मानव मस्तिष्क कितने ग्राम का होता है बताइए | मनुष्य के दिमाग का वजन (भार) कितना होता है weight of human brain in hindi

weight of human brain in hindi in grams and kilogram or kg and gm मानव मस्तिष्क कितने ग्राम का होता है बताइए | मनुष्य के दिमाग का वजन (भार) कितना होता है ?

56. मानव मस्तिष्क कितने ग्राम का होता है ?
(अ) 1350 (ब) 12300
(स) 1100 (द) 1500
R.R.B.  भोपाल (A.C./E.C.R.C.) परीक्षा, 2006
R.R.B.  इलाहाबाद (I-C-) परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
व्याख्या-मानव मस्तिष्क (Human Brain) कपाल गुहा में स्थित होता है तथा इसका भार लगभग 1300 से 1400 ग्राम के बीच में होता है।
57. आप मानव शरीर में उरोस्थि को कहां पाएंगे?
(अ) जांघ में (ब) नितम्ब
(स) कपाल में (द) छाती में
R.R.B.  सिकंदराबाद ( R.R.B.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(द)
व्याख्या-मानव शरीर में उरोस्थि (Sternum) छाती में पायी जाती है।
58. 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों की वृद्धि के लिए निम्नलिखित में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कौन सा है?
(अ) प्रोटीन (ब) विटामिन
(स) वसा (द) दूध
(इ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
R.R.B.  भुवनेश्वर (A.S.M.) परीक्षा, 2002
R.R.B.  इलाहाबाद (C-C-) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
व्याख्या-14 वर्ष की आयु वाले बच्चों की वृद्धि के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रोटीन (Protein) होता है। विटामिन सहायक वृद्धि पदार्थ होते हैं, वसा शरीर में अत्यधिक ऊर्जा प्रदान करता है। दूध को ‘‘पूर्ण आहार‘‘ कहा जाता है।
59. ‘पीलिया‘ रोग किसके सही रूप में काम नहीं कर पाने से होता है।
(अ) गुर्दा (ब) यकृत
(स) फेफड़े (द) आमाशय
(इ) उपर्युक्त मे से कोई नहीं
R.R.B.  भुवनेश्वर (A.S.M.) परीक्षा, 2002
उत्तर-(ब)
व्याख्या- ‘‘पीलिया रोग‘‘ यकृत (Liver) के सुचारू रूप से कार्य न कर पाने के कारण होता है।
60. सीमेंट और अस्थियां दोनों में ही विद्यमान तत्व है-
(अ) सिलिकॉन (ब) कैल्शियम
(स) नाइट्रोजन (द) फॉस्फोरस
R.R.B.  भोपाल (Tr- Clerk) परीक्षा, 2003
उत्तर-(ब)
व्याख्या- सीमेंट तथा अस्थियां दोनों में ही विद्यमान तत्व कैल्शियम (Ca) है, जो कि इसे मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है।
61. ‘Blood Bank’ किसे कहा जाता है?
(अ) स्प्लीन (ब) यकृत
(स) हृदय (द) इनमें से कोई नहीं
R.R.B.  अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(अ)
व्याख्या-स्प्लीन (Spleen) या प्लीहा को ‘लड बैंक‘ कहा जाता है क्योंकि रक्त कणिकाएं प्लीहा में संगृहीत होती हैं। पूरे शरीर का 1/6 भाग रक्त प्लीहा में संगृहीत रहता है।
62. खाध ऊर्जा किसके द्वारा प्रदर्शित की जाती है?
(अ) कैलोरीक (ब) किलोग्राम
(स) मीटर (द) h

R.R.B.  चंडीगढ़ (A.S.M.) परीक्षा, 2001
उत्तर-(अ)
व्याख्या-खाद्य ऊर्जा को कैलोरी द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। एक कैलोरी 4.184 जूल के बराबर होती है।
63. ऑस्टियोलॉजी (Osteology)………. का अध्ययन है-
(अ) कोशिका संरचना (ब) आंखें
(स) नाक (द) अस्थियां
R.R.B. कोलकाता (T.A./A.S.M.) परीक्षा, 2001
उत्तर-(द)
व्याख्या-ऑस्टियोलॉजी अर्थात अस्थि विज्ञान के तहत अस्थियों के बने कंकाल का अध्ययन किया जाता है।
64. निम्नलिखित में से प्रोटीन कौन-सा है?
