द्वितीयक मेमोरी क्या है | द्वितीयक मेमोरी किसे कहते हैं परिभाषा secondary memory in hindi ebcdic full form in hindi

secondary memory in hindi ebcdic full form in hindi द्वितीयक मेमोरी क्या है | द्वितीयक मेमोरी किसे कहते हैं परिभाषा और प्रकार लिखिए उदाहरण बताओ |

मेमोरी
मेमोरी कम्प्यूटर का बुनियादी घटक है। यह कम्प्यूटर का आंतरिक भंडारण क्षेत्र है। केन्द्रीय प्रोसेसिंग इकाई को प्रोसेस करने के लिए इनपुट डाटा एवं निर्देश चाहिए, जो कि मेमोरी में संग्रहित रहता है। मेमोरी में ही संग्रहित डेटा तथा निर्देश का प्रोसेस होता है, तथा आउटपुट प्राप्त होता है। अतः मेमोरी कम्प्यूटर का एक आवश्यक अंग है।
डेटा प्रतिनिधित्व
मेमोरी बहुत सारे सेल में बँटे होते हैं जिन्हें लोकेशन कहते हैं। हर लोकेशन का एक अलग लेबल होता है जिसे एड्रेस कहते हैं सेल का उपयोग डेटा और निर्देश के संग्रह के लिए किया जाता है। सारे डेटा और निर्देश कम्प्यूटर में बाइनरी कोड के रूप में रहते हैं जिसे 0 तथा 1 से निरूपित किया जाता है। 1 सर्किट के ‘ऑन‘ स्थिति को दर्शाता है तथा 0 सर्किट के ‘ऑफ‘ स्थिति को दर्शाता है। लोकेशन में डेटा संग्रह करने को लिखना तथा लोकेशन से डेटा प्राप्त करने को पढ़ना कहते हैं। प्रत्येक लोकेशन में निश्चित बिट स्टोर की जा सकती है जिसे वर्ड लेंग्थ कहते हैं। वर्ड लेंग्थ 8,16,32 या 64 बिट की हो सकती है। बिट बाइनरी डिजिट का सबसे छोटी इकाई है। बाइट डेटा की एक इकाई है जो कि EBCDIC (External Binary Coded Decimal Intercharge Code) में आठ बिट्स तथा ASCII (American Standard Code for Information Intercharge) में सात बिट्स के समूह हैं।
मेमोरी के प्रकार
मेमोरी अक्सर सेमीकंडक्टर स्टोरेज जैसे रैम और कभी-कभी दूसरे तीव्र तथा और रूप में जाना जाता है। मेमोरी शब्द चिप के रूप में प्रयोग होने वाले डाटा स्टोरेज इंगीत करता है, परन्तु स्टोरेज सामान्यतः उपयोग होने वाले स्टोरेज डिवाइस जैसे ऑपटि डिस्क तथा हार्ड डिस्क इत्यादि मेमोरी और स्टोरेज मूल्य, विश्वसनीयता तथा गति आदि घटी पर एक-दूसरे से भिन्न हैं।
सेमीकंडक्टर या प्राथमिक या मुख्य मेमोरी या आंतरिक
प्राथमिक मेमोरी को अक्सर मुख्य मेमोरी भी कहते हैं, जो कम्प्यूटर के अन्दर रहता है तथा इसके डेटा और निर्देश का सीपीयू के द्वारा तीव्र तथा प्रत्यक्ष उपयोग होता है।
1. रॉम: रॉम या रीड ओनली मेमोरी एक ऐसी मेमोरी है जिसमे संग्रहित डेटा या निर्देश को केवल पढ़ा जा सकता है, उसे नष्ट या परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। यह एक स्थायी मेमोरी होती है जिसका उपयोग कम्प्यूटर में डेटा को स्थायी रूप से रखने में किया जाता है।
रॉम मदरबोर्ड के ऊपर स्थित एक सिलिकॉन चिप है जिसके निर्माण के समय ही निर्देशों को इसमें संग्रहीत कर दिया जाता है । कप्यूटर को स्विच ऑन करने पर रॉम में संग्रहित निर्देशध्प्रोग्राम स्वतः क्रियान्वित हो जाता है। कम्प्यूटर को स्विच ऑफ करने के बाद भी रॉम में संग्रहित निर्देशध्प्रोग्राम नष्ट नहीं होता है। रॉम में उपस्थित यह स्थाई प्रोग्राम बायोस के नाम से जाना जाता है।
2. प्रॉम: यह भी स्थायी मेमोरी है। यूजर द्वारा एक बार प्रोग्राम निर्देश को बर्न करने के बाद उसमें परिवर्तन नहीं हो सकता है। फिर वह साधारण रॉम की तरह व्यवहार करता है।
