JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: physics

प्रतिबल क्या है , परिभाषा , उदाहरण , सूत्र , मात्रक , प्रकार , अपरूपण प्रतिबल (what is stress in hindi)

(what is stress in hindi) प्रतिबल क्या है , परिभाषा , उदाहरण , सूत्र , मात्रक , प्रकार , अपरूपण प्रतिबल : जब किसी वस्तु पर बाह्य बल (विरुपक बल) लगाया जाता है तो इस बल के कारण वस्तु के आकार या आकृति अथवा दोनों में परिवर्तन हो जाता है। और जैसा हमने प्रत्यास्थता के कारण में पढ़ा कि वस्तु में अणु इस प्रकार व्यवस्थित रहते है जैसे वे स्प्रिंगो से जुड़े हो अत: जब विरुपक बल द्वारा किसी वस्तु के आकार व आकृति में परिवर्तन किया जाता है तो इसके अणु वस्तु को पुन: इसकी मूल अवस्था में लाने का प्रयास करते है जिससे इसके अणुओं के मध्य एक आंतरिक प्रतिक्रिया उत्पन्न हो जाती है और यह आन्तरिक प्रति क्रिया वस्तु में हुए परिवर्तन का विरोध करती है और वस्तु को इसकी पूर्व अवस्था में लाने का प्रयास करती है।

प्रतिबल की परिभाषा : वस्तु के एकांक अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर कार्यरत आंतरिक प्रतिक्रिया बल को प्रतिबल कहते है।
किसी वस्तु पर एकांक क्षेत्रफल पर आरोपित बल का मान है जो उस वस्तु पर आरोपित हो रहा है।
प्रतिबल को σ द्वारा प्रदर्शित किया जाता है जिसका निम्न सूत्र होता है –
प्रतिबल = आंतरिक प्रतिक्रिया बल / अनुप्रस्थ क्षेत्रफल

यहाँ σ = प्रतिबल
F = बल
A = अनुप्रस्थ क्षेत्रफल
प्रतिबल का SI मात्रक Nm-2 (न्यूटन/मीटर2 ) या पास्कल होता है तथा इसकी विमा [ML-1T-2] होती है।
किसी वस्तु पर लगने वाले बल के आधार पर प्रतिबल को दो भागों में बांटा गया है जो निम्न है –
1. अभिलम्ब प्रतिबल
2. अपरूपण प्रतिबल

1. अभिलम्ब प्रतिबल (normal stress)

जब किसी वस्तु पर आरोपित बल वस्तु की पृष्ठ के लम्बवत कार्यरत रहता है उस कार्यरत प्रतिबल को अभिलम्ब प्रतिबल कहते है।

2. अपरूपण प्रतिबल (shearing stress)

जब किसी वस्तु पर विरुपक बल वस्तु की सतह के समान्तर या स्पर्श रेखा पर कार्यरत हो जिससे उस वस्तु के आकार में परिवर्तन आ जाता है इस स्थिति में वस्तु के आकार में परिवर्तन का विरोध करने वाले एकांक क्षेत्रफल में कार्यरत आंतरिक प्रतिक्रिया बल को अपरूपण प्रतिबल कहते है।
Sbistudy

Recent Posts

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

4 weeks ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

4 weeks ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

4 weeks ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

4 weeks ago

चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी ? chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi

chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी…

1 month ago

भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया कब हुआ first turk invaders who attacked india in hindi

first turk invaders who attacked india in hindi भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया…

1 month ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now