सिडेराइट किसका अयस्क है ? siderite is an ore of in hindi meaning सिडेराइट किसे कहते है
siderite is an ore of in hindi meaning सिडेराइट किसका अयस्क है ? सिडेराइट किसे कहते है ?
801. निम्नलिखित में से नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की अधिक सांद्रता के
कारण क्या होता है?
(अ) सुपोषण (ब) कठोरता
(स) क्षारता (द) अम्लता
Ans- (अ) नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की अधिक सांद्रता के कारण सुपोषण होता है।
802. दिष्टकारी का प्रयोग परिवर्तन करने के लिए किया जाता है
(अ) दिष्ट धारा को प्रत्यावर्ती धारा में
(ब) प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में
(स) उच्च वोल्टता को न्यून वोल्टता में
(द) न्यून वोल्टता को उच्च वोल्टता में
Ans- (ब) दिष्टकारी का प्रयोग प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में परिवर्तन करने के लिए किया जाता है।
803. पिघला हुआ सोडियम क्लोराइड किसकी मौजूदगी के कारण विद्युत्
का चालन करता है?
(अ) मुक्त इलेक्ट्रॉन (ब) मुक्त अणु
(स) मुक्त आयन (द) मुक्त परमाणु
Ans- (स) मुक्त आयन के कारण पिघला हुआ सोडियम क्लोराइड विद्युत का चालन करता है।
804. भिन्न भौतिक गुणधर्मों वाले परन्तु समान रासायनिक गुणधर्मों वाले तत्त्व कहलाते हैं
(अ) समस्थानिक (ब) अपररूप
(स) समावयवी (द) समन्यूट्रॉनिक
Ans- (ब) भिन्न भौतिक गुण धर्मों वाले परन्तु समान रासायनिक गुणधर्मों बाले तत्व अपररूप (Allotrops) कहलाते हैं।
805. जल में क्षार मिलाने का प्रभाव है-
(अ) (H+) आयन की सांद्रता (OH-) आयन से अधिक होती है
(ब) (OH) आयन की सांद्रता (H+) आयन से अधिक होती है
(स) ( H+) तथा ( OH-) आयनों की सांद्रता बराबर होती है
(द) pH अपरिवर्तित रहता है
Ans- (ब) जल में क्षार मिलाने से (OH-) आयन की सांद्रता ( H+)
आयन से अधिक होती है।
806. हेक्सावेलेंट क्रोमियम किसके बहिरूस्राव में प्रबलता से मौजूद होता है ?
(अ) चर्मशोधन शालाएँ (ब) दुग्धशालाएँ।
(स) शर्करा उद्योग (द) मद्य निर्माणशालाएँ
Ans- (अ) हेक्साबेलेंट क्रोमियम चर्मशोधन शालाएँ वहिस्राव में प्रबलता से मौजूद होता है।
807. सुपोषण किसके आधिक्य से होता है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) कॉपर
(स) फॉस्फेट (द) मर्करी
Ans- (स) फॉस्फेट के आधिक्य से सुपोषण होता है।
808. ताप-अपघटन किसके निपटान के लिए अपनाई जाने वाली विधि है?
(अ) नगरपालिका ठोस अपशिष्ट
(ब) जोखिमी अपशिष्ट
(स) द्रव अपशिष्ट
(द) रंगरेज का पंक
Ans- (ब) ताप-अपघटन जोखिमी अपशिष्ट निपटान के लिए अपनाई जाने वाली विधि है।
809. सिडेराइट किसका अयस्क है ? ।
(अ) ऐलुमिनियम (ब) आयरन
(स) कॉपर (द) टिन
Ans- (ब) सिडेराइट (Fecos) आयरन (लोहा) का अयस्क है।
810. फुलेरीन एक नया खोजा गया क्रिस्टली कार्बन अपररूप है। इसके है
(अ) 60C परमाणु (ब) 40C परमाणु
(स) 100 C परमाणु (द) 80C परमाणु
Ans- (अ) फुलेरीन एक नया खोजा गया क्रिस्टली कार्बन अपररूप है इसके | 60C परमाणु होते हैं।
811. वह धातु कौन-सी है जो अपने ही ऑक्साइड की परत से सुरक्षित हो जाती है?
