JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History

chemistry business studies biology accountancy political science

Class 12

Hindi physics physical education maths english economics

chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology

Home science Geography

English medium Notes

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Class 12

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Categories: BiologyBiology

शिराविन्यास (Venation in hindi) | शिरा विन्यास कितने प्रकार का होता है समांतर शिरा-विन्यास के उदाहरण

(Venation in hindi) शिरा विन्यास कितने प्रकार का होता है समांतर शिरा-विन्यास के उदाहरण ?

शिराविन्यास (venation of leaf)

पत्तियों की शिराओं या संवहन बंडलों का व्यवस्थाक्रम शिराविन्यास कहलाता है | यह निम्नलिखित प्रकार का होता है –

  1. समानान्तर (Parallel) : शिराविन्यास का ऐसा प्रारूप जिसमें पत्ती की प्रमुख शिराएँ परस्पर समान्तर अथवा लगभग समानान्तर होती है , जैसे – केला |
  2. जालिकावत (Reticulate) : जिसमें पर्णशिराएँ एक जाली के रूप में अनियमित रूप से फैली होती है , जैसे – पीपल |
  3. एकशिरीय (unicostate) : जिसमें केवल एक मुख्य शिरा हो , जैसे – केला और पीपल |
  4. बहुशिरीय (Multicostate) : जिसमें एक से अधिक मुख्य शिराएँ हो , इसे भी दो वर्ग में रखते है –
  • अभिसारी (Convergent) : शिराएँ पर्णफलक के आधार से शीर्ष की तरफ वक्रित ढंग से फैलती है , जैसे गेहूँ और स्माइलेक्स |
  • अपसारी (Divergent) : शिराएँ पर्णफलक के आधारीय भाग से निकलती है तथा फिर पत्ती के किनारे की तरफ पहुंचती हुई एक दूसरे से दूर हट जाती है , जैसे कद्दू |

पर्ण की समग्र संरचना (overall structure of leaf) :

  1. चर्मिल (Leathery or coriaceous) : जब पत्ती चमड़े के समान मोटी तथा कड़ी हो , जैसे – केलोट्रोपिस |
  2. झिल्लीमय (Membranous) : एक ऐसी पत्ती जो पतली झिल्ली के समान लचीली हो , जैसे – मकोय |
  3. शल्की (Scarious) : एक पतली तथा सूखी पत्ती जो हरी नहीं हो , जैसे – शतावर |
  4. माँसल (Fleshy) : कोमल और मोटी पत्ती , जैसे – स्पर्गुला |
  5. गूदेदार (Succulent) : एक मांसल और रसीली पत्ती , जैसे – पत्थरचिट्टा |

पुष्पक्रम (Inflorescence)

पुष्पक्रम : पौधे के पुष्पावली वृंत अथवा शीर्ष अथवा उपांत पर पुष्पों का व्यवस्थाक्रम पुष्पक्रम कहलाता है |

