JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: 10th

विज्ञान की परिभाषा क्या है ? (what is science in hindi) विज्ञान किसे कहते है ? व्हाट इस साइंस

(what is science definition in hindi) विज्ञान की परिभाषा क्या है ? व्हाट इस साइंस विज्ञान किसे कहते है ? vigyan kise kahate hain

परिभाषा : जब हम प्रकृति में उपस्थित विभिन्न वस्तुओं की प्रकृति और उनके व्यवहार जैसे गुण इत्यादि का अध्ययन करने को ही विज्ञान कहते है।

वस्तुओं के इस अध्ययन को क्रमबद्ध तरीके से अध्ययन किया जाता है और तथ्य इक्कठे किये जाते है इन तथ्यों के आधार पर ही वस्तु के गुण और प्रकृति का पता लगाया जाता है।
अत: विज्ञान की परिभाषा निम्न प्रकार दी जाती है –
“प्रकृति में उपस्थित वस्तुओं के क्रमबद्ध अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करने और उस ज्ञान के आधार पर वस्तु की प्रकृति और व्यवहार जैसे गुणों का पता लगाने को ही विज्ञान कहते है। “
विज्ञान की कई शाखाएँ होती है जैसे भौतिक विज्ञान , जिव विज्ञान , रसायन विज्ञान इत्यादि।
जीव विज्ञान (biology) : विज्ञान की वह शाखा जिसमे जीवों के बारे में अध्ययन किया जाता है , उस विज्ञान की शाखा को ही जीव विज्ञान कहते है।
इसमें सजीवो के शरीर की बनावट , कार्य प्रणाली , प्रत्येक अंग की जानकारी तथा कार्य इत्यादि का कार्य इस जीव विज्ञान शाखा में किया जाता है।
रसायन विज्ञान (chemistry) : विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थो की संरचना , पदार्थो के गुण , अलग अलग पदार्थो की आपस में क्रिया आदि का अध्ययन किया जाता है उस शाखा को रसायन विज्ञान कहते है।
इसमें उन कणों , आयन , अणु , परमाणु आदि का अध्ययन किया जाता है जिससे कोई पदार्थ या यौगिक बना होता है , तथा उन पदार्थो के क्या क्या गुण है , उनकी अगर किसी अन्य पदार्थ से क्रिया करवाई जाती है तो परिणाम में क्या पदार्थ बनेगा और इसके गुण क्या क्या होंगे इसका अध्ययन हम रसायन विज्ञान के अंतर्गत करते है।
भौतिक विज्ञान (physics) : विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थ के भौतिक गुणों का अध्ययन किया जाता है तथा प्रकृति में उपस्थित विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का अध्ययन सुव्यवस्थित रूप से किया जाता हो।
भौतिक विज्ञान विभिन्न विषयो पर कार्य करता है जैसे प्रकाश , यान्त्रिकी , ऊष्मा , ध्वनी , बिजली , चुम्बकत्व आदि।  इन सभी विषयों पर भौतिक विज्ञान में विस्तार से अध्ययन किया जाता है और इनके गुणों के आधार पर हमारी दैनिक जीवनी में इनको कैसे लाकर जीवन को अधिक सुविधा जनक बनाया जाए इसके बारे में अध्ययन किया जाता है।

जब आप ‘विज्ञान’ शब्द सुनते है तो सबसे पहले आपके दिमाग में आने वाले सबसे पहले दृश्य होते है कुछ महान वैज्ञानिको के नाम जैसे अल्बर्ट आइन्स्टाइन , या विज्ञान के द्वारा निजात किये गए विभिन्न प्रकार के उपकरण जैसे सूक्ष्मदर्शी , तापमापी या फिर विज्ञान की कुछ अद्भुत शाखाएं जैसे अन्तरिक्ष से सम्बन्धित विज्ञान की शाखा , तारे , सूर्य , पृथ्वी आदि , लेकिन विज्ञान केवल किसी एक विशेष ब्रांच या उपकरण का नाम नहीं है , बल्की विज्ञान बहुत ही अधिक विकसित है जिसे केवल किसी परिभाषा या किसी शब्द से नही बताया जा सकता है।

लेकिन हम विज्ञान उस ज्ञान को कह सकते है जो हमने लगातार मेहनत और प्रयोगों आदि के द्वारा अर्जित किया है और साथ ही विज्ञान में वह प्रक्रिया भी शामिल है जिसके द्वारा हम लगातार नया ज्ञान या खोज प्राप्त करने के प्रयास कर रहे है जिसमे विभिन्न प्रकार के प्रयोग , नियम और सिद्धांत शामिल किये जाते है।
विज्ञान को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है –
1. प्राकृतिक विज्ञान : जिसमें जीवन या जीवो आदि के बारे में अध्ययन किया जाता है तथा भौतिक पदार्थो का भी अध्ययन किया जाता है जैसे किसी पदार्थ का अध्ययन आदि को सम्मिलित रूप से प्राकृतिक विज्ञान कहा जा सकता है।
2. सामाजिक विज्ञान : जब लोगो और उनके समाज के बारे में विस्तार से अध्ययन किया जाता है तो इस तरह की विज्ञान को सामाजिक विज्ञान कहते है।
3. सामान्य विज्ञान : इसमें तार्किकता और गणित की सामान्य समस्याओ को हल करने का अध्ययन किया जाता है तो इसे सामान्य विज्ञान कहते है।
4. व्यावहारिक विज्ञान : अब तक के वैज्ञानिको द्वारा अर्जित ज्ञान का प्रयोग करते हुए नए नए साधनो , मशीनों आदि का निर्माण करना आदि को व्यावहारिक विज्ञान कहते है जैसे इंजीनियरिंग , रोबोटिक्स आदि।

विज्ञान की कार्य पद्धति (methodology of science) : वैज्ञानिक नमूनों को जोड़ते है या कई पृथक तथ्यों की संख्या के मध्य सम्बन्ध स्थापित करते है। वैज्ञानिक विशिष्ट प्रकरणों पर प्रेक्षणों से सिद्धांत निर्धारित करने और अंतिम रूप से खोजे गए सामान्य सिद्धांत के लिए उत्तरदायी होता है।

वैज्ञानिक निम्नलिखित प्रादर्श पर आधारित वैज्ञानिक विधि अपनाते है –
समस्या ? → परिकल्पना → प्रायोगिक अवस्था → संभावित सही परिकल्पना → संभावित परिणाम → श्रृंखलाबद्ध प्रयोगों द्वारा सत्यापन → सिद्धांत → नियम
ना जाता है।
Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

2 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

2 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now