(अ) ऐलुमिनियम (ब) सिल्वर
(स) गोल्ड (द) आयरन
Ans- (अ) ऐलुमिनियम वह धातु है जो अपने ही ऑक्साइड की परत से सुरक्षित हो जाती है।
812. वर्मीकम्पोस्टिंग के लिए कम्पोस्टिंग मिश्रण की अधिकतम आर्द्रता मात्रा है
(अ) 30% (ब) 35%
(स) 40% (द) 65%
Ans- (द) वर्मीकम्पोस्टिंग के लिए कम्पोस्टिंग मिश्रण की अधिकतम आर्द्रता मात्रा 65% होता है।
813. जल के उपचार में ओजोनन की प्रक्रिया को कहते है
(अ) अवक्षेपण (ब) विसंक्रमण
(स) आयनीकरण (द) अवसादन
Ans- (ब) जल के उपचार में ओजोनन की प्रक्रिया को विसंक्रमण कहते है।
814. पेय जल में अवशिष्ट क्लोरीन की अनुमत सांद्रता, mg/L में, है
(अ) 0.2 (ब) 0.05
(स) 1.0 (द) 5.0
Ans- (अ) पेय जल में अवशिष्ट क्लोरीन की अनुमत सांद्रता 0.2 mg/1 है ।
815. सबसे हलका रेडियोएक्टिव तत्व कौन सा है ?
(अ) ड्यूटीरियम (ब) पोलोनियम
(स) ट्राइटियम (द) यूरेनियम
Ans- (स) सबसे हल्का रेडियोएक्टिव तत्व ट्राइटियम है जो हाइड्रोजन का समस्थानिक है।
816. फोटोग्राफिक फिल्मों को डेवेलप करने में प्रयुक्त किया जाने वाला रसायन कौन सा है?
(अ) रजत ब्रोमाइड (ब) हाइपो.
(स) सोडियम सल्फेट (द) हाइड्रोक्विनोन की
Ans- (ब) फोटोग्राफिक फिल्मों को डेवलेप करने में प्रयुक्त किया जाने वाला रसायन हाइपो है।
817. जल और ऐलकोहल के एक मिश्रण को किसके द्वारा अलग किया जा सकता है ?
(अ) फिल्टरन (ब) वाष्पन
(स) निस्तारण (द) आसवन
Ans- (द) आसवन विधि द्वारा जल और ऐल्कोहॉल के मिश्रण को अलग किया जाता है।
818. निम्नलिखित में से कौनसा जैवनिम्नीकरणीय है ?
(अ) कागज (ब) डी. डी. टी.
(स) अल्मनियम (द) प्लास्टिक
Ans- (अ) कागज जैवनिम्नीकरणीय है।
819. यदि विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) को हवा में खुला छोड़ दिया जाए, तो क्या होता है ?