3. ई-प्रॉम: यह भी प्रॉम की तरह स्थायी मेमोरी है। परन्तु बर्निंग की प्रक्रिया पराबैंगनी किरणों की सहायता से दुहराई जा सकती है। इसे पराबैंगनी ई-प्राम भी कहते हैं।
4. ई-ई-प्रॉम: यह भी ई-प्रॉम की तरह स्थायी मेमोरी है, परन्तु बर्निंग प्रक्रिया विद्युत पल्स की सहायता से फिर से की जा सकती है।
5. कैश मेमोरी: यह केन्द्रीय प्रोसेसिंग इकाई तथा मुख्य मेमोरी के बीच का भाग है जिसका उपयोग बार-बार उपयोग में आने वाले डेटा और निर्देशों का संग्रहित करने में किया जाता है। जिस कारण मुख्म मेमोरी तथा प्रोसेसर के बीच गति अवराध दूर हो जाता है, क्योंकि मेमोरी से डेटा पढ़ने की गति सीपीयू के प्रोसेस करने की गति से काफी मन्द होती है।
मुख्य मेमोरी → कैश मेमोरी → सीपीयू
6. रैम: कम्प्यूटर में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला यह मेमोरी है। यह अस्थायी (अवसंजपसम) मेमोरी है, अर्थात् अगर विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है तो इसमें संग्रहित डेटा (सूचना) भी खत्म हो जाती है। जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है रैण्डम एक्सेस मेमोरी मतलब कि कहीं से भी डेटा को पढा जा सकता है उसके लिए क्रमबद्ध पढ़ना आवश्यक नहीं है। इससे डेटा को पढ़ना तथा लिखना तीव्र गति से होता है। रैम एक स्पैस है, जहाँ डाटा लोड होता है और काम करता है। रैम 64 डठ, 128 डठ, 256 डठ, 512 डठ 1ळठ आदि क्षमता में उपलब्ध हैं। रैम मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।
(अ) डायनैमिक रैम (Dynamic RAM)ः इसके डेटा को बार-बार रिफ्रेश (Refresh) करना होता है।
(ब) स्टैटिक रैम (Static RAM): इसके डाटा को रिफ्रेश करने की आवश्यकता नहीं होती है।
द्वितीयक मेमोरी
इसे सहायक (Auxiliary) तथा बैकिंग स्टोरेज (Backing Storage) मेमोरी भी कहते हैं। चूँकि मुख्य मेमोरी अस्थाई (volatile) तथा सीमित क्षमता वाले होते हैं इसलिए द्वितीयक मेमोरी को बड़ी मात्रा में स्थायी (non-volatile) डेटा मेमोरी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर इसका उपयोग डेटा बैकअप के लिए किया जाता है। केन्द्रीय प्रोसेसिंग इकाई को वर्तमान में जिस डेटा की आवश्यकता नहीं होती है उसे द्वितीयक मेमोरी में संग्रह किया जाता है तथा जरूरत पड़ने पर इसे मुख्य मेमोरी में कॉपी कर उपयोग किया जाता है। आजकल उपयोग होने वाले मैग्नेटिक टेप तथा मैग्नेटिक डिस्क इसके मुख्य उदाहरण हैं।
1. हार्ड डिस्क (Hard Disk)ः हार्ड डिस्क CPU के अन्तर्गत डेटा स्टोर करने की प्रमुख डिवाइस होती है। यह दूसरे डिस्क की तुलना में उच्च संग्रहण क्षमता, विश्वसनीयता तथा तीव्र गति प्रदान करता है। चूँकि ये डिस्क एक बॉक्स के अन्दर रीड तथा राइट हेड के साथ सील रहता है तो यह वातावरण तथा खरोच से भी सुरक्षित रहता है। रीड तथा राइट हेड डिस्क के किसी भी ट्रैक के किसी भी सेक्टर पर सीधे पढ़ तथा लिख सकता है जिससे डेटा को पढ़ना या लिखना तेज गति से होता है। कम्प्यूटर में अक्सर इस ‘सी‘ ड्राइव नाम दिया जाता है। कम्प्यूटर के अन्तर्गत इसी हार्ड डिस्क में सभी प्रोग्राम या डेटा इन्सटालड (प्देजंससमक) रहता है जिसका उपयोग हम अपनी जरूरत के अनुसार करते है। हार्ड डिस्क 10GB, 20GB, 40GB, 80GB आदि क्षमता में उपलब्ध है। डिस्क को ट्रैकों तथा सेक्टर में विभाजित किया जाता है जिसे फार्मेटिंग कहते हैं।
2. सीडी रॉम: सी डी रॉमी ऑप्टिकल डिस्क भी कहा जाता है। ऑप्टिकल डिस्क के ऊपर डेटा को स्थायी रूप से अंकित किया जाता है । लेजर की सहायता से सीडी की सतह पर अतिसूक्ष्म गड्ढे बनाये जाते हैं। सीडी में अंकित डेटा मिट नहीं सकती है। रिकॉर्डेड डेटा को पढ़ने के लिए कम तीव्रता वाले लेजर बीम का उपयोग किया जाता है। इनमें ट्रैक स्पाइरल होता है जिससे डेटा को हार्ड डिस्क की अपेक्षा तीव्र गति से पढ़ा नहीं जा सकता है। साधारणतः सीडी रॉम की संग्रह क्षमता 640 MB होती है। सीडी से डेटा प्राप्त करने के लिए सीडी ड्राइव तथा सीडी में डेटा को डालने के लिए सीडी राइटर की आवश्यकता होती है। इसे डिस्क भी कहते हैं अर्थात् वैसा सीडी जिस पर केवल एक बार लिखा जा सकता है पर बार-बार पढ़ा जा सकता है। अंकित डेटा में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
3. सीडी-आर.ध्डब्ल्यू (R.W) : सीडी-आर/ डब्ल्यू भी ऑप्टिकल डिस्क है परन्तु इसमें संग्रहित डेटा को मिटाया या परिवर्तित किया जा सकता है। लेजर द्वारा सीडी में डेटा संग्रह सीडी के सतह पर सूक्ष्म गडढे के परावर्तन में परिवर्तन कर किया जाता है, तथा लिखे हुए सीडी में परिवर्तन करने के लिए फिर से लेजर का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार के सीडी का उपयोग करने के लिए सीडी-आर/डब्ल्यू ड्राइव की आवश्यकता होती है।
4. मैग्नेटिक टेप: यह सबसे सफल बैकिंग स्टोरेज माध्यम है। वास्तव में हमलोग गानों के संग्रह तथा रिकॉर्डिंग के लिए जो कैसेट उपयोग करते है, यह उसी सिद्धान्त पर कार्य करता है।
मैग्नेटिक टेप 2400 से 3600 फीट लम्बा तथा पॉलिस्टर का बना होता है। इसे रील में लपेटा जाता है। पंच कार्ड तथा पेपर टेप की तुलना में इसमें विशाल डेटा संग्रह किया जा सकता है। टेप में डेटा को कितनी बार भी लिखा, मिटाया परिवर्तित किया जा सकता है। तथा इसके लिए मैग्नेटिक टेप ड्राइव की आवश्यकता होती है। सभी मैग्नेटिक टेप ड्राइव में दो रील होत हैं। एक रील के टेप जो पढ़ने या लिखने में उपयोग होता है फाइल रील कहलाता है तथा दूसरा टेकअप रील कहलाता है।
5. लॉपी डिस्क: ये मुख्यतः तीन आकारों 8 इंच, 5.25 इंच और 3.5 जाता है। धूल या खरोंच से बचाने के लिए डिस्क प्लास्टिक के कवर में बंद डेटा को पढ़ने या लिखने के लिए कवर के ऊपर बने छेद का उपयोग किया है। ज्यादातर डिस्क ड्राइव में रीड-राइट हेड डिस्क के सतह से भौतिक में होते हैं। जो पढ़ने तथा लिखने के बाद हट जाते हैं जिसके फलस्वरूप टेप को कोई कसान नहीं होता है । इसमें डेटा वृत्ताकार ट्रैक पर लिखा जाता है। यह एक वाह्य मेमोरी है।
फ्लॉपी डिस्क का डायरेक्ट एक्सेस माध्यय के रूप में ज्यादा उपयोग होता है।
6. डी वी डी: डी वी डी क्पहपजंस अमतेंजपसम कपेब या क्पहपजंस अपकमव कपेब का संक्षिप्त नाम है। यह ऑप्टिकल डिस्क तकनीक के सीडी-रॉम की तरह होता है। इसमें न्यूनतम 4.7 जीबी डेटा, एक पूर्ण लम्बाई की फिल्म संग्रहित किया जा सकता है। डी वी डी सामान्यतः फिल्मों और अन्य मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों को डिजिटल रूप में प्रस्तुत करने का एक माध्यम है। यह एकतरफा या दोतरफा होता है और हर तरफ में एक या दो परत में डेटा संग्रह कर सकता है। दो तरफा दो परत वाले डीवीडी में 17 जीबी विडियो, ऑडियो या अन्य जानकारियों को संग्रह किया जा सकता है।
