शुक्रीय प्रद्रव्य (सेमिनल प्लाज्मा) के प्रमुख संघटक क्या हैं ? Write the components of seminal plasma Class 12

प्रश्न 10. शुक्रीय प्रद्रव्य (सेमिनल प्लाज्मा) के प्रमुख संघटक क्या हैं ? (Write the components of seminal plasma Class 12 in hindi)

उत्तर : शुक्रीय प्रद्रव्य (seminal plasma) में निम्नलिखित मुख्य संघटक पाए जाते है –

इसमें फ्रक्टोस , प्रोस्टाग्लैंडिन्स, कैल्सियम तथा एन्जाइम होते हैं।

अन्य जानकारी : नर में जो वीर्य का उत्पादन होता है उस वीर्य का संघटन शुक्राणुओं और शुक्रीय प्रद्रव्य से मिलकर बनता है | शुक्रीय प्रद्रव्य को अंग्रेजी में “seminal plasma” (सेमिनल प्लाज्मा) कहते हैं | शुक्रीय प्रद्रव्य का मुख्य कार्य शुक्राणुओं को पोषण और सुरक्षा प्रदान करना होता है |

अब यदि बात करे कि शुक्राणुओं का उत्पादन कहाँ होता है ? तो याद रखिये कि शुक्राणुओं का निर्माण या उत्पादन नर में वृषण की शुक्रजनन नलिकाओं के अन्दर होता है |