अलैंगिक जनन द्वारा बनी संतति लैंगिक जनन द्वारा बनी संतति से किस प्रकार भिन्न है ?

प्रश्न 5. अलैंगिक जनन द्वारा बनी संतति लैंगिक जनन द्वारा बनी संतति से किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर: (i) अलैंगिक जनन द्वारा बनी संतति एक-दूसरे के समान होती है तथा साथ ही वह संतति अपने जनक के समरूप (identical) भी होती है। इसके विपरीत लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति एक-दूसरे से तो असमान होती ही है एवं साथ में वह संतति अपने जनकों के समरूप नहीं होती अर्थात अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति अपने जनकों से भिन्न प्राप्त होती है और दो संतति भी आपस में एक दुसरे से भिन्न होती है |

(ii) अलैंगिक जनन द्वारा बनी संतति आकारिकीय और आनुवंशिक रूप से एक-दूसरे के समरूप अथवा क्लोन होती है। अर्थात अलैंगिक जनन द्वारा जो संतान उत्पन्न होती है वह आकार और गुणों (आनुवांशिक रूप से) भी संतति आपस में एक दुसरे के समान होती है | इसके विपरीत लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति आकारिकीय और आनुवंशिक रूप से एक-दूसरे के समरूप नहीं होती , इनमें विभिन्नताएँ पायी जाती हैं। लैंगिक रूप से जो संतान पैदा होती है वो एक दुसरे के समान दिखने वाली नहीं होती है और उनमें आनुवांशिक भिन्नता भी पायी जाती है |

(iii) अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति बदलते पर्यावरणीय परिवेश में कम अनुकूलनीय है अर्थात बदलते पर्यावरणीय परिवेश में रह पाने में समर्थ नहीं रह पाते इसलिए इनका जीवनकाल कम हो सकता है जबकि लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतान में अच्छे लक्षण माता और पिता से प्राप्त होते है जिससे संतान बदलते पर्यावरणीय परिवेश में भी जीवित रहने में समर्थ होते है और एक लम्बा जीवनकाल व्यतीत करते हैं |