देश की पहली महिला जिला प्रमुख कौन थी ? the country first female (woman) district chief in hindi

the country first female (woman) district chief in hindi देश की पहली महिला जिला प्रमुख कौन थी ?

उत्तर : भारत देश की पहली महिला ज़िला प्रमुख “नगेन्द्र बाला चारण ” थी | ये 1960 में पहली बार कोटा की जिला प्रमुख बनी |

प्रश्न : नगेन्द्रबाला ?

उत्तर : देश की पहली महिला जिला प्रमुख , स्वाधीनता सेनानी और दो बार विधायक रही नगेन्द्र बाला (84) का 2010 में निधन हो गया है। यह केसरीसिंह बारहठ की पौत्री थी। 1960 में ये पहली बार कोटा की जिला प्रमुख बनी। 1942 ईस्वी के भारत छोड़ों आन्दोलन में भाग लिया था। 1945-46 में प्रेस एक्ट का विरोध किया।

प्रश्न : श्रीमती शकुन्तला देवी ?

उत्तर : मेड़ता निवासी शकुन्तला देवी ने रतलाम , बम्बई में जयनारायण व्यास के साथ मारवाड़ और वापिस बम्बई जाकर राष्ट्रीय आन्दोलन में योगदान दिया। जोधपुर में ये गिरफ्तार हुई , जहाँ इन्हें जेल हुई। बाद में इन्होने बांसवाड़ा आकर प्रजामण्डल आन्दोलन में सक्रीय भाग लिया।

प्रश्न : सत्यवती शर्मा ?

उत्तर : इनके नेतृत्व में महिलाओं का प्रथम जत्था मथुरा से भरतपुर सत्याग्रह करने पहुँचा। इस जुलूस में इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इनके साथ इनकी दो बच्चियां भी थी जिन्हें इनसे छीनकर अनाथ आश्रम में भेज दिया। 1939 से 1947 ईस्वीं तक ये भरतपुर के प्रजामण्डल आन्दोलन में भाग लेती रही।

प्रश्न : श्रीमती दुर्गावती देवी ?

उत्तर : वे शिक्षित महिला थी। शेखावाटी किसान आन्दोलन में इन्होने अपने पति पंडित ताड़केश्वर का साथ दिया था। 1939 ईस्वीं में वे जयपुर प्रजामण्डल आन्दोलन में झुंझुनू से महिलाओं का जत्था लेकर सत्याग्रह करने गयी थी। इन्हें चार माह की कारावास की सजा हुई थी।

प्रश्न : श्रीमती सत्यभामा ?

उत्तर : बूंदी के नित्यानन्द नागर की पुत्रवधु सत्यभामा ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर भारी कष्ट उठाये। इन्हें अपने दो बच्चों के साथ जेल भी जाना पड़ा। ब्यावर-अजमेर आन्दोलन (1932 ईस्वीं) का भार इन्हीं के कन्धों पर आ पड़ा था। गांधीजी की मानस पुत्री होने का इन्हें सौभाग्य मिला। 1942 ईस्वीं में भी इन्हें जेल की सजा काटनी पड़ी।

सामाजिक संस्थान –

 संस्था का नाम 

स्थापना वर्ष  

स्थान  

संस्थापक  

 अस्पृश्यता निवारण संघ 

1923  

अलवर  

पं. हरिनारायण शर्मा  

 सस्ता साहित्य मण्डल 

1925  

अजमेर  

हरिभाऊ उपाध्याय  

 साहित्य सदन 

1925  

अबोहर  

स्वामी केशवानन्द  

 हरिजन सेवा समिति (संघ)

1935  

डूंगरपुर  

भोगीलाल पंड्या , गौरी शंकर उपाध्याय  

 सर्वोदयी सर्व सेवा संघ 

 

 

सिद्धराज ढढडा  

 हरिजन आश्रम 

 

डूंगरपुर  

बाबा लक्ष्मण दास , शोभालाल गुप्ता  

 राजपूताना हरिजन सेवा संघ 

 

 

रामनारायण चौधरी  

 नारेली आश्रम 

 

अजमेर  

रामनारायण चौधरी  

 सेवा संघ 

 

डूंगरपुर  

गौरीशंकर उपाध्याय  

 सर्व सेवा संघ 

 

 

सिद्धराज  ढढडा

 राजस्थान दलित जाति संघ 

 

 

अमृतलाल यादव  

 मेवाड़ हरिजन सेवा संघ 

 

उदयपुर  

ठक्कर बापा  

 शन्ति सेवा कुटिर 

1930  

बाँसवाड़ा  

चिमनलाल मालोत  

 गीता प्रेस गोरखपुर 

1923   

 गोरखपुर

जयदयाल गोयनका  

 राजस्थान चरखा संघ 

1925  

अजमेर  

जमनालाल बजाज  

 राजस्थान हरिजन सेवा संघ 

1934  

अजमेर  

घनश्याम दास बिड़ला  

 राजस्थान सेवा मंडल 

1935  

डूंगरपुर  

भोगीलाल पंड्या  

 राजस्थान सेवक मंडल 

1935  

डूंगरपुर  

शोभालाल गुप्ता  

 गौ सेवा संघ 

 

 

 

 

राजस्थान की राजनैतिक संस्थाएँ

 संस्था का नाम 

स्थापना वर्ष  

स्थान  

संस्थापक  

 राजस्थान कांग्रेस 

1887  

अजमेर  

गोपीलाल माथुर और कृष्णलाल  

 जैन शिक्षा प्रचारक 

1905  

जयपुर  

अर्जुनलाल सेठी  

 अभिनव भारत समिति 

1907  

जयपुर  

अर्जुनलाल सेठी , ठा. गोपालसिंह , केसरी सिंह बारहठ  

 सर्वहितकारिणी सभा 

1907  

बीकानेर  

कन्हैया ढूंढ और स्वामी गोपालदास  

 वर्धमान विद्यालय 

1907  

जयपुर  

अर्जुनलाल सेठी  

 स्वतंत्र न्यायपालिका 

1910  

बीकानेर  

गंगासिंह  

 आचार सुधारिणी सभा 

1910  

धौलपुर  

यमुनाप्रसाद वर्मा  

 हिन्दी साहित्य समिति 

1912  

भरतपुर  

महन्त जगन्नाथ दास  

 मरुधर मित्र हितकारिणी सभा 

1915  

जोधपुर  

जयनारायण व्यास , भंवरलाल सर्राफ , सुराणा  

 होमरुल लीग 

1916  

ब्यावर  

 

 राजस्थान सेवा संघ 

1919  

वर्धा  

विजय सिंह पथिक  

 राजपूताना मध्य भारत सभा 

1919  

दिल्ली  

जमनालाल बजाज , विजयसिंह पथिक  

 प्रतिनिधि सभा 

1919  

बीकानेर  

महाराज गंगासिंह  

 मारवाड़ सेवा संघ 

1921  

जोधपुर  

चाँदमल सुराणा और साथी  

 सदविद्या प्रचारिणी सभा 

1920  

बीकानेर  

 

