हिंदी माध्यम नोट्स
मृतोपजीवी किसे कहते हैं ? मृतोपजीवी के उदाहरण क्या है ? मृतजीवी पोषण क्या है उदाहरण सहित उत्तर दें
मृतजीवी पोषण क्या है उदाहरण सहित उत्तर दें मृतोपजीवी किसे कहते हैं ? मृतोपजीवी के उदाहरण क्या है ?
उत्तर : वे जीव जो मरे हुए (मृत) जीवों से अपना भोजन ग्रहण करते है , ऐसे जीवों को मृतजीवी कहते है | उदाहरण जैसे- मशरूम, यीष्ट आदि | ये कुछ मृत जीवों को खाकर या अन्य प्रकार से उन मृत जीवों पर निर्भर रहते है |
निम्न में से कौन-सा जोड़ा सही है?
(अ) प्राथमिक उपभोक्ता-तेंदुआ
(ब) द्वितीयक उपभोक्ता-घास
(स) अपघटक-बैक्टीरिया
(द) उत्पादक हिरण
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
अपघटक वे परपोषी जीव हैं जो मृत कार्बनिक पदार्थों या ‘अपरदों‘ (Detritus) पर जीवित रहते हैं। इन्हें ‘मृतोपजीवी‘ भी कहते हैं।
जैसे- कवक, जीवाणु।
एक उत्पादक, एक शाकाहारी और, एक मांसाहारी को दर्शाने वाली एक उपयुक्त आहार श्रृंखला निम्न में से कौन सी है?
(अ) घास-कीट-हाथी (ब) पादप-खरगोश-बाघ
(स) मछली-कीट-ह्वेल (द) बाघ-खरगोश-उल्लू
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
पादप (उत्पादक) ⟵ खरगोश (शाकाहारी) ⟵ बाघ (मांसाहारी)। एक आहार श्रृंखला में सर्वप्रथम उत्पादक जो कि सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अपना भोजन बनाते हैं फिर शाकाहारी जंतु खाते हैं। तत्पश्चात शाकाहारी जंतुओं को मांसाहारी जंतु अपना आहार बनाते हैं। इस आहार श्रृंखला में ऊर्जा का केवल 10% ही एक स्तर से दूसरे स्तर तक स्थानांतरित होता है।
निम्न में से कौन-सी एक संकटापन्न जाति है?
(अ) ब्लैक बक (कृष्ण सार)
(ब) भराल
(स) गंग डॉल्फिन
(द) मिथुन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
उपर्युक्त जानवरों में से ‘गंग डॉल्फिन‘ (Ganges River Dolphin) एक संकटापन्न जाति है।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्रम वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को नहीं बढ़ाता?
(अ) श्वसन (ब) प्रकाश-संश्लेषण
(स) पेट्रोल का जलना (द) वनस्पति का वायवीय क्षय
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में पौधे वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड तथा मृदा से जल लेकर अपने भोजन का निर्माण क्लोरोफिल (वर्णक) एवं सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में करते हैं।
संकटग्रस्त प्रजातियों को किस रंग की डेटा बुक में दर्शाया जाता है?
(अ) नीली (ब) काली
(स) लाल (द) हरी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
संकटग्रस्त प्रजातियों को आईयूसीएन की ‘रेड डाटा बुक‘ में दर्शाया जाता है।
ग्रीनहाउस गैसों यथा नाइट्रस ऑक्साइड तथा मेथेन पैदा करने की सबसे अधिक संभावना निम्नलिखित में से किस जीव से की जा सकती है?
(अ) कवक (ब) केंचुआ
(स) जीवाणु (द) हरे पौधे
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
ग्रीनहाउस गैसों यथा नाइट्रस ऑक्साइड तथा मेथेन पैदा करने की सबसे अधिक संभावना जीवाणुओं से होती है। जीवाणु, नाइट्रोजन चक्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निम्न तीन ‘R’ में से किसको पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है?
(अ) Reduce (कम करें), Rebuild (फिर बनाएं), Restrict (सीमित
करें)
(ब) Random (यादृच्छिक), Reduce (कम करें), Recall (वापस
बुलाएं)
(स) Read (पढ़ें), Register (रजिस्टर), Recall (वापस बुलाएं)
(द) Reduce (कम करें), Reuse (पुनः प्रयोग करें), Recvela
(पुनः चक्रित करें)
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘थ्री आर‘ (Three R) व्यवस्था यथा Reduce (पर्यावरण के लिए हानिकारक चीजों का इस्तेमाल कम करें), Reuse (चीजों को एक बार की बजाए कई बार इस्तेमाल करें) और Recycle (पुनः चक्रित करें) को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पर्यावरणीय जागरूकता के अंग्रेजी अक्षर P से आरंभ होने वाले प्रसिद्ध तीन शब्द कौन से हैं?
(अ) पीपल, पॉवर्टी, पॉलिटिक्स
(ब) पावर, प्रोडक्शन, पॉल्यूशन
(स) पॉप्युलेशन, पॉलिटिक्स, प्राइस
(द) पॉप्युलेशन, पॉवर्टी, पॉल्यूशन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
पर्यावरणीय जागरूकता के संदर्भ में अंग्रेजी अक्षर च् से आरंभ होने वाले तीन प्रसिद्ध शब्द ‘पॉप्युलेशन‘, पॉवर्टी तथा ‘पॉल्यूशन‘ हैं।
ऊंट में जीनोमिक (डी.एन.ए.) अध्ययन हाल में कहां के वैज्ञानिकों ने पूरे कर लिए हैं?
(अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) भारत
(स) चीन (द) पाकिस्तान
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
चीन के वैज्ञानिकों ने नवंबर, 2012 में ऊंट में जीनोमिक (डी.एन.ए.) अध्ययन किया तथा इस प्रजाति (Species) को खतरे में (Endangered) बताया है।
जैक्आवर्धन का अर्थ किसमें निहित है?
(अ) विषाक्त पदार्थ आवर्धित होते हैं
(ब) सजीव प्राणी आवर्धित होते हैं
(स) प्रकाश आवर्धित होते हैं
(द) भोजन आवर्धित होता है
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
जैव-आवर्धन पारिस्थितिक तंत्र में बनाई गई एक मानव निर्मित प्रक्रिया है जिसके द्वारा खाद्य श्रृंखला में करणीय प्रदूषकों का ढेर द्यएक अनिष्टकर सांद्रित स्तर तक पहुंच जाता है।
निम्न में से कौन-सी शाखा जीवित जीवों की उन्हीं जातियों अपने निर्जीव परिवेश के साथ अंतःक्रिया से संबंधित है?
(अ) स्वपारिस्थितिकी (ऑटेकोलॉजी)
(ब) संपारिस्थितिकी
(स) पारिस्थितिकी
(द) जीवाश्मिकी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
स्वपारिस्थतिकी (ऑटेकोलॉजी), जीवित जीवों की उन्हीं जातियों ही अपने निर्जीव परिवेश के साथ अंतःक्रिया से संबंधित है।
वह वर्णक, जो वनस्पति को पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से बचाता है, कौन-सा है?
(अ) क्लोरोफिल (ब) कैरोटिनॉइड
(स) फाइकोसायनिन (द) प्लास्टिड
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
कैरोटिनॉइड नामक वर्णक वनस्पतियों को पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से बचाता है।
जापान में पाया गया यूशो रोग किसके कारण प्रदूषण से संबंधित है?
(अ) पी.सी.बी. (ब) कैडमियम
(स) अम्ल वर्षा (द) पी.ए.एन.
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
यूशो रोग सर्वप्रथम जापान में वर्ष 1968 में देखा गया जो पी.सी.बी. (P.C.B.- Poly Chlorinated Biphenyl) के कारण होता है। यह राइस ब्रान तेल (Rice Bran Oil) के उपभोग से जापान के उत्तरी क्यूशू द्वीप में फैला। इसी राइस ब्रान तेल के च्ण्ब्ण्ठण् से दूषित होने के कारण यह रोग सामने आया।
सबसे अधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र कौन-सा है?
(अ) मरुस्थल (ब) महासागर
(स) पर्वत (द) वन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
महासागरीय पारिस्थितिक तंत्र सबसे अधिक स्थायी है।
किस कारण से जल का भारी धातु प्रदूषण होता है?
(अ) पेंट (ब) लकड़ी जलाने
(स) अम्ल संयंत्र (द) घरेलू मलजल
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
जल के भारी धातु प्रदूषण में सबसे अधिक योगदान घरेलू मलजल का है।
जलीय जीवों के जीवित रहने के लिए अपेक्षित अनुकूलतम घुली हुई ऑक्सीजन का स्तर (mg/litre) में है-
(अ) 4-6 (ब) 2-4
(स) 8-10 (द) 12-16
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
उचित मात्रा में घुलित ऑक्सीजन अच्छे जलीय जीवन के लिए आवश्यक है जबकि जीवों के जीवित रहने के लिए घुली हुई ऑक्सीजन का अपेक्षित स्तर 4-6 मिलीग्राम/लीटर होना चाहिए।
एक कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र निरूपित किया जाता है-
(अ) मत्स्यपालन टंकी द्वारा (ब) कृषि भूमि द्वारा
(स) चिड़ियाघर द्वारा (द) जलजीवशाला द्वारा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
एक कृत्रिम पारिस्थितिक-तंत्र जलजीवशाला (Aquarium) द्वारा निरूपित किया जाता है।
किस कारण से ‘स्टोन कैंसर‘ होता है?
(अ) अम्ल वर्षा (ब) विश्वव्यापी तापन
(स) रेडियोधर्मिता (द) जीवाण्विक क्रिया
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
अम्ल वर्षा के फलस्वरूप नाइट्रोजन के विभिन्न ऑक्साइड अम्ल वर्षा बनाते हैं जो पत्थरों पर वर्षा के साथ आते हैं और पत्थर की सतह को नुकसान पहुंचाते हैं।
मच्छरों के जैविक नियंत्रण के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जाता है?
(अ) डी.डी.टी. (ब) गमबुसिया
(स) तेल (द) विलेप
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
गमबुसिया स्वच्छ जल में पायी जाने वाली मछली है। जो जल में उपस्थित मच्छरों के लार्वा को खाकर नियंत्रण करती है। इसलिए इसे मॉसकिटो फिश (Mosquito fish) भी कहते हैं।
जीवित कोशिका में रेडियोधर्मी तत्त्वों का पता किस तकनीक से लगाया जा सकता है?
(अ) अपकेंद्रण
(ब) वर्णलेखिकी/क्रोमैटोग्राफी
(स) स्वविकिरणी चित्रण/ऑटो रेडियोग्राफी
(द) उपर्युक्त सभी
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
जीवित कोशिका में रेडियोधर्मी तत्त्वों का पता स्वविकिरणी-चित्रण/ ऑटो रेडियोग्राफी से लगाया जाता है एवं मिश्रण से उसके अवयवों को ज्ञात करने के लिए क्रोमैटोग्राफी का प्रयोग किया जाता है।
Recent Posts
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…
चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी ? chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi
chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी…
भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया कब हुआ first turk invaders who attacked india in hindi
first turk invaders who attacked india in hindi भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया…