रिक्त स्थान को भरने के सवाल | रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए | रिक्त स्थानों की पूर्ति करो fill in the blanks in hindi grammar

fill in the blanks in hindi grammar रिक्त स्थान को भरने के सवाल | रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए | रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?

रिक्त स्थान

ऽ निर्देश: (प्रश्न संख्या 1 से 5) रू निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरना है। प्रत्येक वाक्य की पूर्ति के लिए चार विकल्प दिए गये हैं। उचित विकल्प को चिन्हित करें।

1. संगीत द्वारा व्यक्ति का……………………….प्रभावित होता है।

(अ) शरीर (ब) आचरण (स) अधिकार (द) कर्त्तव्य

उत्तर-(ब)

2. भारत में निर्धनता-निर्मलन कार्य…………… गति से नहीं हो सका है।

(अ) प्रशसनीय (ब) स्तुत्य (स) संस्तुत्य (द) अनुशंसनीय

उत्तर- (अ)

3. गाँधीजी का रामराज्य का स्वप्न आज तक…………. नहीं हुआ है।

(अ) साकार (ब) स्वीकार (स) आकार (द) निराकार

उत्तर- (अ)

4. अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का…………स्वयं में बड़ा काम है।

(अ) प्रयोजन (ब) आरक्षण (स) आयोजन (द) संगठन

उत्तर- (स)

5. वायुयान के उतार-चढ़ाव से यात्री घबरा गए, पर चालक ने उन्हें ……………….किया।

(अ) निरस्त (ब) विश्वस्त (स) आश्वस्त (द) संतुष्ट

उत्तर- (स)

6. रिक्त स्थान में सही विकल्प भरिएवह जिधर …………….जीवन लहरा उठा, जिधर झुका प्रेम बरस पड़ा।

(अ) मुड़ा (ब) गया (स) रुका (द) बहा

उत्तर- (स)

7. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये-

करत करत अभ्यास के जड़मति होत………..।

(अ) स्वजन (ब) सुजान। (स) प्रियजन (द) मेहमान

उत्तर-(ब)

8. वृष्टि न होने से सूखा पड़ने की………….. है।

(अ) आशा (ब) चिन्ता द्य (स) संभावना (द) आशंका

उत्तर-(द)

9. रूस में एक बार ……………..हुई।

(अ) काति (ब) क्लाति – (स) क्रांति (द) क्रान्ति

उत्तर-(स)

10. दूध जमाने पर दही के रूप में ………… हो जाता है

(अ) प्रणत (ब) परिणत (स) परिणिति (द) परिणीत

उत्तर-(ब)

11. रुपये…………. हैं। (रिक्त स्थान हेतु शब्द चुनिए)

(अ) बोलते (ब) बजते (स) खनकते (द) आवाज करते

उत्तर-(स)

12. रिक्त स्थान में उचित शब्द भरेंः

व्यंग्य लेखक सामाजिक….पर तीखा प्रहार करता है।

(अ) अनुरुपता (ब) अभिरामता ऋ (स) संगति (द) विद्रूपता

उत्तर- (द)

निर्देशः (प्रश्न संख्या 13 से 15) निम्नलिखित वावन्यों में रिक्त स्थानों में उचित शब्द भरने के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उचित विकल्प चुनकर तदनुसार चिन्ह लगाएँ।

13. मनुष्य के………….में पुस्तकें उसकी मित्र, मार्गदर्शक, प्रेरक और साथी होती हैं।

(अ) कष्ट (ब) सुख द्य (स) एकांत (द) तनाव

उत्तर- (स)

14. धोखे भरे आधुनिक समाज मेंऋकी प्रवृत्ति दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

(अ) प्रत्यावर्तन (ब) प्रवंचन (स) प्रवचन (द) प्रवर्तन

उत्तर- (ब)

15. जाति सामाजिक स्तरीकरण की एक……………व्यवस्था है।

(अ) मानकीय (ब) क्रमिक (स) आंतरिक (द) आदर्श

उत्तर-(अ)

16. उसका हृदय इतना कोमल है कि मित्र तो क्या वह अपने…………को भी चोट नहीं पहुँचा सकता।

(अ) शत्रु (ब) सहयोगी (स) विपक्षी (द) प्रतिरोधी

उत्तर-(अ)

17. देश-रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को………….रहना चाहिए।

(अ) उद्धृत (ब) प्रबुद्ध (स) सम्बद्ध (द) उद्यत

उत्तर-(द)

निर्देश: प्रश्न सं. 18 के वाक्यों में आए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

18. माताजी को — — -।

(अ) आर्शीवाद (ब) शुभाकांक्षा (स) प्रणाम (द) स्नेह

उत्तर-(स)

19. अंधो में

(अ) लंगड़ा (ब) पहलवान (स) काना (द) चतुर

उत्तर-(स)

20. …………के अंधे को हरा ही हरा नजर आता है।

(अ) बचपन (ब) सावन (स) आँख (द) बात

उत्तर-(ब)

21. काला अक्षर…………… बराबर।

(अ) उल्लू (ब) गाय (स) भैस (द) कोयल

उत्तर-(स)

22. गाँधीजी का अर्थशाधं धर्म और……..पर आधारित है।

(अ) न्याय (ब) यश (स) प्रशासन (द)अहिंसा

उत्तर- (अ)

23. …….दृष्टि राष्ट्रीयता का आधार है।

(अ) धर्मसम्मत (ब)धर्मसापेक्ष (स) धर्मानुसार (द)धर्मनिरपेक्ष

उत्तर- (द)

24. लोकतंत्र राज्य जनता में राष्ट्रीय भावना…..रूप में जानित करता है।

(अ) संकीर्ण (ब) अस्वाभाविक (स) अनिरंजित (द) स्वाभाविक

उत्तर- (द)

25. विकास के लिए आर्थिक……….आवश्यक होती है।

(अ) विविधता (ब) आत्मनिर्भरता (स) सक्षमता (द) बहुलता

उत्तर-(ब)

26. रिक्त स्थान हेतु दिए गए विकल्पों में उचित विकल्प  चुनिए।

रामू की …………..केवल इसलिए हुई, क्योंकि

राजीव उसकी ………. अधिक बुद्धिमान है।

(अ) अपेक्षा, अपेक्षा (ब) अपेक्षा, उपेक्षा

(स) उपेक्षा, अपेक्षा (द) उपेक्षा, उपेक्षा

उत्तर (स)