यूरिया किसमें संश्लेषित होता है , यूरिया का संश्लेषण शरीर के किस भाग / अंग में होता है urea is synthesized in which organ in hindi

urea is synthesized in which organ in hindi यूरिया किसमें संश्लेषित होता है , यूरिया का संश्लेषण शरीर के किस भाग / अंग में होता है ?

1. यूरिया किसमें संश्लेषित होता है?
(अ) यकृत (ब) फेफड़ों (फुफ्फुस)
(स) प्लीहा (द) वृक्क (गुर्दे)
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
यूरिया का संश्लेषण यकृत में होता है।
2. मानव जठर में प्रोटीन पाचन के लिए उत्तरदायी अनुकूलतम परिवेश है-
(अ) क्षारीय (ब) अम्लीय
(स) उदासीन (द) बेसिक
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
मानव जठर में प्रोटीन पाचन अम्लीय माध्यम में होता है।
3. लिवर किससे भरपूर स्रोत है?
(अ) शर्करा (ब) वसा घुलनशील विटामिन
(स) खनिज (द) प्रोटीन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
लिवर वसा घुलनशील विटामिन से भरपूर स्रोत है क्योंकि लिवर में वसा घुलनशील विटामिन का संग्रह होता है।
4. सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं क्योंकि उनमें अधिक मात्रा होती है-
(अ) शर्कराओं की (ब) जल की
(स) विटामिनों की (द) एन्जाइमों की
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं क्योंकि उनमें जल की अधिक मात्रा होती है।
5. निम्नलिखित में से कौन-सा अंग ग्लाइकोजिन को ग्लूकोज में बदलता है और रक्त को शुद्ध करता है?
(अ) यकृत (ब) गुर्दा
(स) फेफड़े (द) तिल्ली े.
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
यकृत आवश्यकता से अधिक ग्लूकोज शर्करा को ग्लाइकोजन में बदलकर इसका संग्रह कर लेता है। इस प्रक्रिया को ग्लाइकोजेनीसिस कहते हैं। रक्त में ग्लूकोज शर्करा की कमी पड़ने पर संग्रहित ग्लाइकोजन को वापस ग्लूकोज में बदलकर रक्त में मुक्त कर देता है। इस प्रक्रिया को ग्लाइकोजिनोलिसिस कहते हैं।
6. ‘टेबल शर्करा‘ किस प्रकार की शर्करा है?
(अ) फ्रक्टोज (ब) गैलेक्टोज
(स) ग्लूकोज (द) सुक्रोज
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
सुक्रोज एक कार्बनिक यौगिक है जिसे सामान्यतः ‘टेबल शर्करा‘ के नाम से जाना जाता है।
7. खाद्य प्रोटीन के दो सबसे समृद्ध ज्ञात स्रोत हैं-
(अ) मांस तथा अंडे
(ब) दूध और सब्जियां
(स) सोयाबीन और मूंगफली
(द) एक प्रकार का शैवाल और अन्य सूक्ष्म जीव
S.S.C.संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
सोयाबीन और मूंगफली मुख्यतः प्रोटीन के सबसे समृद्ध ज्ञात स्रोत हैं। सोयाबीन उत्पादन में मध्य प्रदेश का तथा मूंगफली उत्पादन में गुजरात का प्रथम स्थान है।
8. निम्नलिखित में से कौन सा एक रेशेदार प्रोटीन है?
(अ) हीमोग्लोविन (ब) ऐल्बुमिन
(स) किरेटिन (द) एन्जाइम.
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
किरेटिन एक रेशेदार प्रोटीन है। यह प्रोटीन बाल, नाखूनों, सींगों, ऊन इत्यादि में पाए जाते हैं।
9. किस ऊतक के नख, खुर और सींग बने होते हैं?
(अ) क्यूटाइड के (ब) काइटिन के
(स) किरेटिन के (द) ट्यूनिसिन के
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. निम्नलिखित में से किस भारी धातु की विषाक्तता यकृत सिरोसिस पैदा करती है?
(अ) कॉपर (ब) लेड
(स) मर्करी (द) जिंक
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
यकृत में कॉपर के संचयन से यकृत में विकार उत्पन्न हो जाता है तथा उसके ऊतक का क्षय होने लगता है जिसे यकृत सिरोसिस या ‘यकृत नेक्रोसिस‘ कहते हैं। जब कॉपर शरीर के अन्य भागो यथा मस्तिष्क, वृक्क तथा आंखों पर भी जमने लगता है तो इस ‘विल्सन रोग‘ कहते हैं।
11. मनुष्य के उपयोग के लिए कार्बनिक भोजन को बेहतर क्या माना जाता है?
(अ) इसे खरीदना बहुत महंगा होता है।
(ब) इसे रसायनों एवं सिंथेटिक कीटनाशकों का प्रयोग किए बिना
उगाया जाता है।
(स) इसे कांच के हाउस और वायुरुद्ध परिवेश में उगाया जाता है।
(द) यह रसायनों और उर्वरकों पर निर्भर करता है।
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
कार्बनिक भोजन जैविक खेती से उत्पन्न खाद्य पदार्थ होते हैं। ये मनुष्य के उपयोग के लिए बेहतर होते हैं क्योंकि इसे रसायनों एवं टिक कीटनाशकों का प्रयोग किए बिना उगाया जाता है।
12. निम्नलिखित में से कौन-सा लार (ैंसपअं) का लाभ नहीं है?
(अ) यह निगलने में मदद करती है
(ब) यह शरीर में त्ठब् की वृद्धि करती है
(स) यह मुख तथा दांतों को साफ रखती है
(द) यह होठों तथा जिह्वा की गति को अनुकूल बनाकर बोलने में मदद करती है
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010.
