लेंस किसे कहते हैं ? लेंस कितने प्रकार के होते हैं ? what is lens definition in hindi meaning

what is lens definition in hindi meaning लेंस किसे कहते हैं ? लेंस कितने प्रकार के होते हैं ?

(मौखिक प्रश्न व उत्तर Viva Voce)
प्रश्न 1. लेंस किसे कहते हैं?
उत्तर- एक पारदर्शी माध्यम जो कम से कम एक गोलीय पृष्ठ तथा दूसरे समतल या गोलीय पृष्ठ से घिरा हो, लेंस कहलाता है।
प्रश्न 2. लेंस कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- लेंस दो प्रकार के होते हैं-(प) उत्तल लेंस (पप) अवतल लेंस
प्रश्न 3. लेंस की फोकस दूरी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- प्रकाश केन्द्र और द्वितीय फोकस के बीच की दूरी को लेंस की फोकस दूरी कहते हैं।
प्रश्न 4. लेंस के प्रकाश केन्द्र की परिभाषा बताइये
उत्तर- लेंस का प्रकाश केन्द्र मुख्य अक्ष पर स्थित वह बिन्दु होता है, जहां से गुजरने वाली किरण अपवर्तन के बाद अपने मार्ग से
विचलित नहीं होती है।
प्रश्न 5. मुख्य अक्ष क्या है?
उत्तर- लेंस के दोनों वक्रता केन्द्रों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को लेंस का मुख्य अक्ष कहते हैं।
प्रश्न 6. द्वितीय फोकस से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- मुख्य अक्ष के समान्तर आपतित किरण अपवर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के जिस बिन्दु से होकर जाती है या जिस बिन्दु से होकर आती हुई प्रतीत होती है, उसे लेंस का द्वितीय फोकस कहते हैं।
प्रश्न 7. प्रथम फोकस क्या है?
उत्तर- मुख्य अक्ष पर स्थित वह बिन्दु जिससे होकर अपतित होने वाली किरणें या जिसकी दिशा में आपतित होने वाली किरणें,
अपवर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के समान्तर चली जाती हैं, प्रथम फोकस कहलाता है।
प्रश्न 8. लेंस की कितनी फोकस दूरियां होती हैं?
उत्तर- लेंस की दो फोकस दूरियां होती हैं-(प) प्रथम फोकस दूरी और (पप) द्वितीय फोकस दूरी।
प्रश्न 9. किस फोकस दूरी को लेंस की मुख्य फोकस दूरी मानते हैं?
उत्तर- द्वितीय फोकस दूरी को।
प्रश्न 10. क्या दोनों फोकस दूरियां समान होती हैं?
उत्तर- हां, यदि लेंस के दोनों ओर के माध्यम समान हों।
प्रश्न 11. आपके प्रयोग में प्रतिबिम्ब वास्तविक है या आभासी?
उत्तर- प्रतिबिम्ब वास्तविक है।
प्रश्न 12. उत्तल लेंस में प्रतिबिम्ब आभासी कब बनता है?
उत्तर- जब वस्तु प्रकाश केन्द्र और फोकस के बीच स्थित हो।
प्रश्न 13. उत्तल लेंस से देखने पर अक्षर बड़े-बड़े दिखाई देते हैं, क्यों?
उत्तर- जब अक्षर लेंस के प्रकाश केन्द्र और फोकस के बीच होते हैं तो प्रत्येक अक्षर का प्रतिबिम्ब आभसी. सीधा और बड़ा बनता
है। अतः अक्षर बड़े आकार में दिखाई देते हैं।
प्रश्न 14. यदि वस्तु फोकस पर हो तो उसका प्रतिबिम्ब कहां पर बनेगा?
उत्तर- अनन्त पर।
प्रश्न 15. वस्तु का उसी आकार का वास्तविक प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए वस्तु को कहां रखना चाहिए?
उत्तर- 2थ् पर।
प्रश्न 16. उत्तल लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है या ऋणात्मक?
उत्तर- उत्तल लस की फोकस दूरी धनात्मक (कार्तीय चिन्ह परिपाटी के अनुसार) होता है।
प्रश्न 17. वस्तु पिन का प्रतिबिम्ब, प्रतिबिम्ब पिन के ऊपर बन रहा है। क्या इस स्थिति में प्रतिबिम्ब पिन का प्रतिकित भी वस्तु पिन के ठीक ऊपर बन रहा है?
उत्तर- जी हां।
प्रश्न 18. लम्बन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- यदि दो वस्तुएं एक ही स्थान पर नहीं हैं तो उन्हें आंख की सीध में रखकर आंख को दायीं ओर या बायीं और चलाने पर दूर वाली वस्तु आंख की दिशा में तथा पांस वाली वस्तु विपरीत दिशा में हटती प्रतीत होती इस सापेक्ष विस्थापन को लम्बन कहते हैं।
प्रश्न 19. दो वस्तुओं में लम्बन कंब नहीं होता?