7. पेन ड्राइव: यह छोटे की रिंग के आकार का होता है तथा आसानी से यू एस बी संगत प्रणालियों के बीच फाइलों के स्ट गानांतरण तथा संग्रहण करने के लिए उपयोग होता है। यह भिन्न-भिन्न क्षमताओं में उपलब्ध है। इसे पीसी के यूएसबी पोर्ट में लगाकर उपयोग किया जाता है। इसे फ्लैश ड्राइव भी कहते हैं। यह ई-ई प्रॉम मेमोरी का एक उदाहरण है।
8. फ्लैश मेमोरी: इसे फ्लैश रैम भी कहा जाता है। इसके मिटाया तथा फिर से प्रोग्राम किया जा सकता है। इसका उपयोग सेलुलर फोन, डिजिटल कैमरा, डिजिटल सेट टॉप बॉक्स इत्यादि में होता है।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. रियूजेबल ऑप्टिकल स्टोरेज का टिपिकली एक्रोनिम ……होगा।
(अ) CD (ब)CD-RW (स) DVD (द) ROM (इ) इनमें से कोई नहीं
2. बिजली बंद कर दिए जाने के बाद जो स्टोरेज अपना डाटा रखती है उसे……..कहते है।
(अ) बोलैटाइल स्टोरेज (ब) नॉन-बोलैटाइल स्टोरेज (स) सीक्वैशियल स्टोरेज
(द) डाइरेक्ट स्टोरेज (इ) इनमें से कोई नहीं
3. कंप्यूटर डाटा गैदर करते हैं इसका अर्थ है कि वे यूजर को डाटा …….. करने देते हैं।
(अ) प्रेजेन्ट (ब) इनपुट (स) आउटपुट (द) स्टोर (इ) इनमें से कोई नहीं
4. ……. एक प्रकार की स्थायी मैमरी है जो स्टार्टअप के लिए जरूरी उन सभी इन्स्ट्रक्शन्स को होल्ड करती है और पावर बंद करने पर यह इरेज नहीं होती है-
(अ) नेटवर्क इंटरफेस कार्ड (NIC) (ब) CPU (स) RAM (द) ROM
(इ) इनमें से कोई नहीं
5. सेकंडरी स्टोरेज मीडिया से हार्डडिस्क में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों को कॉपी करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
(अ) कानफिगरेशन (ब) डाउनलोड (स) स्टोरेज (द) अपलोड (इ) इनस्टॉलेशन
6. आपके कंप्यूटर में निम्नलिखित में से कौन-सा मेमरी दर्शाता है ?
(अ) RAM (ब) DSL (स) USB (द) LAN (इ) CPU
7. जब पीसी पर किसी डाक्यूमेन्ट पर कार्य करते हैं, तब डाक्यूमेंट अस्थायी रूप से स्टोर होता है-
(अ) RAM (ब) ROM (स) CPU (द) फ्लैश मेमरी (इ) CD&ROM
8. ऐसे ऐप्लिकेशन्स के लिए मैग्नेटिक टेप प्रेक्टिकल नहीं है जिनमें डाटा शीघ्र रिकाल किया जाना है, क्योंकि टेप……
(अ) रैडम एक्सेट मीडियम (ब) सिक्वेंशियल एक्सेस मीडियम (स) रीड-ओन्ली मीडियम
(द) फ्रेजाइल और आसानी डैमेज्ड (इ) महंगा स्टोरेज मीडियम
9. कम्प्यूटर में कितने प्रकार की मेमोरी पायी जाती है?
(अ) चार (ब) आठ (स) एकर (द) दो (इ) तीन
10. कम्प्यूटर के स्टोरेज डिवाइस हैं-
(अ) ए० एल० यू० (ब) कंट्रोल का संकलन (स) रैमा (द) माउस
(इ) इनमें से कोई नहीं
11. कम्प्यूटर के जिस भाग में डाटा एवं प्रोग्राम रखे जाते हैं, उसे क्या कहते हैं?
(अ) प्रासेसर (ब) मेमोरी (स) सॉफ्टवेयर (द) हार्डवेयर (इ) इनमें से कोई नहीं
12. कम्प्यूटर की मुख्य मेमोरी क्या होती है ?
(अ) भीतरी (ब) बाहरी (स) 1 तथा 2 दोनों (द) सहायक (इ) इनमें से कोई नहीं
13. फ्लॉपी डिस्क किस प्रकार की मेमोरी से सम्बन्ध रखती है?
(अ) इंटरनल मन (ब) एक्सटर्नल (स) वोलाटाइल (द) 1 एवं 2 (इ) इनमें से कोई नहीं
14. निम्न में कौन सत्य है?
