JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: physics

कार्य – ऊर्जा प्रमेय (Work energy theorem in hindi)

(Work energy theorem in hindi) कार्य – ऊर्जा प्रमेय : कार्य की परिभाषा हमारी दैनिक जीवन की परिभाषा से अलग होती है , जैसे यदि कोई व्यक्ति दो घंटे से बैठे हुए किताब पढ़ रहा है तो दैनिक जीवन में इसे कहते है कि यह दो घन्टे से पढने का कार्य कर रहा है लेकिन भौतिक विज्ञान में व्यक्ति के द्वारा किया गया कार्य शून्य होगा।
भौतिक विज्ञान में जब तक किसी बल द्वारा उसमे विस्थापन का मान शून्य हो तब तक किया गया कार्य का मान भी शून्य होगा , यहाँ किताब पढ़ रहा व्यक्ति अपनी स्थिति में परिवर्तन नहीं करता है अर्थात विस्थापन शून्य रहता है इसलिए यहाँ किया गया कार्य शून्य होगा।
कार्य की परिभाषा : किसी बल द्वारा वस्तु में उत्पन्न विस्थापन तथा आरोपित बल के गुणनफल को कार्य कहा जाता है।
माना एक वस्तु पर F बल आरोपित हो रहा है जिससे वस्तु में s विस्थापन हो रहा है तो बल द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य (w) = बल x विस्थापन
W = F x S

कार्य – ऊर्जा प्रमेय (Work energy theorem)

जैसा की हमने ऊपर पढ़ा की जब किसी वस्तु पर बल आरोपित किया जाता है तो उसमे विस्थापन उत्पन्न हो जाता है और हम जानते है कि जब वस्तु गति कर रही हो तो उसमे गतिज ऊर्जा विद्यमान रहती है।
अत: बल द्वारा वस्तु पर कार्य किया जा रहा है क्यूंकि बल आरोपित करने से इसमें विस्थापन उत्पन्न हो रहा है तथा विस्थापन हो रहा है इसका मतलब है कि वस्तु गति कर रही है और गतिशील वस्तु में गतिज ऊर्जा विद्यमान रहती है अत: स्वभाविक रूप से इस कार्य और गतिज ऊर्जा में कुछ न कुछ सम्बन्ध अवश्य पाया जायेगा।
वस्तु के कार्य और ऊर्जा में सम्बन्ध को ही कार्य-ऊर्जा प्रमेय कहा जाता है।
“वस्तु पर आरोपित सभी बलों द्वारा किया गया कार्य या योग वस्तु की गतिज ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है। “
वस्तु पर किया गया कार्य का मान वस्तु की गतिज ऊर्जा में परिवर्तन के बराबर होता है इसे ही कार्य-ऊर्जा प्रमेय कहते है।
माना किसी वस्तु पर बल आरोपित करने से इस बल द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य का मान W हो तथा इस बल द्वारा या किये गए कार्य के कारण वस्तु की गतिज ऊर्जा में ΔK परिवर्तन हो जाता है तो कार्य-ऊर्जा प्रमेय के अनुसार इनमे निम्न संबंध होगा –
यहाँ W = जूल में किये गए कार्य का मान
ΔK = पिण्ड की गतिज ऊर्जा में परिवर्तन का मान।
Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

2 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

2 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now