और तृतीय पंचवर्षीय योजना की असफलता के कारण ‘चैथी योजना‘ को अंतिम रूप देने में देरी हुई। इसलिए इसके स्थान पर चैथी योजना के प्रारूप को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1966 से 1969 तक तीन वार्षिक योजनाएं बनायी गई। इस अवधि को ‘योजना अवकाश‘ (Plan Holiday) कहा गया है।
34. योजना अवकाश किसके बाद घोषित किया गया?
(अ) प्रथम पंचवर्षीय योजना (ब) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
(स) तृतीय पंचवर्षीय योजना (द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
35. निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
(अ) पहली पंचवर्षीय योजना-1951-56
(ब) दूसरी पंचवर्षीय योजना-1956-61
(स) तीसरी पंचवर्षीय योजना-1961-66
(द) चैथी पंचवर्षीय योजना-1966-71
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
चैथी वर्षीय योजना की अवधि वर्ष 1969-1974 थी न कि 1066-1971। अतः विकल्प (द) अभीष्ट उत्तर है।

38. 13वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि है-
(अ) 2010-2015
(ब) 2011-2016
(स) 2012-2017
(द) 2013-2018
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(’)
देश की 11वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि 1 अप्रैल, 2007 से 31 मार्च, 2012 तक थी। वर्तमान में 12वीं पंचवर्षीय योजना चल रही है जिसकी अवधि 1 अप्रैल, 2012 से 31 मार्च, 2017 तक है। अतः स्पष्ट है कि उपर्युक्त दिए गए प्रश्न में 13वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि पूछी गई है जिसका अभी निर्धारण नहीं किया गया है।
39. बारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?
(अ) 1 अप्रैल, 2011 से 31 मार्च, 2016
(ब) 1 जनवरी, 2012 से 31 दिसंबर, 2017
(स) 1 अप्रैल, 2012 से 31 मार्च, 2017
(द) 1 जनवरी, 2011 से 31 दिसंबर, 2016
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2015 उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
40. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि के लिए निम्न में से कौन सा सही है?
(अ) 01.01.2005 से 31.12.2010
(ब) 01.04.2005 से 31.03.2010
(स) 01.01.2006 से 31.12.2011
(द) 01.04.2006 से 31.03.2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(’)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
41. भारत में पंचवर्षीय योजना के प्रारूप का अनुमोदन किया जाता है-
(अ) राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
(ब) योजना आयोग द्वारा
(स) राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद द्वारा
(द) वित्त मंत्रालय द्वारा
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
भारत में पंचवर्षीय योजनाओं के प्रारूप का अनुमोदन राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) द्वारा किया जाता है। वर्तमान में पंचवर्षीय योजना से संबंधित संस्था ‘योजना आयोग‘ के स्थान पर ‘नीति आयोग‘ का गठन किया गया है।
42. भारत सरकार की प्रथम पंचवर्षीय योजना किस पर आधारित थी?
(अ) लियोनटीफ का इनपुट – आउटपुट (निवेश/बहिर्वेश) मॉडल
(ब) हैरॉल्ड-डोमर मॉडल
(स) महालनोबिस का दो (टू)-सेक्टर मॉडल
(द) महालनोबिस का चार (फोर)-सेक्टर मॉडल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
भारत सरकार की प्रथम पंचवर्षीय योजना हैरॉल्ड डोमर मॉडल पर आधारित थी जबकि द्वितीय पंचवर्षीय योजना महालनोबिस के ‘टू एंड फोर सेक्टर मॉडल‘ पर आधारित थी।
43. कौन-सी पंचवर्षीय योजना केवल चार वर्ष की थी?
(अ) तीसरी (ब) चैथी
(स) पांचवीं (द) सातवीं
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
पांचवीं पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल वर्ष 1974 से 1978 तक रहा। मार्च, 1978 में जनता पार्टी की सरकार ने चार वर्षों के पश्चात ही ‘पांचवीं योजना‘ को समाप्त कर दिया था।
44. महालनोबिस मॉडल का संबंध किस पंचवर्षीय योजना के साथ जोड़ा गया है?
(अ) पहली पंचवर्षीय योजना (ब) दूसरी पंचवर्षीय योजना
(स) तीसरी पंचवर्षीय योजना (द) चैथी पंचवर्षीय योजना
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
दूसरी पंचवर्षीय योजना (1 अप्रैल, 1956-31 मार्च, 1961) प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस द्वारा प्रतिपादित विकास युक्ति पर निर्भर थी। इस योजना में भारी एवं आधारभूत उद्योगों पर विशेष बल के साथ तीव्र औद्योगीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। भारत में शुरू से ही भारी उद्योगों और परिवहन एवं ऊर्जा के विकास के बीच संतुलन रखना आवश्यक समझा गया।
45. द्वितीय पंचवर्षीय योजना आधारित थी-
(अ) महालनोबिस मॉडल पर
(ब) वकील और ब्रह्मानंद के वेज गुड मॉडल पर
(स) हैराल्ड-डोमर ग्रोथ मॉडल पर
(द) सोलो ग्रोथ मॉडल पर
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
46. दूसरी योजना ने किसको प्राथमिकता दी थी?
(अ) कृषि (ब) सेवाएं
(स) भारी उद्योग (द) विदेशी व्यापार
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
47. किस पंचयर्षीय योजना में भारी उद्योग को प्राथमिकता दी गई थी?
(अ) दूसरी (ब) पहली
(स) सातवीं (द) चैथी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।