(अ) ब्क्-त्वउ ड्राइव एक्सपेंशन स्लॉट्स में लगाये जाते हैं। (ब) फ्लैश में प्रोग्राम स्थायी होते हैं।
(स) त्वउ में प्रोग्राम स्थायी होते हैं। (द) ब्क्-त्वउ में प्रोग्राम दुबारा लिखे जा सकते हैं।
(इ) इनमें से कोई नहीं
15. रैन्डम एक्सेस मेमोरी निम्नांकित में से किसे कहा जाता है ?
(अ) रैम (ब) रोम (स) पी-रोम (द) उपर्युक्त सभी (इ) इनमें से कोई नहीं
16. कंप्यूटर बंद होने पर ……. के कंटेंट्स निकल जाते हैं।
(अ) स्टोरेज (ब) इनपुट (स) आउटपुट (द) मैमरी (इ) इनमें से कोई नहीं
17. कम्प्यूटर में स्थायी मेमोरी के लिए किन वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है?
(अ) फ्लॉपी डिस्क (ब) टेप-चुम्बकीय (स) हाई डिस्क (द) ऑप्टिकल डिस्क (इ) ये सभी
18. रेम किस प्रकार की मेमोरी है?
(अ) बाहरी (ब) सहायक (स) भीतरी (द) मुख्य (इ) इनमें से कोई नहीं
19. सुपर कम्प्यूटर के प्लॉपी की क्षमता क्या है ?
(अ) 400ड (ब) 500 ड (स) 600 ड (द) 700 ड (इ) इनमें से कोई नहीं
20. हार्ड डिस्क ड्राइव्स को …… स्टोरेज माना जाता है।
(अ) फ्लैश (ब) नॉनवोलाटाइल (स) टेम्पररि (द) नॉनपरमानेन्ट (इ) इनमें से कोई नहीं
21. निम्नांकित में से कौन कम्प्यूटर का बिल्ट इन मेमोरी है?
(अ) EROM (ब) ROM (स) RAM (द) PROM (इ) EREM
22. फ्लैश क्या है?
(अ) सॉफ्टवेयर (ब) हॉर्डवेयर (स) ROM (द) RAM (इ) इनमें से कोई नहीं
23. निम्न में से कौन RAM नहीं है?
(अ) FLASH (ब) ä~AM (Dynamic Ram) (स) SRAM (Static Ram)
(द) PRAM (इ) इनमें से कोई नहीं
24. सेल फोनों में किस प्रकार के स्टोरेज डिवायसों का उपयोग किया जाता है?
(अ) Cache (ब) Flash (स) Rom (द) Bffuer (इ) इनमें से कोई नहीं
25. इंटरनल स्टोरेज किस प्रकार का स्टोरेज है?
(अ) प्राइमरी (ब) सेकेंडरी (स) ऑक्जिलरी (द) वर्चुअल (इ) इनमें से कोई नहीं
26. कम्प्यूटर शब्दकोष में सीडी अक्षरों का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?
(अ) कॉम्पेक्ट डिस्क (ब) कम्प्रेस्ड डिस्क (स) कम्प्यूटराइज्ड डाटा (द) कम्प्रेस्ड डाटा
(इ) इनमें से कोई नहीं
27. किस मेमोरी में रखा डाटा बिजली जाते ही समाप्त हो जाता है?
(अ) डिस्क (ब) रैम (स) फ्लापी (द) सी० डी० (इ) इनमें से कोई नहीं
28. सी० डी० को कॉम्पैक्ट डिस्क के अलावा अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(अ) ऑब्जेक्ट डिस्क (ब) प्रोजेक्ट डिस्क (स) ऑप्टिकल डिस्क (द) उपर्युक्त सभी (इ) इनमें से कोई नहीं
29. सी० डी० किस प्रकार की मेमोरी है?
(अ) भीतरी (ब) बाहरी (स) सहायक (द) 1 तथा 2 दोनों (इ) इनमें से कोई नहीं
30. ………. रेम का एक प्रकार नहीं है।
(अ) मेगाबाइट (ब) 64 मेगाबाइट (स) 574 मेगाबाइट (द) 32 मेगाबाइट (इ) इनमें से कोई नहीं
31. सीडी रोम का उपयोग होता है?
(अ) काम्पेक्ट डिस्क को रीड करने में (ब) संगीत सुनने में (स) किसी भी सॉफ्टवेयर में
(द) डिजिटल इन्फारमेशन को नियंत्रित करने में (इ) इनमें से कोई नहीं
32. कंप्यूटर का कौन-सा भाग फाइलों की केवल अस्थाई स्टोरेज उपलब्ध कराता है?
