हिंदी माध्यम नोट्स
भारतीय संसद में लोक लेखा समिति का अध्यक्ष होता है The Chairman of the Public Accounts Committee in the Indian Parliament is
भारतीय संसद में लोक लेखा समिति का अध्यक्ष होता है The Chairman of the Public Accounts Committee in the Indian Parliament is in hindi ?
1. भारतीय संसद में लोक लेखा समिति का अध्यक्ष होता है –
(अ) विपक्षी दल का नेता
(ब) लोक सभा का अध्यक्ष
(स) लोक सभा का उपाध्यक्ष
(द) राज्य सभा का अध्यक्ष
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
2. राज्य सभा के सदस्यों का सेवा-काल कितना होता है?
(अ) तीन वर्ष (ब) चार वर्ष
(स) पांच वर्ष (द) छह वर्ष
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
राज्य सभा स्थायी सदन है तथा यह कभी पूर्णतः विघटित नहीं होती। राज्य सभा के सदस्यों का सेवा-काल छह वर्ष होता है तथा प्रत्येक दो वर्ष की समाप्ति पर राज्य सभा के यथाशक्य एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं जिनके स्थान पर नए सदस्यों का निर्वाचन होता है।
3. राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है?
(अ) 2 वर्ष (ब) 4 वर्ष
(स) 6 वर्ष (द) 5 वर्ष
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. नागरिकता प्राप्त करने के लिए शर्ते निर्धारित करने वाला सक्षम निकाय कौन-सा है?
(अ) चुनाव आयोग (ब) राष्ट्रपति
(स) संसद (द) संसद और विधान सभाएं
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के अनु. 11 के अनुसार, संसद नागरिकता प्राप्त करने के अधिकार का विधि द्वारा विनियमन करती है।
5. भारतीय संघ में नए राज्य की स्वीकृति कौन देता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उच्चतम न्यायालय
(स) प्रधानमंत्री (द) संसद
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान के अनु.2 के अनुसार, संसद विधि के द्वारा नए राज्यों का गठन कर सकती है। राज्यों का निर्माण करने का अधिकार अनु.3 के अनुसार संसद को प्राप्त है। संसद दो या दो से अधिक राज्यों को आपस मिला सकती है अथवा उनकी सीमा, नाम एवं क्षेत्र में परिवर्तन कर सकती है।
6. अखिल भारतीय सेवाओं के सर्जन की शक्ति किसे प्राप्त है?
(अ) उच्चतम न्यायालय (ब) संसद
(स) मंत्रिपरिषद (द) प्रधानमंत्री
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
भारतीय संविधान के अनु. 312 (1) के अनुसार, संसद विधि द्वारा, संघ और राज्यों के लिए सम्मिलित एक या एक से अधिक अखिल भारतीय सेवाओं को सृजित करेगी।
7. मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री
(स) लोक सभा (द) राज्य सभा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
अनुच्छेद 75(3) के अनुसार, मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है। मंत्रियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री के परामर्श पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। मंत्री व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी होगा। इस प्रश्न का उत्तर S.S.C. ने अपने उत्तर पत्रक में (ब) जारी किया है जो कि गलत है।
8. मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से उत्तरदायी है-
(अ) राष्ट्रपति के प्रति (ब) प्रधानमंत्री के प्रति
(स) लोक सभा के प्रति (द) राज्य सभा के प्रति
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. सरकार की मंत्रिमंडल प्रणाली की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है।
(अ) व्यक्तिगत उत्तरदायित्व
(ब) सामूहिक उत्तरदायित्व
(स) किसी का भी उत्तरदायित्व नहीं
(द) गैर-उत्तरदायित्व
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
सामूहिक उत्तरदायित्व, सरकार की मंत्रिमंडल प्रणाली की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है। इसका अर्थ है कि किसी एक मंत्री के प्रति अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। किसी भी कार्य के लिए समूची मंत्रिपरिषद जिम्मेदार है। लोक सभा में विश्वास खो
देने पर समूची मंत्रिपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है।
10. संसद के दोनों सदनों की ‘संयुक्त बैठक‘ को भेजे गए विधेयक का पारित होना होता है-
(अ) उपस्थित सदस्यों के साधारण बहुमत से
(ब) कुल सदस्यों के पूर्ण बहुमत से
(स) उपस्थित सदस्यों के 2/3 बहुमत से
(द) उपस्थित सदस्यों के 3/4 बहुमत से
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
संविधान के अनुच्छेद 108 के अंतर्गत संयुक्त बैठक का प्रावधान है। द्यधन विधेयक के अतिरिक्त विधेयकों पर सदनों की असहमति के बाद संयुक्त बैठक का प्रावधान है जिसकी अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष करता है। संयुक्त बैठक को भेजा गया विधेयक दोनों सदनों के उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों की कुल संख्या के साधारण बहुमत से पारित होता है।
11. संसद में शामिल हैं-
(अ) राष्ट्रपति, लोक सभा और राज्य सभा
(ब) लोक सभा और राज्य सभा
(स) लोक सभा और विधान सभा
(द) विधान सभा, विधान परिषद और लोक सभा
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2007
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
विधान के अनु. 79 के अनुसार, संघ की संसद राष्ट्रपति, लोक सभा और राज्य सभा से मिलकर बनती है।
12. निम्नलिखित में से कौन भारत में कानूनों को बनाता है?