 भरतपुर विद्यार्थी परिषद् 

1920-21  

भरतपुर  

गोपालाल यादव , जुगल किशोर चतुर्वेदी  

 नरेन्द्र मण्डल 

1921  

दिल्ली  

लार्ड रीडिंग  

 जमींदार बोर्ड 

1921  

गंगानगर  

गंगासिंह  

 अमर सेवा समिति 

1922  

चिड़ावा  

मास्टर प्यारेलाल गुप्ता  

 मारवाड़ हितकारिणी सभा 

1923  

जोधपुर  

जयनारायण व्यास , आनन्दराज सुराणा  

 हाड़ौती सेवा संघ 

1925 

 बूंदी

 पं. नयनूराम शर्मा 

 अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् 

1927  

बम्बई  

बहादुर रामचन्द्र राव , सी. वाई. चिन्तामणी , एम. सी. केलकर  

 राजपूताना देशी राज्य परिषद् 

1928  

अजमेर  

विजयसिंह पथिक , रामनारायण चौधरी  

 भरतपुर राज्य प्रजा संघ 

1928  

भरतपुर  

ठाकुर देशराज , मोतीलाल यादव  

 मारवाड़ राज्य लोक परिषद् 

1929  

जोधपुर  

आनन्दराज सुराणा , जयनारायण व्यास  

 मारवाड़ स्टेट पीपुल्स कान्फ्रेस 

1929  

जोधपुर  

जोधपुर के कार्यकर्त्ताओं द्वारा  

 भरतपुर पीपुल्स एसोसिएशन 

1929  

भरतपुर  

ठाकुर देशराज  

 मारवाड़ युवक संघ 

1931  

मारवाड़  

जयनारायण व्यास  

 जोधपुर युवक लीग 

1931  

जोधपुर  

जयनारायण व्यास  

 राजस्थान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन

1931  

अजमेर  

ज्वाला प्रसाद शर्मा  

 मीणा क्षेत्रीय सभा 

1933  

 

बंशीधर शर्मा  

 नागरी प्रचारिणी सभा 

1934  

धौलपुर  

ज्वाला प्रसाद जिज्ञासु और जौहरी  

 मारवाड़ प्रजामण्डल 

1934  

जोधपुर  

भँवरलाल सर्राफ  

 राजपूत सभा 

1935 

 जोधपुर

 जोधपुर के जागीरदारों द्वारा 

 बीकानेर प्रजामण्डल 

1936  

कलकत्ता  

मघाराम वैद्य  

 भरतपुर कांग्रेस मंडल 

1937  

भरतपुर  

गोकुल चन्द शर्मा , गौरी शंकर मित्तल  

 मारवाड़ लोक परिषद् 

1938  

जोधपुर  

जयनारायण व्यास , सर्राफ , आनन्दराज सुराणा  

 भरतपुर प्रजा परिषद् 

1939  

भरतपुर  

जुगल किशोर चतुर्वेदी  

 प्रजामण्डल प्रगतिशील दल 

1940  

जयपुर  

चिरंजीलाल अग्रवाल  

 जागीरदार सभा 

 1941  

जोधपुर  

 

 जागीर माफ़ी प्रजा परिषद् 

1941  

अलवर  

कुंज बिहारी लाल , हरिनारायण  

 श्री ब्रज प्रतिनिधि समिति 

1942  

भरतपुर  

महाराजा बृजेन्द्रसिंह  

 प्रजा परिषद् 

1942  

बीकानेर  

रघुवरदयाल गोयल  

 आजाद मोर्चा 

1942  

जयपुर  

बाबा हरिश्चन्द्र रामकरण जोशी , दौलत भण्डारी  

 बीकानेर समिति 

1944  

बीकानेर  

महाराजा सार्दुलसिंह  

 वीर भारत सभा 

1910  

अजमेर  

गोपालसिंह खारवा , विजयसिंह  

 विधा प्रचारिणी सभा 

1911  

अजमेर  

हरिभाई किंकर  

 बाल भारत सभा 

 

जयपुर  

सागरमल गोपा  

 जैसलमेर प्रजामण्डल 

 

जैसलमेर  

शिवशंकर गोपा  

 सिवला लिबर्टी यूनियन 

 

जयपुर  

 

 विधा प्रचारिणी सभा 

1915  

बिजौलिया   

 साधु सीतारामदास

 माहेश्वरी युवक मण्डल 

 

जैसलमेर  

रघुनाथ मेहता  

 मारवाड़ क्रान्ति संघ 

 

जोधपुर  

श्री लालचन्दन  

 

महिला संस्थाएं

 राष्ट्रीय महिला समिति 

1930  

जोधपुर  

इन्दुमति गोयनका  

 महिला आश्रम 

1944  

भीलवाड़ा  

नारायणी देवी  

 राजस्थान महिला परिषद् 

1947  

उदयपुर  

शांता त्रिवेदी  

 महिला शिक्षा सदन 

 

अजमेर  

हरिभाऊ उपाध्याय और साथिन  

 महिला मण्डल 

 

बाँसवाड़ा  

श्रीमती विजया बहिन