जल का अणुसूत्र लिखिए। what is molecular formula of water

प्रश्न 8 : जल का अणुसूत्र लिखिए।
उत्तर : जल या पानी का अणु सूत्र H2O होता है , अत: हम सूत्र देखकर बता सकते है कि जल के एक अणु में एक ऑक्सीजन का परमाणु , हाइड्रोजन के दो परमाणुओं के साथ सहसंयोजक बंध द्वारा जुड़े हुए रहते है अर्थात जल के एक अणु में एक परमाणु ऑक्सीजन का उपस्थित रहता है और दो परमाणु हाइड्रोजन के उपस्थित रहते है।
जैसा कि हम जानते है की हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक होते है ,जिन्हें 1H, 2H, और  3H द्वारा प्रदर्शित किया जाता है , इन तीनो समस्थानिको में से शुरू के दो समस्थानिक स्थायी होते है जबकि तीसरे समस्थानिक का अर्द्ध आयु काल 12.32 साल होता है।
हाइड्रोजन ऐसा तत्व होता है जिसके समस्थानिको के नाम अलग अलग होते है ,हाइड्रोजन के समस्थानिक  2H को ड्यूटेरियम कहा जाता है और हाइड्रोजन के समस्थानिक 3H को ट्रिटियम कहते है तथा 1H को प्रोटियम कहा जाता है।
कभी कभी हम चिन्ह D और T द्वारा प्रदर्शित किया जाता है जिसका अभिप्राय है ड्यूटेरियम और ट्रिटियम।
प्रोटियम (1H) इसमें एक प्रोटोन होता है और शून्य न्यूट्रॉन होता है।
ड्यूटेरियम (2H) इसमें दो प्रोटोन होते है।
ट्रिटियम (3H) इसमें तीन प्रोटोन होते है।
सामान्यतया जल के अणु में दो हाइड्रोजन परमाणु होता है उसे प्रोटियम (1H) माना जाता है जिसमे की एक प्रोटोन होता है और शून्य न्यूट्रॉन होता है। यदि हाइड्रोजन के अन्य समस्थानिक जल बनाने में योगदान करे और जल के अणु का निर्माण करे तो भारी जल का निर्माण होता है अर्थात जब ड्यूटेरियम (2H) और ट्रिटियम (3H) के सहयोग द्वारा जल के अणु का निर्माण हो तो जल के अणु का सूत्र D2O, DHO, T2O, और THO हो सकता है।
हालाँकि अधिकांश लोग यह ही मानते है और सामान्यतया जल के अणु का अणुसूत्र H2O होता है।
tags : what is molecular formula of water ?