(अ) त्व्ड मेमरी (ब) त्।ड मेमरी (स) हार्ड ड्राइव (द) मदर बोर्ड (इ) प्रोसैसर
33. C.D&R.O.M. का पूर्ण रूप है
(अ) कोर डिस्क-रीड ओनली मेमोरी (ब) कम्पेक्ट डिस्क-रीड ओनली मेमोरी
(स) सरक्यूलकर डिस्क रीड ओनली मेमोरी (द) उपर्युक्त तीनों (इ) इनमें से कोई नहीं
34. स्टोरेज माध्यम की क्षमता की इकाई है
(अ) बाइट (ब) बिट (स) बग (द) घन मीटर (इ) इनमें से कोई नहीं
35. कम्प्यूटर के संदर्भ में रेम का तात्पर्य है
(अ) रीसेन्ट एण्ड एन्शियेन्ट मेमोरी (ब) रैन्डम एक्सेस मेमोरी (स) रीड एण्ड मेमोरी
(द) रिकॉल ऑल मेमोरी (इ) इनमें से कोई नहीं
36. कम्प्यूटर हार्डवेयर जो आँकड़ों की बहुत अधिक मात्रा का भण्डारण कर सकता है
(अ) चुम्बकीय टेप (ब) डिस्क (स) अ,ब दोनों (द) उपर्युक्त तीनों (इ) इनमें से कोई नहीं
37. मेमोरी शब्द किससे संबंधित है ?
(अ) लॉजिक से (ब) कंट्रोल से (स) इनपुट से (द) स्टोरेज से (इ) इनमें से कोई नहीं
38. निमार्ण के समय रिकॉर्ड किया गया डिस्क का कंटेट जिसे यूजर चेंज या इरेज नहीं कर सकता है, निम्नलिखित होता है,
(अ) केवल मेमोरी (ब) केवल राइट (स) केवल रीड (द) केवल रन (इ) इनमें से कोई नहीं
39. ……. सबसे कॉमन प्रकार की स्टोरेज डिवाइसें हैं।
(अ) परसिरटेंट (ब) ऑप्टिकल (स) मैग्नेटिक (द) फ्लैश (इ) इनमें से कोई नहीं
40. सीडी से आप ………. सकते हैं।
(अ) पढ़ (ब) लिख (स) पढ़ और लिख (द) या तो पढ़ या लिख
(इ) इनमें से कोई नहीं
41. सेव कर कम्प्यूटर बंद करने पर भी आपका डाटा यथावत होगा।
(अ) त्।ड (ब) मदरबोर्ड (स) सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस (द) प्राइमरी स्टोरेज डिवाइस
(इ) इनमें से कोई नहीं
42. किसी स्टोरेज मीडियम में स्टोर की जा सकने वाली डाटा की अधिकतम मात्रा को क्या कहते हैं?
(अ) मैग्नेटिक स्टोरेज (ब) ऑप्टिकल स्टोरेज (स) सॉलिड-स्टेट स्टोरेज (द) स्टोरेज क्षमता
(इ) इनमें से कोई नहीं
43. जब आप इसमें सेव करते हैं, तो आपका डाटा तब भी सुरक्षित रहेगा जब कंप्यूटर बंद कर दिया जाता है
(अ) रेम (ब) मदरबोर्ड (स) सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस (द) प्राइमरी स्टोरेज डिवाइस
(इ) इनमें से कोई नहीं
44.CD&RW डिस्क.
(अ) का इंटर्नल डिस्क की तुलना में तेज एक्सेस होता है
(ब) ऑप्टिकल डिस्क के रूप में है इसलिए इसे एक ही बार राइट किया जा सकता है
(स) में फ्लॉपी डिस्क की तुलना में कम डाटा आता है
(द) को इरेज और रीराइट किया जा सकता है।
(इ) इनमें से कोई नहीं
45. कौन-सी डिवाइस डाटा और प्रोग्राम के बीच का अंतर समझ सकती है?
(अ) इनपुट डिवाइस (ब) आउटपुट डिवाइस (स) मेमरी (द) माइक्रो प्रोसैसर (इ) इनमें से कोई नहीं
46. यदि मेमरी चिप वोलेटाइल हो तो ……….
(अ) यह एक्सप्लोड हो जाएगी, यदि अधिक तापमान में एक्सपोज की जाय
(ब) इसके कन्टेन्ट खत्म हो जायेंगे, यदि करंट टर्न ऑफ कर दिया जाय
(स) इसका प्रयोग केवल डाटा स्टोरेज के लिए किया जाय
(द) इसका प्रयोग डाटा को रीड और राइट दोनों के लिए किया जाएगा
(इ) इनमें से कोई नहीं
47. रीड ओनली मेमोरी की कौन-सी विशेषता उसे उपयोगी बनाता है?