(अ) उसकी ऑक्सीजन क्रमशः समाप्त हो जाती है
(ब) उसकी क्लोरीन क्रमशः समाप्त हो जाती है
(स) वह गहरे भूरे रंग का हो जाता है ।
(द) वह पीले रंग का हो जाता है
Ans- (ब) यदि विरंजन चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) को हवा में खुला छोड़ दिया जाए तो उसकी क्लोरीन क्रमशः समाप्त हो जाती है।
820. आर्सेनिक प्रदूषण से होता है।
(अ) डिस्लेक्सिया (ब) प्रत्यूर्जता (ऐलर्जी)
(स) व्हाइट फुट रोग (द) ब्लैक फुट रोग
Ans- (द) आर्सेनिक प्रदूषण से व्हाइट फुट रोग होता है।
821. निम्नलिखित में विषम पद चुनिएः
(अ) ईंधन की लकड़ी (ब) विद्युत्
(स) पेट्रोलियम (द) कोयला
Ans- (ब) निम्न में विषम पद विद्युत है।
822. ऐल्कोहॉली किण्वन बनाया जाता है
(अ) वाइरस द्वारा (ब) खमीर (यीस्ट) द्वारा
(स) छत्रक (मशरूम) द्वारा (द) अमीबा द्वारा
Ans- (ब) ऐल्कोहॉली किण्वन बनाया जाता है खमीर (यीस्ट) द्वारा
823. परमाणु न्यूक्लियस बने होते हैं
(अ) इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों से
(ब) प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों से
(स) प्रोटॉनों और इलेक्ट्रॉनों से
(द) प्रोटॉनों और आइसोट्रॉनों से
Ans- (ब) परमाणु के न्यूक्लियस प्रोटॉन और न्यूट्रॉनों से बने होते हैं।
824. तरल अवस्था में पाई जाने वाली अधातु है :
(अ) ब्रोमीन (ब) नाइट्रोजन
(स) फ्लुओरीन (द) क्लोरीन
Ans- (अ) तरल अवस्था में पायी जाने वाली अधातु ब्रोमीन है।
825. ऐरोसॉल का उदाहरण है।
(अ) धुआँ (ब) रुधिर
(स) दूध (द) नदी का जल
Ans- (अ) धुआँ ऐरोसॉल का उदाहरण है।
826. प्रकृति में पाया जाने वाला सबसे भारी तत्त्व है
(अ) एलुमिनियम (ब) आयरन
(स) सिलिकॉन (द) यूरेनियम
Ans- (द) प्रकृति में पाया जाने वाला भारी तत्व यूरेनियम है।
827. खदानों में अधिकांश विस्फोट किसके मिश्रण के कारण होते हैं ?
(अ) हाइड्रोजन का ऑक्सीजन के साथ
(ब) ऑक्सीजन का एसिटिलीन के साथ
(स) मीथेन का वाय के साथ
(द) कार्बन डाइऑक्साइड का ईथेन के साथ
Ans- (स) खदानों में अधिकांश विस्फोटक मीथेन का वायु के साथ मिश्रण के कारण होता है।
828. अम्ल वर्षा के बनने का कारण है।
(अ) जल प्रदूषण (ब) ध्वनि प्रदूषण
(स) भू प्रदूषण (द) वायु प्रदूषण
Ans- (द) वायु प्रदूषण के कारण अम्ल वर्षा होता है।
829. हाइड्रोजन सल्फाइड या हाइड्रोजन क्लोराइड की तुलना में जल का उच्च क्वथनांक किसके कारण है?
(अ) द्विधुवी रोधन
(ब) वानडर वाल्स आकर्षण
(स) ध्रुवीय सहसंयोजी आबंधन
(द) हाइड्रोजन आबंधन
Ans- (द) हाइड्रोजन आबंधन के कारण हाइड्रोजन सल्फाइड या हाइड्रोजन क्लोराइड की तुलना में जल का उच्च क्वथनांक होता है
830. किसी तत्व के रासायनिक गुण निम्नलिखित में से कौन तय करता है ?