  1. असीमाक्षी (Racemose) : ऐसा पुष्पक्रम जिसमें पुष्पीय अक्ष की वृद्धि असीमित अथवा लगातार होती है और इस पर पुष्प अग्राभिसारी क्रम में व्यवस्थित रहते है अर्थात छोटे पुष्प नीचे की तरफ होते है | यह निम्नलिखित प्रकार का होता है –
  2. असीमाक्ष (Raceme) : एक सरल , सुदिर्घित , असीमित पुष्पक्रम , जिस पर सवृंत पुष्प , अग्राभिसारी क्रम में होते है , जैसे – मूली , सरसों , क्रोटोलेरिया आदि |
  3. यौगिक असीमाक्ष अथवा पुष्पगुच्छ (Panicle) : जब असीमाक्ष पुष्पक्रम शाखित हो जाता है तो इसे यौगिक असीमाक्ष कहते है , जैसे – गुलमोहर |
  4. कणिश (spike) : सामान्यतया अशाखित दीर्घित , सरल तथा असिमित पुष्पीय अक्ष वाला पुष्पक्रम जिसमें अवृंत पुष्प अग्राभिसारी क्रम में व्यवस्थित होते है , जैसे – अडूसा |
  5. कणिशिका (spikelet) : घासों के यौगिक पुष्पक्रम की इकाई जिसमें एक अथवा अधिक पुष्पों और उनके सहपत्रों का गुच्छा होता है , जैसे – दूब |
  6. नतकणिश (catkin) : केवल काष्ठीय पौधों में मिलने वाला एकलिंगी पुष्पों का नीचे की तरफ लटका हुआ कणिश , जैसे – शहतूत और सेलिक्स |
  7. स्पेडिक्स (Spadix) : एक आवरण अथवा स्पेथ में लिपटा , मोटा अथवा माँसल कणिश पुष्पक्रम , जैसे – मक्का |
  8. समशिख (Corymb) : ऐसा असीमित पुष्पक्रम जिसका पुष्पाक्ष छोटा तथा चौड़ा होकर शीर्ष पर न्यूनाधिक चपटा हो जाता है तथा जिसमे बाहरी पुष्प पहले विकसित होते है , जैसे – केन्डीटफ्ट |
  9. पुष्पछत्रक (Umbel) : ऐसा पुष्पक्रम जिसमें पुष्पों के वृन्त एक ही स्थान से विकसित होते है और खुले छाते की तिल्लियों के समान दिखाई देते है , जैसे – अम्बेलीफेरी कुल के सदस्यों में |
  10. मुंडक (Capitulum) : सामान्यतया अवृंत पुष्पों के पुंज से बना एक सघन पुष्पक्रम जिसमें पुष्प उत्तल पुष्पावली वृंत पर लगे रहते है , जैसे – सूर्यमुखी |
  11. समुंड (Capitate) : जब काफी अधिक अवृंत पुष्प एक समानित त्रिज्या से निकलकर एक गोलाकार संरचना बनाते है , जैसे एकेशिया और माइमोसा | यह मुंडक से पुष्पासन की स्थिति के कारण भिन्न होता है |
  12. ससीमाक्षी पुष्पक्रम (cymose) : एक ऐसा पुष्पक्रम जिसमें मुख्य अक्ष की वृद्धि उसके शीर्ष पर पुष्प के विकसित होने से शीघ्र ही रुक जाती है | पाशर्वीय अक्ष जो शीर्षस्थ पुष्प के नीचे से निकलता है वह भी पुष्प में समाप्त होता है | अत: उसकी वृद्धि भी सिमित हो जाती है | उदाहरण – आँकड़ा | यह निम्न प्रकार का होता है –
  13. एकशाखी अथवा एकलशाखी (Uniparous or monochasial) : मुख्य अक्ष की वृद्धि एक पुष्प के विकसित होने के साथ रुक जाती है , फिर उससे केवल एक पाशर्वीय अक्ष का विकास होता है जिसकी समाप्ति भी पुष्प में होती है |
  • कुटिल (scorpoid cyme) : एकशाखी ससीमाक्षी पुष्पक्रम जिसमें पाशर्व अक्ष , दोनों पाशर्वों से एकान्तर क्रम में निकलती है , जैसे – रेननकुलस , इसमें पुष्पक्रम का एक टेढ़ा मेढ़ा आकार बन जाता है |
  • कुंडलनी रूप ससीमाक्षी (Helicoidcyme) : एक शाखी ससिमाक्षी पुष्पक्रम , जिसमें पाशर्व अक्ष , सदैव एक ही तरफ से निकलती है तथा इस प्रकार कुंडलनुमा संरचना बनाती है , जैसे हीलियोट्रोपियम |
  1. द्विशाखी (Biparous or dichasial) : ऐसा निश्चित पुष्पक्रम , जिसमें मुख्य अक्ष दो संतति अक्षों को अथवा पुष्प विकसित कर स्वयं अवरुद्ध हो जाता है | जैसे – इक्जोरा और सैपोनेरिया |