(अ) रोम जानकारी को आसानी से अपडेट किया जा सकता है
(ब) रोम में डाटा को खतरा नहीं होता, बिजली न होने पर भी वह उसमें रहता है
(स) रोम विशाल सस्ता डाटा स्टोरेज उपलब्ध कराता है
(द) रोम चिपों की अलग-अलग ब्रांड के कंप्यूटरों में आसानी से अदला-बदली की जा सकती है
(इ) इनमें से कोई नहीं
48. जब प्रोसेसर उनका प्रयोग करता है तब डाटा और प्रोग्राम कहा रखे जाते हैं ?
(अ) मेन मेमरी (ब) सेकेंडरी मेमरी (स) डिस्क मेमरी (द) प्रोग्राम मेमरी
(इ) इनमें से कोई नहीं
49. डीवीडी ………. का उदाहरण है।
(अ) हार्ड डिस्क (ब) ऑप्टिकल डिस्क (स) आउटपुट डिवाइज (द) सॉलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइज
(इ) इनमें से कोई नहीं
50. स्टोरेज मिडिया के रूप में, निम्न में से क्या सीडी-रॉम के फायदे हैं?
(अ) बृहतस्तर पर डाटा और जानकारी स्टोर करने का सीडी रॉमएक कम खर्चिला / इनएक्सपेसिव तरीका है
(ब) मॅग्नेटिक डिस्क की तुलना में सीडी रॉम डिस्क डाटा और जानकारी जल्दी पुनः प्राप्त कर सकती है
(स) मैग्नेटिक मिडिया की अपेक्षा सीडी रॉम कम गलतियां करते हैं
(द) ये सभी
(इ) इनमें से कोई नहीं
51. निम्न में से कौनसे घटकों के विषय में स्टोरेज और मेमोरी भिन्न है ?
(अ) कीमत / मूल्य (ब) विश्वसनीयता (स) गति (द) ये सभी (इ) इनमें से कोई नहीं
52. कौनसे मिडिया में डाटा / जानकारी, उनमें यूजर द्वारा एक से ज्यादा बार स्टोर करने (लिखने) की क्षमता है?
(अ) सीडी-आर डिस्क (ब) सीडीआरडब्लू डिस्क (स) जिप डिस्क (द) ऑप्टी डिस्क
(इ) दोनों सीडी आर डब्लू डिस्क और जिप डिस्क
53. स्टोरेज मिडिया जैसे सीडी जो सूचनाएं…….के प्रयोग से लिखती है और पढ़ती है।
(अ) रेड लाइट के लेसर झरोके से (ब) मैग्नेटिक डॉट (स) मैग्नेटिक स्ट्रिप्न
(द) ये सभी (इ) इनमें से कोई नहीं
54. जब पॉवर ऑफ / बंद की जाती है तब कैचे और प्रमुख मेमोरी अपने कंटेट्स खो देते हैं, वे है………
(अ) डायनॅमिक (ब) टिक (स) वोलाटाइल (अ) गैर-वोलाटाइल (इ) फॉल्टी/ दोषपूर्ण
55. निम्न में से कौन-सा स्टोरेज डिवाइज / उपकरण ऐसा है जो कठिन / रिजीड स्थायी रूप से पित मैगनेंटिक डिस्क का प्रयोग डाटा/जानकारी स्टोर करने हेतु करता है?
(अ) फ्लॉपी डिस्केट (ब) हार्ड डिस्क (स) स्थायी / पर्मनेट डिस्क (द) ऑप्टिकल डिस्क
(इ) इनमें से कोई नहीं
56. निम्न में से कौन-सा स्टोरेज डिवाइज / उपकरण का उदाहरण है?
(अ) चुंबकीय / मैग्नेटिक डिस्क (ब) टेपस् (स) डीवीडीज् (द) ये सभी
(इ) इनमें से कोई नहीं
57. निम्न में से कौन-सा ऑप्टिकल डिस्क का उदाहरण है?
(अ) डिजिटल वर्सटाइल डिस्कस् (ब) मैग्नेटिक डिस्कस् (स) मेमोरी डिस्कस्
(द) डाटा बस डिस्कस् (इ) इनमें से कोई नहीं
58. कंप्यूटर की प्रमुख मेमोरी को……..भी कहा जाता है।
(अ) प्राथमिक / प्रायमरी स्टोरेज (ब) आंतरिक मेमोरी (स) प्रायमरी मेमोरी
(द) ये सभी (इ) इनमें से कोई नहीं
59. डिस्क को ट्रैकों और सेक्टरों में विभाजित करने की प्रक्रिया क्या है?
(अ) ट्रैकिंग (ब) फार्मेटिंग (स) शिंग (द) एलॉटिंग (इ) डाइसिंग
60. डिस्क के उस कन्टेन्ट को क्या कहते हैं जो विनिर्माण के समय रिकॉर्ड किया गया हो और उसे प्रयोक्ता परिवर्तित या इरेज नहीं कर सकता है?