(अ) इलेक्ट्रॉनों की संख्या
(ब) न्यूट्रॉनों की संख्या
(स) प्रोटॉनों की संख्या
(द) उपर्युक्त सभी
Ans- (अ) किसी तत्व का रासायनिक गुण इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर निर्भर करता है।
831. ‘‘क्लोरीनन‘‘ है :
(अ) संदूषित जल में क्लोराइड को थोड़ी मात्रा में मिलना ।
(ब) एक रासायनिक अभिक्रिया जिसमें क्लोरीन बनती है।
(स) क्लोरीन युक्त लवण (नमक) का निर्माण ।
(द) क्लोराइडों को क्लोरीन में रूपांतरित करने की प्रक्रिया
Ans- (अ) क्लोरीन संदूषित जल में क्लोराइड को थोड़ी मात्रा में मिलता
क्लोरीनन है।
832. सबसे खराब वायु प्रदूषण उत्पन्न करने वाला पदार्थ है :
(अ) सल्फर डाइऑक्साइड
(ब) कार्बन डाइऑक्साइड
(स) कार्बन मोनो-ऑक्साइड
(द) धुआँ
Ans- (स) सबसे खराब वायु प्रदूषण कार्बन मोनोऑक्साइड उत्पन्न करता है।
833. ‘मिल्क ऑफ मैग्नीशिया‘ एक निलंबन है :
(अ) मैग्नीशियम कार्बोनेट का
(ब) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड का
(स) मैग्नीशियम क्लोराइड का
(द) मैग्नीशियम सल्फेट का
Ans- (ब) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया एक निलंबन है मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड का।
834. इसके द्वारा जल के प्रदूषण को साफ करने में बायो-फिल्टर के रूप् में पाइला ग्लोबोसा प्रयुक्त किया जाता है :
(अ) मर्करी (पारा)
(ब) आर्सेनिक।
(स) कैडमियम
(द) शैवालीय पुष्प पुंज
Ans- (स) कैडमियम जल प्रदूषण को साफ करने में बायो-फिल्टर के रूप । में पाइला ग्लोबोसा प्रयुक्त किया जाता है।
835. प्लास्टर ऑफ पेरिस का रसायनिक नाम है :
(अ) जलयोजित कैल्शियम कार्बोनेट
(ब) कैल्शियम हाइड्रेट
(स) कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट ।
(द) कैल्शियम सल्फेट
Ans- (स) प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट (CSaO4)2H2O है।
836. कार्बोहाइड्रेट (कार्बोज) इसके यौगिक हैं :
(अ) कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन
(ब) कार्बन, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन
(स) कार्बन और नाइट्रोजन
(द) कार्बन और हाइड्रोजन
Ans- (अ) कार्बोहाइड्रेट (कार्बोज) के यौगिक में कार्बन, ऑक्सीजन और
हाइड्रोजन है।
837. 2008-2012 के बीच ग्रीन हाउस (पादप-गृह) गैसों को कम करने के अंतर्राष्ट्रीय समझौते को कहा जाता है :
(अ) रूल ऑफ 70 (ब) रियो प्रोटोकॉल
(स) क्योटो प्रोटोकॉल (द) एजेन्डा 21 (कार्यसूची 21)
Ans- (स) 2008-2012 के ग्रीन हाऊस (पादप गृह) गैसों को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समझौते को क्योटो प्रोटोकॉल कहा जाता है क्योटो जापान का एक शहर है।
838. उपकरणों को किससे घेर कर उन्हें बाह्य चुंबकीय प्रभावों से बचाया
जा सकता है ?
(अ) लोहे का शील्ड
(ब) रबर का शील्ड
(स) पीतल का शील्ड
(द) काँच का शील्ड
Ans- (स) पीतल के शील्ड से उपकरणों को घेर कर उन्हें वाह्य चुंबकीय प्रभावों से बचाया जा सकता है।
839. क्लोरोफ्लूरो कार्बन, ज्यादातर कहाँ इस्तेमाल होते हैं ?
(अ) माइक्रो ओवनों में
(ब) सौर्य हीटरों में
(स) धुलाई मशीनों में
(द) रेफ्रिजरेटरों में
Ans- (द) क्लोरोफ्लोरो कार्बन ज्यादातर रेफ्रिजरेटरों में इस्तेमाल होते हैं।
840. एमाइडों को किस अभिक्रिया द्वारा एमाइनों में बदला जा सकता है?
(अ) पर्किन (ब) क्लेजन
(स) हॉफमान (द) क्लीमेसन
Ans- (स) हॉफमान अभिक्रिया द्वारा एमाइडो को एमाइनों में बदला जा सकता है।
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics