JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: chemistry

क्रिस्टलीय ठोस के प्रकार उदाहरण सहित Type of crystalline solid with examples in hindi

Type of crystalline solid with examples in hindi क्रिस्टलीय ठोस के प्रकार उदाहरण सहित

क्रिस्टलीय ठोसों का वर्गीकरण या प्रकार :

अन्तराणविक बलों के आधार पर क्रिस्टलीय ठोस चार प्रकारों में वर्गीकृत किया हैं।

(1) धात्विक ठोस या धात्विक क्रिस्टल

(2) सहसंयोजक ठोस या नेटवर्क ठोस

(3) आयनिक ठोस

(4) आण्विक ठोस

आण्विक ठोस 3 प्रकार के होते है

(१) अध्रुवीय ठोस

(२) ध्रुवीय ठोस

(३) हाइड्रोजन बन्ध युक्त ठोस

आइये इन सबके बारे में विस्तार से अध्ययन करते है।

(1) धात्विक ठोस या धात्विक क्रिस्टल : 

  • इसमें धनायन ,इलेक्ट्रान रूप समुद्र में डूबे रहते है।
  • ये विधुत और ऊष्मा के चालक होते है।
  • ये कठोर तथा उच्च गलनांक वाले होते है।
  • ये अघात वर्धनीय तन्य होते है।
  • उदाहरण : सभी धातु जैसे cu , Al , Fe , Ni , Cr , Mg .

(2) सहसंयोजक ठोस या नेटवर्क ठोस : 

  • इसमें परमाणुओं के मध्य सहसंयोजक बंध पाया जाता है।  ये परमाणु परस्पर मिलकर विशेष अणु का निर्माण करते है।
  • ये अत्यधिक कठोर व उच्च गलनांक वाले होते है।
  • ये ठोस तथा पिघली हुई अवस्था में विधुत के कुचालक होते है।
  • उदाहरण : हीरा , Sic (सिलिकॉन काबोइड) , AlV (एल्युमीनियम नाइट्राइड)

अपवाद ग्रेफाइड : यह षट्कोणीय परतो के रूप में होता है ये परते एक दूसरे पर फिसलती है अतः ग्रेफाइड नरम होता है इसमें स्वतंत्र इलेक्ट्रान होने के कारण यह विधुत का सुचालक होता है।

(3) आयनिक ठोस  :

  • इनके अवयवी कण आयन होते है।
  • इनके आयनो के मध्य प्रबल वैधुत आकृषण होता है अतः ये कठोर व उच्च गलनांक वाले होते है।
  • ये भंगुर होते है।
  • ये ठोस अवस्था में विधुत के कुचालक परन्तु पिघली हुई अवस्था में विधुत के सुचालक होते है।
  • उदाहरण : NaCl , KCl , K2SO4 , NH4Cl , CaCl , FeCl3 आदि।

(4) आणविक ठोस :

इनके अवयवी कण अणु होते है ये 3 प्रकार के होते है।

(१) अध्रुवीय ठोस : 

  • इसके अणुओ के मध्य लन्दन बल होते है।
  • ये कमरे के ताप पर गैस या द्रव होते है।
  • ये विधुत के कुचालक होते है।
  • इनका गलनांक कम होता है।
  • ये मुलायम होते है।
  • उदाहरण : I2 , Cl2 , C6H6 , CO2 आदि।

(२) ध्रुवीय ठोस :

  • इनके अणुओ के मध्य द्विध्रुव द्विध्रुव आकृषण होता है।
  • ये कमरे के ताप पर गैस या द्रव होते है।
  • ये ठोस अवस्था में विधुत के कुचालक होते है।
  • उदाहरण : HCl , SO2 आदि।

(३) हाइड्रोजन बंध युक्त ठोस : 

  • इनके अणुओ के मध्य अंतरा अणुक हाइड्रोजन बंध होते है।
  • ये विधुत के कुचालक होते है।
  • ये मुलायम होते है।
  • उदाहरण : बर्फ।

प्रश्न : निम्न ठोसों का वर्गीकरण कीजिये।  

Fe , C6H6 , SiC , K2SO, NH2-CO-NH2

उत्तर :

ठोस ठोस का प्रकार
Fe धात्विक
C6H6 आणविक
SiC सहसंयोजक
K2SO4 आयनिक
NH2-CO-NH2 आणविक
Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now