(अ) स्टार्च (ब) प्राकृतिक रबर
(स) ऊन (द) सेलुलोस
R.R.B. भोपाल (G-C-) परीक्षा, 2001
उत्तर-(स)
व्याख्या-ऊन किरैटिन नामक प्रोटीन का बना होता है। यह प्रोटीन बालों और त्वचा में पाया जाता है। इसे स्कलेरोप्रोटीन कहा जाता है। इस प्रोटीन में सल्फर पाया जाता है।
65. दालों से हमें प्राप्त होता है-
(अ) विटामिन (ब) वसा
(स) कैल्शियम (द) प्रोटीन
R.R.B.  गोरखपुर (Ast- äiv-) परीक्षा, 2005
उत्तर-(द)
व्याख्या-दालों से हमें मुख्यतः प्रोटीन प्राप्त होता है। मूंग की दाल, अरहर की दाल (प्रत्येक 100 ग्राम) में क्रमशः 23, 24, ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अतिरिक्त हमें दालों से फोलिक एसिड, निकोटीनिक एसिड तथा फॉस्फोरस की कुछ मात्रा भी प्राप्त होती है।
66. इंसुलीन निम्नलिखित में मनुष्य के किस अंग से निकलता है?
(अ) पैंक्रियाज (ब) पीटयूटरी ग्लैण्ड
(स) गॉल लेडर (द) लीवर
R.R.B. सिकंदराबाद (T-A-) परीक्षा, 2004
उत्तर-(अ)
व्याख्या-इंसुलीन (मधुसूदनी) अग्न्याशय पैंक्रियाज (Pancresa) से सावित होता है। अग्न्याशय में पायी जाने वाली लैंगरहँस की द्विपिकायें (Islels fo Lalgethans) इन्सुलिन (मधुसूदनी) नामक हार्मोन्स का स्रावण करती हैं। इन्सुलिन (मधुसूदनी) मानव शरीर में ग्लूकोज के उपापचय का नियमन करता है।
67. कौन सी ग्रंथि मधुसूदनी को उत्पन्न करती है?
(अ) अन्याशय (ब) श्लेष्मीय
(स) अवटु (द) इनमें से कोई नहीं
R.R.B. मालदा (T.A./C.A.) परीक्षा, 2007
R.R.B.  चंडीगढ़ (Stenographer) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
68. लैंगर हैंस के द्वीप जो इन्सुलिन का साव करते हैं. स्थित होते हैं-
(अ) तिल्ली (ब) मस्तिष्क
(स) जनद (द) अग्न्याशय
R.R.B. अहमदाबाद (C-C-) परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
69. पसीना निकलने से शरीर का सबसे उपयोगी कार्य क्या होता है?
(अ) शरीर के अन्दर के उत्सर्जन योग्य पदार्थ का बाहर आना
(ब) शरीर का ताप नियन्त्रित होना
(स) शरीर में पानी की मात्रा नियंत्रित होना
(द) स्नेहन (Lubrication)
R.R.B. चेन्नई (T.A./C.A./E.C.R.C.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
व्याख्या-पसीना निकलने से शरीर का सबसे उपयोगी कार्य शरीर का ताप नियंत्रित (Thermoregulation fo temperature) होना है।
70. पेस मेकर का सम्बन्ध है-
(अ) किडनी (ब) दिमाग
(स) पांव (द) हृदय
R.R.B. रांची (A.S.M./G.G.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(द)
व्याख्या-पेस मेकर एक ऐसा यन्त्र है जिसका प्रयोग हृदयाघात् के समय हृदय की धड़कन को संचालित व समाजित करने के लिए किया जाता है।
71. निम्नलिखित में से कौन प्रोटीन का सबसे समृद्ध स्रोत माना जाता है।
(अ) उड़द (Black Gram) (ब) चना (Bengal Gram)
(स) मटर (द) सोयाबीन
R.R.B. रांची (A.S.M./G.G.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(द)
व्याख्या-दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक प्रोटीन सोयाबीन में पाया जाता है। मांसाहार में सर्वाधिक प्रोटीन (यकृत) व मछली में पाया जाता है।
72. वास्तविक चित्रण के आधार पर किसने मानव शरीर की सटीक व्याख्या की?
(अ) न्यूटन (ब) बेसालियस
(स) कॉपरनिकस (द) हार्वे
R.R.B.  चंडीगढ़ (E.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(ब)
व्याख्या-वास्तविक चित्रण के आधार पर मानव शरीर की सटीक व्याख्या एंड्रियास बेसालियस ने की। विलियम हार्वे को परिसंचरण तंत्र का जनक भी कहा जाता है।
73. निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा उत्पादक है?
(अ) प्रोटीन (ब) कार्बोहाइड्रेट
(स) विटामिन (द) खनिज तत्व
(इ) कोई नहीं
R.R.B.  भुवनेश्वर (केसिंग इंस्पे.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(ब)
व्याख्या-कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन दोनों ऊर्जा उत्पादक हैं किन्तु शरीर को मुख्यतः ऊर्जा की आपूर्ति कार्बोहाइड्रेट द्वारा की जाती है। प्रोटीन तभी ऊर्जा की आपूर्ति करता है, जब कार्बोहाइड्रेट व वसा द्वारा शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त नहीं होती।
74. ‘‘विटामिन‘‘ सहायता नहीं करता है
(अ) ऊतकों में इन्जाइम के निर्माण में
(ब) उपापचय में आवेजक के रूप में
(स) रोगों से रक्षा करने में
(द) पाचन क्रिया में
R.R.B. गुवाहाटी (T.A.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(अ)
व्याख्या-विटामिन रोगों की रक्षा करने में सहायता करते हैं। यह पाचन क्रिया में सहायता करते हैं। उपापचय में आवेजक के रूप में काम करते हैं परन्तु ऊतकों में इन्जाइम का निर्माण नहीं करता है।
75. मानव अंग में, विटामिन………..नहीं करता है,
(अ) पाचन में सहायता
(ब) औषधि के उपपाचन में सहायता
(स) वृद्धि (विकास) में सहायता
(द) कार्यशक्ति की आपूर्ति
R.R.B. मुंबई (T.A./C.A.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
व्याख्या-मानव अंग में विटामिन-बी कम्पलेक्स पाचन में सहायता करता है। विटामिन औषधि के उपपाचयन तथा वृद्धि में सहायता करता है। परन्तु कोई विटामिन कार्यशक्ति की आपूर्ति नहीं करता।
76. अग्न्याशय को पाचक रस के उत्पादन के लिए उत्तेजित करने वाला हार्मोन निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) रनिंग (ब) ट्रिप्सिन
(स) सिक्रिटिन (द) पेप्सिन
R.R-B. बंगलौर (T.C./C.C.) ‘मुख्य‘ परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
व्याख्या-अग्न्याशय को पाचक रस के उत्पादन के लिए उत्तेजित करने वाला हार्मोन ट्रिप्सिन है। यह पेप्टोन तथा शेष बचे प्रोटीन को एमीनो एसिड में बदल देता है।
77. संतुलित भोजन में होता है-
(अ) सूक्ष्म व व्यापक पोषण
(ब) विकास और वृद्धि के लिए भोजन पोषण
(स) मक्खन और घी
(द) पशु प्रोटीन
R.R.B. जम्मू (A.S.M.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(अ)
व्याख्या-संतुलित भोजन में सूक्ष्म व व्यापक पोषण होता है।
78. हमारे आहार का निम्न में से कौन सा भाग हड्डियों और दांतों की संरचना के लिए आवश्यक है?
(अ) पोटेशियम (ब) लौह
(स) कैल्शियम (द) विटामिन सी
(इ) सोडियम
R.R.B. कोलकाता (G-G.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(स)
व्याख्या-कैल्शियम हमारे शरीर में अस्थियों (हड्डियों) तथा दांतों की संरचना के लिए आवश्यक होता हैं। फॉस्फोरस भी कैल्शियम के साथ मिलकर अस्थियों तथा दांतों का निर्माण करता है।
79. उस लवण का नाम बताइए जो मानव शरीर में हड्डी एवं दांतों की संरचना के लिए आवश्यक होता है-
(अ) कैल्सियम और फॉस्फोरस (ब) मैग्नेशियम और पोटैशियम
(स) सोडियम और आयरन (द) आयोडीन और सल्फर
R.R.B. गुवाहाटी (C.G.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
80. जानवरों की हहियों एवं दांतों में विद्यमान मुख्य रासायनिक पदार्थ है-
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) चीनी
(स) कैल्शियम फॉस्फेट (द) कैल्शियम सल्फेट
RRB बंगलौर (G-G)-परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।