(अ) केवल-मेमरी (ब) केवल-राइट (स) केवल-रीड (द) केवल-रन (इ) नॉन-चेंजेबल
61. स्थाई स्टोरेज डिवाइस कौन-सी है?
(अ) फ्लॉपी डिस्क (ब) मानीटर (स) रेम (द) कैश (इ) हार्डडिस्क
62. कंप्यूटर के स्पेस को क्या कहते हैं जिसमें डाटा लोड होता है और काम करता है?
(अ) कैश मेमरी (ब) सीपीयू (स) मेगाबाइट (द) रेम मेमरी (इ) रोम मेमरी
63. किसी स्टोरेज लोकेशन को आइडेंटिफाई करने के लिए प्रयुक्त नाम या नंबर को ….. कहते है।
(अ) बाइट (ब) रिकॉर्ड (द) प्रोग्राम (इ) बिट
64. रेम निम्नलिखित में से किसका एक उदाहरण है?
(अ) नोनवोलाटाइल मैमरी (ब) कैश मैमरी (स) वोलाटाइल मैमरी (द) वर्चुअल मैमरी
(इ) इनमें से कोई नहीं
65. निम्न में से कौन-सा स्टोरेज माध्यम नहीं है ?
(अ) हार्ड डिस्क (ब) फ्लैश ड्राइव (स) डीवीडी (द) सीडी (इ) कीबोर्ड
66. ….. में वोलाटाइल चिप होते हैं डाटा या इन्स्ट्रक्शनों को अस्थाई रूप से स्टोर करता है।
(अ) CPU (ब) ROM (स) RMA (द) RAM (इ) इनमें से कोई नहीं
67. कंप्यूटर का कौन सा भाग सूचना को स्टोर करने में सहायक होता है?
(अ) मॉनिटर (ब) कीबोर्ड (स) डिस्क ड्राइव (द) प्रिंटर (इ) प्लॉटर
68. रेम में स्टोर की गई सूचना वोलेटाइल मानी जाती है, जिसका अर्थ है कि …..
(अ) वहा स्थाई रूप से स्टोर्ड है। (ब) स्थाई रूप से नहीं, केवल अस्थाई रूप से है।
(स) जब बिजली बंद की जाए तो स्टोर की जाती है (द) सीपीयू डिवाइस में स्थाई रूप से स्टोर की जाती है
(इ) इनमें से कोई नहीं
69. देरी से बचने के लिए अगले डाटा या इन्स्ट्रक्शन को प्रोसैस करने के लिए स्टोरेज स्पेस….
(अ) कैश (ब) रजिस्टर (स) RAM (द) CPU (इ) प्रिंटर
70. रेम व सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस प्राथमिक तौर पर ….. की दृष्टि से भिन्न होती है।
(अ) उनमें पीरियड डाटा स्टोर किया जाता है (ब) रेम स्थाई है और सेकेंडरी स्टोरेज अस्थाई
(स) रेम इनपुट स्वीकार करती है, सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस नहीं (द) जिस तरीके से उनमें डाटा स्टोर होता है
(इ) इनमें से कोई नहीं
71. यदि प्रयोक्त्ता को सीपीयू में तत्काल उपलब्ध सूचना की जरूरत हो यह…..स्टोर की जानी चाहिए।
(अ) सीपीयू में (ब) रेम में (स) सेकेंडरी स्टोरेज में (द) सीडी में (इ) टेप पर

उत्तर
1. (ब) 2. (ब) 3. (द) 4. (द) 5. (इ) 6. (अ) 7. (अ) 8. (ब) 9. (द) 10. (स) 11. (ब) 12. (अ)
13. (ब) 14. (स) 15. (अ) 16. (द) 17. (इ) 18. (द) 19. (ब) 20. (ब) 21. (ब) 22. (द) 23. (द) 24. (ब)
25. (अ) 26. (अ) 27. (ब) 28. (स) 29. (स) 30. (स) 31. (अ) 32. (ब) 33. (ब) 34. (अ) 35. (ब) 36. (स)
37. (द) 38. (स) 39. (स) 40. (स) 41. (स) 42. (द) 43. (स) 44. (द) 45. (द) 46. (ब) 47. (ब) 48. (अ)
49. (ब) 50. (अ) 51. (द) 52. (ब) 53. (अ) 54. (स) 55. (ब) 56. (द) 57. (अ) 58. (द) 59. (ब) 60. (स)
61. (इ) 62. (द) 63. (स) 64. (स) 65. (इ) 66. (द) 67. (स) 68. (ब) 69. (अ) 70. (अ) 71. (ब)