हिंदी माध्यम नोट्स
आयतनिक आवेश घनत्व (Volume charge density in hindi) , आवेश का आयतन घनत्व सूत्र , विमा , मात्रक
आवेश का आयतन घनत्व सूत्र , विमा , मात्रक क्या है ? Volume charge density in hindi , आयतनिक आवेश घनत्व किसे कहते है ? मात्रा चार्ज घनत्व की परिभाषा लिखिए ?
आयतनिक आवेश घनत्व (Volume charge density) : जब आवेश का वितरण वस्तु के आयतन में होता है तो प्रति एकांक आयतन आवेश की मात्रा को आवेश का आयतन घनत्व कहते है।
यदि q आवेश किसी वस्तु के V आयतन में समान रूप से वितरित हो तो आवेश का आयतन घनत्व –
आयतन आवेश घनत्व p = आवेश/आयतन
p = q/V
आयतनिक आवेश घनत्व (p) का मात्रक = कूलाम/मीटर3 (Cm-3) होता है।
उदाहरण : यदि q आवेश R त्रिज्या के एक गोले में समान रूप से वितरित हो तो गोले में आवेश का आयतन घनत्व = q/(4πR3/3) होगा।
प्रश्न : एक धन आवेशित वस्तु A , वस्तु B को आकर्षित करती है , तब वस्तु B पर आवेश हो सकता है ?
(क) धनात्मक
(ख) शून्य
(ग) ऋणात्मक
(घ) कह नहीं सकते
उत्तर : (ग) , (ख)
प्रश्न : पाँच गेंद A, B , C , D और E को एक परिक्षण में उपयोग किया जाता है , गेंदों पर कई परिक्षण किये जाते है और परिक्षण के निम्न परिणाम प्राप्त किये जाते है |
(1) गेंद A , C को प्रतिकर्षित और B को आकर्षित करती है |
(2) गेंद D , B को आकर्षित तथा E पर कोई फर्क नहीं डालती |
(3) एक ऋणात्मक छड A तथा E को आकर्षित करती है |
आपकी जानकारी के लिए एक उदासीन गेंद आवेश प्रेरण के लिए संवेदनशील है और आकर्षित होती है , यदि आवेशित वस्तु के पास रखा जाए | प्रत्येक गेंद पर गति आवेश है तो कौनसा ऑप्शन सही है ?
| A | B | C | D | E | |
| (क) | + | – | + | 0 | + |
| (ख) | + | – | + | + | 0 |
| (ग) | + | – | + | 0 | 0 |
| (घ) | – | + | – | 0 | 0 |
उत्तर : दिए गए कथन (1) से क्योंकि A , C को प्रतिकर्षित करती है इसलिए A व C पर समान आवेश होना चाहिए या तो दोनों धनात्मक या दोनों ऋणात्मक होगी | क्योंकि A , B को आकर्षित करता है अत: B पर A का विपरीत आवेश हो सकता है या B उदासीन हो सकता है |
दिए गए कथन (2) से क्योंकि D , E पर कोई प्रभाव नहीं डालता अत: D व E दोनों उदासीन होनी चाहिए तथा क्योंकि B , D को आकर्षित करती है अत: B आवेशित होनी चाहिए तथा D उदासीन होनी चाहिए |
दिए गए कथन (3) से , एक ऋणात्मक आवेशित छड A को आकर्षित करती है अत: A पर धन आवेश होना चाहिए और कथन (1) से C भी धन आवेशित होनी चाहिए एवं B , ऋण आवेशित होनी चाहिए |
प्रश्न : क्या कूलाम का नियम न्यूटन के गतिविषयक तृतीय नियम का पालन करता है ?
उत्तर : हाँ , कूलाम का नियम न्यूटन के गतिविषयक तृतीय नियम का पालन करता है | दो आवेश एक दुसरे पर बराबर एवं विपरीत बल लगाते है |
प्रश्न : भवन की चोटी पर लगी नुकीली छड तड़ित आघातों से भवन की सुरक्षा किस प्रकार करती है ?
उत्तर : जब कोई आवेशित बादल भवन के ऊपर से गुजरता है तो वह प्रेरण द्वारा छड़ के उपरी सिरे पर विपरीत आवेश उत्पन्न कर देता है | चूँकि नुकीले सिरे पर आवेश का पृष्ठ घनत्व बहुत अधिक होता है अत: यह आवेश शीघ्रता से विसर्जित होकर बादलों के विपरीत आवेश को निष्प्रभावी कर देता है |
प्रश्न : क्या वैद्युत फ्लक्स सदिश राशि है ?
उत्तर : नहीं , विद्युत फ्लक्स एक अदिश राशि है |
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…