उत्तर-(ब)
लार हल्की अम्लीय (चभ्6.8) होती है। यह लार-ग्रंथियों से निकलती है। इसमें लगभग 99.5ः जल होता है। शेष भाग में जल में घुले कई प्रकार के विलेय पदार्थ होते हैं। इन पदार्थों में कुछ आयन (छं़ ,ज्ञ़, ब्स. ) तथा एन्जाइम होते हैं। लार खाद्य पदार्थ को निगलने में मदद करती है, मुख तथा दांतों को साफ रखती है। यह होठों तथा जिह्वा की गति को अनुकूल बनाकर बोलने में मदद करती है।
13. लार किसके पाचन में मदद करती है?
(अ) वसा (ब) स्टार्च
(स) प्रोटीन (द) विटामिन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
लार के पाचन कार्यों में शामिल हैं – भोजन को गीला करना और भोजन की लुग्दी बनाना, ताकि यह आसानी से निगला जा सके। लार मे एन्जाइम एमीलेस (Amylase) होता है जो स्टार्च (मंड) को माल्टोज में तोड़ता है।
14. मुख से निकली लार पाचन करती है-
(अ) प्रोटीन का (ब) मंड (स्टार्च) का
(स) वसा का (द) विटामिनों का
S.S.C.संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. अन्न एक समृद्ध स्रोत है-
(अ) स्टार्च के (ब) ग्लूकोज के
(स) फ्रक्टोज के (द) माल्टोज के
S.S.C. CPO परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
अन्न में स्टार्च (मंड) की प्रचुरता होती है। सभी पादपों के बीजों और फलियों में मंड अमाइलोज या अमाइलोपेप्सिन के रूप में उपस्थित रहता है।
16. दूध को दही में स्कंदित करने वाला एन्जाइम है-
(अ) रेनिन (ब) पेप्सिन
(स) रेजिन (द) सिट्रेट
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ).
जठर रस में रेनिन (Rennin) नामक पाचक एन्जाइम पाया जाता है जो दूध के पाचन में सहायता करता है। रेनिन, दूध को दही में स्कंदित करने वाला एन्जाइम है।
17. किसकी उपस्थिति के कारण गाय के दूध का रंग पीला होता है?
(अ) जैन्थोफिल (ब) राइबोफ्लेविन
(स) राइब्यूलोस (द) कैरोटिन
S.S.C. CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
गाय के दूध में कैरोटिन (Carotene) उपस्थित होने के कारण उसका रंग पीला होता है।
18. खट्टे दूध में होता है-
(अ) एसिटिक एसिड (ब) टार्टरिक एसिड
(स) सिट्रिक एसिड (द) लैक्टिक एसिड
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
खट्टे दूध में लैक्टिक एसिड (Lactic Acid) होता है।
19. निम्नलिखित में से किसको RBC का कब्रिस्तान कहा जाता है?
(अ) यकृत (ब) प्लीहा (Spleen)
(स) मस्तिष्क (द) हृदय
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
त्ठब् का कब्रिस्तान प्लीहा (Spleen) को कहा जाता है। प्लीहा आमाशय तथा तंतुपट्ट (क्पंचीतंहउ) के बीच में यकृत के बाई ओर स्थित लगभग 12 सेमी. लंबी गहरे लाल रंग की संकरी एवं चपटी सी लसिका ग्रंथि होती है। यह रेटिकुलो-एंडोथिलियमी ऊतक का सबसे बड़ा पिंड होता है। प्लीहा की कोशिकाएं रुधिर के टूटे-फूटे और शिथिल रुधिराणुओं तथा निरर्थक एवं हानिकारक रंजक एवं अन्य पदार्थों का भक्षण करके रुधिर की सफाई करता है।
20. मानव-शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन-सा है?
(अ) हृदय (ब) मस्तिष्क
(स) यकृत (द) गुर्दा
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
मानव शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग यकृत (Liver) है। यह शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। यह 15 से 22 सेमी. लंबा तथा इसका भार 1.5 किलोग्राम होता है। इसका प्रमुख कार्य पित्त का स्रावण, एमीनो अम्लों का डिएमिनेशन, यूरिया का संश्लेषण, विषैले पदार्थों से विषहरण, विटामिनों का संश्लेषण इत्यादि है।
21. अस्थियों और दांतों में मौजूद रासायनिक द्रव्य है –
(अ) कैल्शियम फास्फेट (ब) कैल्शियम क्लोराइड
(स) कैल्शियम सल्फेट (द) कैल्शियम बोरेट
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
अस्थियों और दांतों में मौजूद रासायनिक द्रव्य कैल्शियम फास्फेट है।
22. निम्नलिखित में से कौन-सा एक किसी भी पाचक एन्जाइम का स्रावण नहीं करता?
(अ) यकृत (ब) लार-ग्रंथि
(स) क्षुद्रात्र की ग्रंथियां (द) अग्न्याशय
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
यकृत किसी भी पाचक एन्जाइम का स्रावण नहीं करता। पित्त का लगातार स्रावण करना यकृत का प्रमुख कार्य है यद्यपि पित्त में पाचक एन्जाइम नहीं होते फिर भी यह पाचन में विशेषतः वसाओं के पाचन में महत्त्वपूर्ण भाग लेता है।
23. कार्बोहाइड्रेट के अलावा हमारे आहार में ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत होता है-
(अ) प्रोटीन (ब) वसा
(स) खनिज (द) विटामिन
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
यद्यपि कार्बोहाइड्रेट त्वरित ऊर्जा (Quick energy) के लिए प्रयोग होता है वसा दीर्घावधि ऊर्जा (Long-term energy) के रूप मे प्रयोग किया जाता है। कार्बोहाइड्रेट के अलावा हमारे आहार में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत वसा (Fat) है।