पेड़ पौधे रात को कौन सी गैस लेते हैं दिन में | पीपल का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है what gas do plants produce at night in hindi 

what gas do plants produce at night in hindi which gas used and released during night पेड़ पौधे रात को कौन सी गैस लेते हैं दिन में | पीपल का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है ?

प्रकाश-संश्लेषण,श्वसन तथा वृद्धि

26. निम्नलिखित में कौन-सा हमारे भोजन में लौह तत्व का प्रमुख स्रोत है?
(अ) गाजर (ब) पालक
(स) चना (द) आलू
R.R.B. अहमदाबाद (T-A-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(ब)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
27. किसमें भरपूर लौह तत्व पाया जाता है?
(अ) नारंगी (ब) अंडे
(स) हरी सब्जियां (द) दूध
R.R.B. भोपाल (C-C-), परीक्षा, 2003
उत्तर-(स)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
28. निम्नलिखित में से अंकुरण के लिए सामान्यतः किसकी आवश्यकता नहीं होती है?
(अ) पानी (ब) प्रकाश
(स) हवा (द) ताप
R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(ब)
व्याख्या-बीज के अंकुरण के लिए पानी, हवा, ताप तीनों की आवश्यकता होती है तथा मिट्टी व प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है।
29. पौधों में जल की ऊपर की ओर गति कहलाती है –
(अ) जल स्राव (ब) वाष्धन
(स) वाष्पोत्सर्जन (द) रसारोहण
R.R.B. भोपाल (T-C-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(द)
व्याख्या-पौधों में जड़ों के मूल रोमों (Root hairs) द्वारा भूमि से पानी का अवशोषण (गुरुत्वाकर्षण बल के विपरीत) अर्थात ऊपर की ओर चढ़ने की क्रिया को रसारोहण कहते हैं। यह जाइलम वेसल्स (Xylem Vesels) के ल्यूमेन (Lumen) के रास्ते होता है।
30. पौधों की लम्बाई में वृद्धि के लिए आवश्यक नहीं है-
(अ) सोडियम (ब) कैल्शियम
(स) नाइट्रोजन (द) फॉस्फोरस
R.R.B. रांची (A.S.M./G.G.) परीक्षा. 2006
R.R.B. इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
व्याख्या-पौधों की लम्बाई में वृद्धि के लिए सोडियम आवश्यक नहीं है। यह Nucleoproteins के निर्माण में dxalic acid के एकत्रित होने तथा जल सन्तुलन आदि क्रिया में भाग लेता है जबकि Ca- N- P इत्यादि आवश्यक हैं।
31. दिन के समय पौधे-
(अ) कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं
(ब) ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं
(स) कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं और नाइट्रोजन छोड़ते हैं
(द) नाइट्रोजन लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं
R.R.B. सिकंदराबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2001
उत्तर-(अ)
व्याख्या-दिन के समय पौधे कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। पौधों द्वारा यह क्रिया सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में होती है। इस क्रिया को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।
32. सभी सजीव पदार्थ अपने श्वसन के लिए ऑक्सीजन का उपभोग करते हैं। पौधों द्वारा किस समय ऑक्सीजन की पुनः पूर्ति की जाती है?
(अ) शाम के समय (ब) रात के समय
(स) सुबह के समय (द) दिन के समय
R.R.B. चंडीगढ़ (T.A./C.A./S.C.) ‘मुख्य‘ परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
व्याख्या-पौधों द्वारा ऑक्सीजन की पूर्ति दिन के समय की जाती है। दिन के समय सूर्य के प्रकाश में पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होती है। जिससे पौधे CO2 ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं जबकि रात के समय प्रकाश संश्लेषण की क्रिया बंद हो जाती है, इस कारण पौधे भी ऑक्सीजन ग्रहण करके कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करते हैं।
33. रात के समय पेड़ के नीचे सोना उचित नहीं है क्योंकि पेड़…….छोड़ता है।
(अ) कार्बन डाईऑक्साइड (ब) ऑक्सीजन
(स) कार्बन मोनोऑक्साइड (द) सल्फर डाईऑक्साइड
R.R.B. मुम्बई (T.A./C.A.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
व्याख्या-रात के समय पेड़ के नीचे सोना उचित नहीं होता, क्योंकि रात में पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) तथा दिन में ऑक्सीजन छोड़ता है। पीपल का वृक्ष रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है।
34. पौधे उत्सर्जित करते हैं-
(अ) रात में ऑक्सीजन और दिन में कार्बन डाईऑक्साइड
(ब) रात में कार्बन डाईऑक्साइड और दिन में ऑक्सीजन
(स) रात में कार्बन डाईऑक्साइड और दिन में नाइट्रोजन
(द) रात में नाइट्रोजन और दिन में ऑक्सीजन
R.R.B. चेन्नई (T.A./C.A./E.C.R.C.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
35. तालाब को कहा जा सकता है एक-
(अ) कृत्रिम ईकोसिस्टम
(ब) प्राकृतिक ईकोसिस्टम
(स) बॉयोम
(द) पौधों और जन्तुओं का एक समुदाय
R.R.B. अजमेर (A.S.M.) परीक्षा, 2001
उत्तर-(ब)
व्याख्या-परितन्त्र दो प्रकार के होते हैं जलीय (Aquatic) और स्थलीय (Terrestrial)। तालाब एक प्राकृतिक परितंत्र (Natural Ecosystem) होता है।
36. प्रकाश संश्लेषण में किसका ऑक्सीकरण होता है?
(अ) सूर्य प्रकाश (ब) कार्बन डाईऑक्साइड
(स) जल (द) क्लोरोफिल
R.R.B. अजमेर (A.S.M.) परीक्षा, 2001
उत्तर-(स)
व्याख्या-प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पूर्णतया ऑक्सीकरण-अपचयन (Oxidation&Reduction) की क्रिया है। इसमें जल का ऑक्सीकरण और CO2 का अपचयन निम्न समीकरण के अनुसार होता है।
6CO2 ़ 12H2o~ C6H12O6 ़6H2O़ 6O2
कार्बन डाई जल क्लोरोफिल ग्लूकोज जल ऑक्सीजन
ऑक्साइड
37. प्रकाश-संश्लेषण के दौरान प्रकाश ऊर्जा रूपान्तरित होती है-
(अ) भौतिक ऊर्जा में (ब) रासायनिक ऊर्जा में
(स) ऊष्मा ऊर्जा में (द) विकिरण ऊर्जा में
R.R.B. कोलकाता (E.C.R.C./G.G.) ‘मुख्य‘ परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
व्याख्या-प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में पादप सूर्य के प्रकाश, पर्णहरित कार्बन डाइआक्साइड एवं जल के उपयोग से खाद्य (मण्ड) का संश्लेषण करते हैं। अतः इस प्रक्रिया में प्रकाश ऊर्जा रूपान्तरित होकर रासायनिक ऊर्जा के रूप में संचित होती है।