उत्तर- जब वे एक ही स्थान पर स्थित होती हैं।
प्रश्न 20. इस विधि को संयुग्मी फोकस विधि भी कहते हैं? क्यों?
उत्तर- क्योंकि इस विधि में यदि वस्तु पिन को प्रतिबिम्ब पिन और प्रतिबिम्ब पिन को वरतु पिन मान लिया जाये तो। उत्तल लेंस की फोकस दूरी में कोई अंतर नहीं पड़ता।
प्रश्न 21. संयुग्मी फोकस किसे कहते हैं?
उत्तर- लेंस के मुख्य अक्ष पर बिन्दुओं के ऐसे जोड़े होते हैं कि एक बिन्दु पर वस्तु को रखने पर उसका प्रतिबिम्ब दूसरे बिन्दु पर बनता है और वस्तु को दूसरे बिन्दु पर रखने पर उसका प्रतिबिम्ब पहले बिन्दु पर बनता है। बिन्दुओं के ऐसे जोड़े को संयुग्मी फोकस कहते हैं।
प्रश्न 22. क्या आभासी प्रतिबिम्बों के लिए संयुग्मी फोकस होते हैं?
उत्तर- नहीं।
प्रश्न 23. लेंस की आवर्धन क्षमता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- प्रतिबिम्ब की लंबाई और वस्तु की लम्बाई के अनुपात को लेंस की आवर्धन क्षमता कहते है।
प्रश्न 24. लैंस की क्षमता की परिभाषा क्या है?
उत्तर- लेंस की फोकस दूरी के व्युत्क्रम को लेंस की क्षमता कहते हैं।
लेंस की क्षमता च् त्र .100ध् ि;सेमीद्धडॉयप्टर
प्रश्न 25. डॉयप्टर क्या है?
उत्तर- यह लेंस की क्षमता का मात्रक है। जिस लेंस की फोकस दूरी 1 मीटर होती है, उसकी क्षमता एक डॉयप्टर कहलाती है।
प्रश्न 26. लेंस में कौन-सी क्रिया होती है? प्रकाश का परावर्तन या अपवर्तन?
उत्तर- अपवर्तन।
प्रश्न 27. क्या लेंस की फोकस दूरी प्रकाश के रंग पर निर्भर करती हैं?
उत्तर- जी हां, लेंस की फोकस दूरी लाल रंग के लिए सबसे अधिक एवं बैंगनी रंग के लिए सबसे कम होती है।
प्रश्न 28. इससे संबंधित कोई सूत्र हो, तो बताइये-
उत्तर- सूत्र: 1ध्1ि त्र ; μ .1द्ध ;1ध्त्1.1ध्त्2द्ध
प्रश्न 29. आप किस रंग के प्रकाश के लिए फोकस दूरी निकाल रहे हैं?
उत्तर- श्वेत प्रकाश के लिए।
प्रश्न 30. कांच की समतल प्लेट की फोकस दूरी और क्षमता कितनी होती है?
उत्तर- फोकस दूरी अनन्त एवं क्षमता शून्य होती है।
प्रश्न 31. क्या इस विधि द्वारा अवतल लेंस की फोकस दूरी निकाली जा सकती है?
उत्तर- जी नहीं, अवतल लेंस द्वारा किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव आभासी बनता है। अतः लम्बन दूर कर पाना संभव नहीं है।
प्रश्न 32. किसी लेंस को किसी द्रव में डुबा देने पर उसकी फोकस दूरी और क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- उसकी फोकस दूरी बढ़ जाती है तथा क्षमता कम हो जाती है।
प्रश्न 33. इस प्रयोग में 1ध्न और 1ध्अ के बीच खींचे गये ग्राफ का स्वरूप कैसा होता है?
उत्तर- एक सरल रेखा।
प्रश्न 34. न और अ के बीच खींचे गये ग्राफ का स्वरूप कैसा होता है?
उत्तर- आयताकार अतिपरवलय का एक भाग।
प्रश्न 35. यह विधि पतले लेंस के लिए उपयुक्त है या मोटे लेंस के लिए?
उत्तर- पतले लेंस के लिए। यदि लेंस मोटा है तो न और अ के मानों में कुछ त्रुटि आ सकती है क्योंकि ये दूरियां लेंस के प्रकाश
केन्द्र से मापी जाती हैं।
प्रश्न 36. मोटे उत्तल लेंस की फोकस दूरी किस विधि से निकाली जा सकती है?
उत्तर- विस्थापनाभास विधि से।
प्रश्न 37. क्या इस विधि द्वारा अधिक फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात की जा सकती है?
उत्तर- नहीं।
प्रश्न 38. अधिक फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस की फोकस दूरी किस विधि से ज्ञात करते हैं?
उत्तर- दो लेंसों की सम्पर्क विधि से।
प्रश्न 39. उत्तल लेंस के उपयोग बताइये।
उत्तर- प्रयोगशाला में रीडिंग लेंस के रूप में, सूक्ष्मदर्शी व दूरदर्शी में, दृष्टि दोष के निवारण में। .