(अ) राष्ट्रपति और मंत्रिपरिषद
(ब) उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय
(स) राष्ट्रपति और संसद के दोनों सदन
(द) लोक सभा और राज्य सभा
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के संसद में दोनों सदनों द्वारा पारित हो जाने के बाद विधेयक पर राष्ट्रपति की अनुमति भी होना आवश्यक है। कोई विधेयक तब तक कानून नहीं बन सकता जब तक कि राष्ट्रपति इसकी अनुमति नहीं देता।
13. विधानमंडल का प्रमुख कर्तव्य क्या है?
(अ) केंद्रीय प्रशासन
(ब) नियमों (कानूनों) को अधिनियमित करना
(स) न्यायिक मामलों को कार्यान्वित करना
(द) कानूनों को कार्यान्वित करना
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
विधानमंडल का प्रमुख कर्तव्य नियमों (कानूनों) को अधिनियमित करना है (अनु.245-246)।
14. संसदीय शब्दावली में समापन से क्या आशय है?
(अ) संसद के सत्र का अंत
(ब) किसी प्रस्ताव की चर्चा पर रोक
(स) दैनंदिन कार्यवाही का अंत
(द) उक्त में कोई नहीं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
संसदीय शब्दावली में ‘समापन‘ का आशय संसद के सत्र की समाप्ति से है।
15. लोक समा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में प्रमाणित कौन करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) वित्त मंत्री
(स) प्रधानमंत्री (द) अध्यक्ष
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006, 2008
उत्तर-(द)
संविधान के अनु. 110(3) एवं 110(4) के तहत, लोक सभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में प्रमाणित करने का अधिकार लोक सभा अध्यक्ष को प्राप्त है तथा इस संदर्भ में उसका विनिश्चय अंतिम होता है।
16. यह कौन तय करता है कि संसद में रखा जाने वाला कोई विधेयक, विशेष धन विधेयक है या नहीं?
(अ) राष्ट्रपति (ब) अध्यक्ष, राज्य सभा
(स) अध्यक्ष, लोक सभा (द) मंत्रिमंडल
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006, 2008
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
17. भारतीय संविधान के अंतर्गत ‘अवशिष्ट अधिकारों‘ का अर्थ है-
(अ) अंतर्राष्ट्रीय मामलों से संबंधित अधिकार।
(ब) आंतरिक आपातस्थिति से संबंधित अधिकार।
(स) अधिकार, जिनका प्रयोग केंद्रीय सरकार और राज्यों दोनों द्वारा किया जा सकता है।
(द) अधिकार, जिनको केंद्रीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची में स्पष्ट रूप से शामिल नहीं किया है।
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान में अधिकारों का विभाजन केंद्र की ओर है। अतः अवशिष्ट अधिकार वे अधिकार हैं जिनको केंद्रीय सूची, राज्य सूची
और समवर्ती सूची में स्पष्ट रूप से शामिल नहीं किया गया है।
18. केंद्रीय विधानमंडल का अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय कौन थे?
(अ) सच्चिदानंद सिन्हा (ब) जी.वी. मावलंकर (स) विट्ठलभाई पटेल (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
केंद्रीय विधानमंडल के अध्यक्ष बनने वाले सर्वप्रथम भारतीय विट्ठलभाई पटेल (वर्ष 1925 में) थे।
19. संसदीय प्रकार की सरकार की एक प्रमुख विशेषता है-
(अ) कार्यपालिका का नियत कार्यकाल
(ब) कार्यपालिका लोगों के प्रति उत्तरदायी होती है
(स) कार्यपालिका विधानमंडल से अलग होती है
(द) संसद के प्रति मंत्रिपरिषद का सामूहिक उत्तरदायित्व
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
संसदीय प्रकार की सरकार में कार्यपालिका अर्थात् मंत्रिपरिषद अपनी प्रजातांत्रिक वैधता विधायिका से प्राप्त करती है और विधायिका के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है। साथ ही इसमें मंत्रीगण अर्थात् कार्यपालिका के सदस्य विधायिका से ही लिए जाते हैं अथवा उन्हें निश्चित अवधि में विधायिका का सदस्य बनना अनिवार्य होता है। दूसरी ओर, राष्ट्रपति प्रणाली की सरकार में कार्यपालिका विधायिका से पृथक होती है तथा यह विधायिका के प्रति उत्तरदायी न होकर राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी होती है।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…