  2. बहुशाखी (multiparous or polychasial) : एक ऐसा निश्चित पुष्पक्रम , जिसमें मुख्य अक्ष के पुष्प में समाप्त होने से पूर्व पाशर्व अक्षों का एक चक्र बनता है , जैसे – आँकड़ा अथवा मदार |
  3. विशिष्ट प्रकार के पुष्पक्रम (special type) :
  4. सायेथियम (cyathium) : यह पुष्पक्रम युफोर्बिया वंश का विशेष पहचान का लक्षण है | यह पुष्पक्रम एक पुष्प के समान प्रतीत होता है | इसका निर्माण सहपत्रों के संयुक्त होने से बने माँसल प्यालेनुमा इन्वोल्यूकर अथवा सहपत्र चक्र में स्थित नर और मादा पुष्पों से होता है | नर पुष्पों की संख्या सहपत्रों के बराबर होती है | प्रत्येक नर पुष्प अत्यंत हासित होकर केवल एक पुंकेसर द्वारा निरुपित होता है | इसमें बाह्यदल पुंज , दलपुंज और जायांग नहीं होते है | सहपत्र चक्र के एकदम मध्य में पुष्प होता है है | यह भी केवल एक त्रिअंडपी , युक्तान्डपी जायांग का बना होता है |
  5. कूटचक्रक (Verticillaster) : यह पुष्पक्रम लेबियेटी अथवा लेमियेसी का प्रारूपिक विशिष्ट लक्षण है | यह एक विशेष प्रकार का ससीमाक्षी पुष्पक्रम है | पुष्पावली वृंत की पर्वसंधियों पर सम्मुख क्रम में कुटिल एकशाखी ससीमाक्षी छोटे पुष्पक्रम व्यवस्थित होते है | प्रत्येक और पुष्पों की संख्या 3 , अर्थात एक पर्वसंधि पर कुल 6 होती है |
  6. हाइपेन्थोडियम (Hypanthodium) : यह पुष्पक्रम फाइकस वंश का विशेष पहचान का लक्षण है | बरगद , पीपल , अंजीर में यही पुष्पक्रम पाया जाता है | पुष्पावली वृंत रूपान्तरित होकर माँसल और कुम्भाकार हो जाता है , जिसके शीर्ष पर एक रन्ध्र होता है | कुम्भ की भीतरी सतह पर एकलिंगी पुष्प लगे होते है | रन्ध्र के समीप नर पुष्प जबकि शेष सतह पर मादा पुष्प होते है |
  7. एकल पुष्प (Solitary flower) : अकेला विकसित पुष्प |
  • एकल अंतस्थ (solitary terminal) : शीर्ष के अंतिम सिरे पर विकसित एकल पुष्प , जैसे – लिलि और पॉपी |
  • एकल कक्षस्थ (solitary axillary) : पत्ती के कक्ष में विकसित एकल पुष्प , जैसे – कुकुरबिटा और गुडहल |
Sbistudy

Recent Posts

द्वितीय कोटि के अवकल समीकरण तथा विशिष्ट फलन क्या हैं differential equations of second order and special functions in hindi

अध्याय - द्वितीय कोटि के अवकल समीकरण तथा विशिष्ट फलन (Differential Equations of Second Order…

9 hours ago

four potential in hindi 4-potential electrodynamics चतुर्विम विभव किसे कहते हैं

चतुर्विम विभव (Four-Potential) हम जानते हैं कि एक निर्देश तंत्र में विद्युत क्षेत्र इसके सापेक्ष…

3 days ago

Relativistic Electrodynamics in hindi आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा

आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा Relativistic Electrodynamics in hindi ? अध्याय : आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी…

5 days ago

pair production in hindi formula definition युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए

युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए pair production in hindi formula…

1 week ago

THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा

देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi…

1 week ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now