prasaran ka vilom shabd kya hoga in hindi प्रसारण का विलोम शब्द क्या है कर्कश का विलोम शब्द क्या होता है ?
छंद
1. निम्नलिखित में से कौन-सा छंद-प्रकार नहीं है?
(अ) दृष्टांत (ब) चैपाई (स) दोहा (द) सोरठा
उत्तर- (अ)
2. जिस छन्द में चार चरण और प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ होती है वह कहलाता है
(अ) दोहा (ब) सोरठा (स) रोला (द) चैपाई
उत्तर- (द)
3. छप्पय किस प्रकार का छन्द है?
(अ) सम (ब) विषम (स) अर्द्धसम (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ब)
4. छंद पढ़ते समय आने वाले विराम को क्या कहते हैं?
(अ) गति (ब) यति (स) तुक (द) गण
उत्तर-(ब)
5. ‘मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी।‘ इन पंक्तियों में किस छन्द का प्रयोग हुआ है?
(अ) सोरठा (ब) चैपाई (स) दोहा (द) सवैया
उत्तर-(ब)
6. छन्द से सम्बन्धित गणों की सही संख्या है-
(अ) छः (ब) सात (स) आठ (द) दस
उत्तर-(स)
7. निम्न में सम मांत्रिक छंद का कौन-सा उदाहरण है-
(अ) दोहा (ब) सोरठा (स) चैपाई (द) सभी
उत्तर-(स)
8. किस छंद का प्रथम व अंतिम शब्द एक-सा होता है?
(अ) कुंडलिया (ब) रोला (स) दोहा (द) सोरठा
उत्तर-(अ)
विलोम
निर्देश: (प्रश्न संख्या 1 से 6): निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विलोम के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं। उचित विलोम छाँटकर उसे चिन्हित करें।
1. भारतीय लोक जीवन में योग को अति महत्वपूर्ण समझा जाता है।
(अ) नियोग (ब) भोग (स) अभियोग (द) रोग
उत्तर- (ब)
2. उसका उत्तरीय उस पर बहुत जंच रहा था।
(अ) टोपी (ब) साड़ी (स) कोट (द) अधोवध
उत्तर- (द)
3. लंबी योग साधना से उसका ओजस्वी चेहरा देखते ही बनता था।
(अ) शोकाकुल (ब) कामुक (स) कान्तिहीन (द) मलीन
उत्तर- (स)
4. जैन मत को मानने वालों में श्वेताम्बर बड़ी संख्या में हैं।
(अ) दिगम्बर (ब) नीलाम्बर (स) अम्बर (द) पीताम्बर
उत्तर- (अ)
5. उस कृपण व्यक्ति के चर्चे दूर-दराज तक होने लगे।
(अ) अर्पण (ब) दानी (स) तर्पण (द) शूरवीर
उत्तर- (ब)
6. ज्येष्ठ मास में निर्जला एकादशी का व्रत बहुत कठिन होता है।
(अ) श्रेष्ठ (ब) आदर्श (स) हीन (द) कनिष्ठ
उत्तर- (द)
7. ‘उद्धत‘ का विलोम शब्द है –
(अ) सौख्य (ब) विनीत (स) उत्तम (द) कोमल
उत्तर- (ब)
8. प्रसारण का विलोम शब्द है-
(अ) प्रतिपादन (ब) आरक्षण (स) आकुंचन (द) संदर्शन
उत्तर- (स)
9. ‘कर्कश‘ का विलोम, नीचे दिए गए विकल्पों में से चुनें।
(अ) कठोर (ब) विवेकी (स) मधुर (द) विन्रम
उत्तर- (स)
10. ‘श्री गणेश‘ का विलोम शब्द है-
(अ) श्री राधा (ब) इति श्री
(स) विनाश (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ब)
11. उचित विलोम शब्द का चयन कीजिये-
‘अर्वाचीन‘
(अ) नवीन (ब) प्राचीन (स) आदिकालीन (द) पाषाणकालीन
उत्तर- (ब)
12. ‘अध‘ का विलोम है
(अ) पूर्ण (ब) समाप्त द्य (स) रति (द) खत्म
उत्तर- (’)
13. ‘ऋजु‘ का विलोम है?
(अ) सरल (ब) सीधा (स) तिर्यक (द) वक्र
उत्तर- (द)
निर्देश-प्र.सं. (14-18): उपयुक्त विलोम शब्द का चयन कीजिये-
14. उपकार
(अ) प्रतिकार (ब) परोपकार (स) अपकार (द) अनुपकार
उत्तर- (स)
15. अनिवार्य
(अ) अपरिहार्य (ब) वैकल्पिक
(स) ऐच्छिक (द) (ब) व (स) दोनों
उत्तर- (द)
16. विस्तृत
(अ) विस्तार (ब) संक्षिप्त (स) संक्षेप (द) संक्षिप
उत्तर- (ब)
17. उद्याम
(अ) प्रवीण (ब) आलस्य (स) नीरज (द) नृप
उत्तर-(ब)
18. उन्मुख
(अ) प्रमुख (ब) विमुख (स) सन्मुख (द) त्रिमुख
उत्तर (ब)
19. आविर्भाव का सही विपरीतार्थक शब्द चुनिए –
(अ) प्रादुर्भाव (ब) सम्भाव (स) तिरोभाव (द) अभाव
उत्तर-(स)
20. उन्मूलन का सही विपरीतार्थक शब्द चुनिए-
(अ) आरोपण (ब) प्रत्यारोपण (स) निरोपण (द) रोपण
उत्तर-(द)
21. उद्धत का सही विपरीतार्थक शब्द चुनिए-
(अ) विनीत (ब) अनीत (स) सुमित (द) कुनीत
उत्तर-(अ)
22. चिरंतन का सही विपरीतार्थक शब्द चुनिए-
(अ) नश्वर (ब) अनश्वर (स) नाश (द) अंत
उत्तर-(अ)
23. ग्रस्त का विलोम शब्द है –
(अ) स्वच्छन्द (ब) मुक्त (स) खुला (द) अग्रस्त
उत्तर-(ब)
24. हास का विलोम शब्द है –
(अ) विहास (ब) अहास (स) निहास (द) रुदन
उत्तर-(द)
25. रुग्ण का विलोम शब्द है –
(अ) स्थूल (ब) स्वस्थ (स) बीमार (द) कर्मठ
उत्तर-(ब)
26. प्रवृत्ति का विलोम शब्द है-
(अ) वृत्ति (ब) अनावृत्ति (स) निवृत्ति (द) सद्वृत्ति
उत्तर-(स)
27. विपद् का विलोम शब्द है-
(अ) आपद (ब) संपद् (स) संबद्ध (द) आबद्ध
उत्तर-(ब)
28. चपल का विलोम शब्द है –
(अ) गंभीर (ब) वाचाल (स) चंचल (द) उद्यमी
उत्तर-(अ)
29. सम्पन्नता का विलोम शब्द, कौन सा है?
(अ) आपत्ति (ब) निर्धनता (स) आफत (द) विपत्ति
उत्तर-(ब)
30. ‘कौटिल्य‘ का विलोम शब्द है
(अ) मृदुलता (ब) आर्तव (स) मार्दव (द) आर्जव
उत्तर-(द)