JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: physics

कार्य की परिभाषा क्या है , मात्रक , विमा , सूत्र , इकाई , कार्य किसे कहते है (what is work in hindi)

(what is work in hindi definition) कार्य की परिभाषा क्या है , मात्रक , विमा , सूत्र , इकाई , कार्य किसे कहते है : जब किसी पिण्ड पर बल आरोपित किया जाता है तो उसमे विस्थापन उत्पन्न हो जाता है , तो आरोपित बल व उत्पन्न विस्थापन के गुणनफल के मान को बल द्वारा पिण्ड पर किया गया कार्य कहलाता है।

चित्रानुसार एक पिण्ड है जिस पर F बल आरोपित किया गया है , इस बल के कारण पिण्ड d दूरी तक विस्थापित हो जाता है तो बल द्वारा पिण्ड पर किया गया कार्य = बल x विस्थापन
कार्य (W) = F x d

माना चित्रानुसार किसी पिण्ड पर बल θ कोण पर आरोपित है और वस्तु में इस बल के कारण d विस्थापन उत्पन्न हो जाता है तो बल द्वारा पिंड पर किया गया कार्य –
W = FdCOSθ
यहाँ F = आरोपित बल
d = बल के कारण वस्तु में उत्पन्न विस्थापन
θ = बल तथा उत्पन्न विस्थापन की क्रिया रेखा के मध्य का कोण है।
कार्य एक अदिश राशि होती है , कार्य का SI मात्रक “जूल” होता है और इसका CGS मात्रक “अर्ग” होता है।
नोट : जब किसी वस्तु पर बल आरोपित किया जाए और उसमे जब तक उस बल द्वारा विस्थापन उत्पन्न न हो तब तक बल द्वारा वस्तु पर किये गए कार्य का मान शून्य होता है। जैसे एक आदमी कहता है कि मैं इस जगह पर पूरी रात से खड़ा हूँ और इसमें मुझे बहुत कार्य करना पड़ा तो भौतिक विज्ञान की परिभाषा के अनुसार उसने कोई कार्य किया ही नहीं।
क्यूंकि वह पूरी रात से खड़ा जरुर है और इसमें वह बल भी लगाया होगा लेकिन चूँकि वह पूरी रात से एक जगह पर खड़ा हुआ है अर्थात विस्थापन का मान शून्य है इसलिए भौतिक विज्ञान के अनुसार उस व्यक्ति के द्वारा किया गया कार्य का मान शून्य है।

कार्य कितने प्रकार के होते है (types of work)

कार्य को तीन भागों में विभक्त किया गया है –
1. धनात्मक कार्य (positive work)
2. ऋणात्मक कार्य (negative work)
3. शून्य work (zero work)
अब हम कार्य के इन तीनों प्रकार को विस्तार से अध्ययन करते है और उनके लिए उदाहरण को भी देखते है।
1. धनात्मक कार्य (positive work) : जब वस्तु पर आरोपित बल व वस्तु में उत्पन्न विस्थापन के मध्य बना कोण न्यून कोण हो अर्थात θ का मान 90 डिग्री से कम हो तो कार्य के सूत्र के अनुसार किया गया कार्य का मान धनात्मक होगा।
2. ऋणात्मक कार्य (negative work) : जब पिण्ड पर लगाये गए बल व बल के कारण वस्तु में उत्पन्न विस्थापन के मध्य कोण अधिककोण हो अर्थात θ का मान 90 डिग्री से अधिक हो तो वस्तु पर बल द्वारा किये गये कार्य मान  सूत्र के अनुसार ऋणात्मक होता है।
3. शून्य work (zero work) : जब किसी वस्तु पर आरोपित बल व उत्पन्न विस्थापन के मध्य कोण शून्य हो अर्थात θ का मान शून्य हो तो किया गया कार्य शून्य होता है।
या
बल आरोपित करने के बाद भी वस्तु में कोई विस्थापन उत्पन्न न हो तो भी कार्य का मान शून्य होता है।
या
बल आरोपित ही न किया जाए अर्थात वस्तु पर कोई बल लगाया ही न जाए तो भी किया गया कार्य का मान शून्य होता है।
Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

2 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

2 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now