JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History

chemistry business studies biology accountancy political science

Class 12

Hindi physics physical education maths english economics

chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology

Home science Geography

English medium Notes

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Class 12

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

भारत में त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली का प्रस्ताव किया किया था ? 3 tier panchayati raj system in india was proposed by

3 tier panchayati raj system in india was proposed by in hindi भारत में त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली का प्रस्ताव किया किया था ?

1. किस संवैधानिक संशोधन ने पंचायती राज संस्था को स्थापित किया?
(अ) 72वां संशोधन अधिनियम (ब) 71वां संशोधन अधिनियम
(स) 73वां संशोधन अधिनियम (द) 78वां संशोधन अधिनियम
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
73वें संविधान संशोधन अधिनियम (1993) के द्वारा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक रूप प्रदान करके पंचायती राज संस्था की स्थापना की। 2 अक्टूबर, 1959 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के नागौर जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन किया गया।
2. भारतीय संविधान के किस संशोधन ने नगरीय स्थानीय सरकारों को संवैधानिक दर्जा दिया था?
(अ) 73वां (ब) 74वां
(स) 71वां (द) 72वां
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
भारत के संविधान के 74वें संशोधन द्वारा संविधान में भाग प्ग्। जोड़कर नगरीय स्थानीय सरकारों को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इसके साथ ही संविधान में 12वीं अनुसूची भी जोड़ी गई, जिसमें नगरीय स्थानीय सरकारों के अधीन आने वाले विषयों का उल्लेख है।
3. अभिव्यक्ति ‘ग्राम सभा‘ सही रूप में निरूपित करती है-
(अ) किसी गांव के बुजुर्ग नागरिकों को
(ब) किसी गांव की सारी आबादी को
(स) पंचायत के लिए निर्वाचक मंडल को
(द) पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
73वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा समाविष्ट संविधान के भाग 9 के अंतर्गत अनु. 243 (ब) के अनुसार, ‘ग्राम सभा‘ से ग्राम स्तर पर पंचायत के क्षेत्र के भीतर समाविष्ट किसी ग्राम से संबंधित निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों (अर्थात् उस ग्राम के सभी वयस्कों) से मिलकर बना निकाय अभिप्रेत है।
4. भारत में पंचायती राज प्रणाली संविधान के किस अनुच्छेद के निर्देश के अंतर्गत शुरू की गई थी?
(अ) 32 (ब) 40
(स) 45 (द) 51
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
भारत में पंचायती राज प्रणाली संविधान के नीति निदेशक तत्त्वों के तहत दिए गए अनुच्छेद 40 के निदेशों के अधीन प्रारंभ की गई है। नीति निदेशक तत्त्वों के इस अनुच्छेद में ग्राम पंचायतों का गठन करने और उन्हें स्वायत्त शासन की शक्ति प्रदान करने हेतु कदम उठाने का प्रावधान किया गया है।
5. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों के गठन का निर्देश देता है?
(अ) अनुच्छेद 32 (ब) अनुच्छेद 37
(स) अनुच्छेद 40 (द) अनुच्छेद 51
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. त्रिस्तरीय पंचायती राज तंत्र में शामिल हैं –
(अ) ग्राम सभा, अंचल पंचायत, पंचायत समिति
(ब) जनपद पंचायत, तालुका पंचायत, अंचल पंचायत
(स) ग्राम पंचायत, ब्लॉक अथवा पंचायत समिति, जिला परिषद
(द) ग्राम सभा, पंचायत समिति, जिला परिषद
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 (24 अप्रैल, 1993 से लागू) द्वारा भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गई है। ये ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थापित की गई हैं। इन्हें क्रमशः ग्राम सभा, ब्लॉक अथवा पंचायत समिति और जिला परिषद के नाम से जाना जाता है।
7. निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था पंचायती राज संस्था नहीं है?
(अ) ग्राम सभा (ब) ग्राम पंचायत
(स) ग्राम सहकारी सोसाइटी (द) न्याय पंचायत
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
ग्राम सभा, ग्राम पंचायत तथा न्याय पंचायत ये तीनों ही पंचायती राज संस्थाएं हैं जबकि ग्राम सहकारी सोसाइटी का उल्लेख इस रूप में नहीं किया गया है।
8. भारत में त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली का प्रस्ताव किया किया था?
(अ) बलवंत राय मेहता समिति
(ब) अशोक मेहता समिति
(स) रॉयल कमीशन
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
भारत में त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली का प्रस्ताव बलवंत राय मेहता समिति द्वारा किया गया था। इस समिति का गठन वर्ष 1957 में बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में किया गया था। समिति ने अपना प्रतिवेदन नवंबर, 1957 में प्रस्तुत किया तथा समिति की सिफारिशों को 1 अप्रैल, 1958 को लागू किया गया।
9. निम्न में कौन, पंचायती राज से संबंधित है?
(अ) शाह आयोग (ब) नानावती आयोग
(स) बलवंत राय मेहता समिति (द) लिबाहन आयोग
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. पंचायत समिति किसके प्रति अपने कार्यों के लिए जवाबदेह होती है?
(अ) ग्राम पंचायतें और ग्राम सभाएं
(ब) जिला परिषदें
(स) जनपद पंचायतें
(द) आंचल पंचायतें
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
पंचायत समिति जिला परिषद के प्रति अपने कार्यों के लिए जवाबदह होती है।
11. वर्ष 1977 में, किसकी अध्यक्षता के अंतर्गत, पंचायत राज जांच करने के लिए एक सरकारी समिति नियुक्त की गई।
(अ) अशोक मेहता (ब) श्रीराम मेहता
(स) बलवंत राय मेहता (द) मनोहर लाल मेहता
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
अशोक मेहता समिति का गठन दिसंबर, 1977 में पंचायत राज की जांच करने के लिए किया गया। समिति ने वर्ष 1978 में अपनी रिर्पोट केंद्र सरकार को सौंपी। समिति ने ग्रामीण स्थानीय प्रशासन दो स्तरीय करने के साथ-साथ अन्य सुझाव भी दिए परंतु समिति की सिफारिशों को अपर्याप्त मानते हुए अस्वीकार कर दिया गया।
12. किस समिति/आयोग ने केंद्र और राज्य संबंध की जांच की?

(अ) अशोक मेहता समिति
(ब) इंद्रजीत गुप्ता समिति
(स) सरकारिया आयोग
(द) एन.एन.वोहरा समिति
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
सरकारिया आयोग का गठन वर्ष 1983 में केंद्र और राज्य के मध्य संबंधों की जांच तथा सुझाव देने के लिए किया गया था। सरकारिया आयोग ने वर्ष 1987 में अपनी रिपोर्ट सौंपी।
13. पंचायती राज प्रणाली पहले किन दो राज्यों में लागू की गई थी? (अ) आंध्र प्रदेश और राजस्थान
(ब) असम और बिहार
(स) अरुणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश
(द) पंजाब और चंडीगढ़
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली का आरंभ 2 अक्टूबर, 1959 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के नागौर से किया गया था जबकि आंध्र प्रदेश में नवंबर, 1959 में इसका आरंभ किया गया था। 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा सरकार ने वर्ष 1993 में इस व्यवस्था को संवैधानिक रूप प्रदान किया।
14. निम्नलिखित में से किस राज्य ने सबसे पहले पंचायती राज अपनाया था?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) बिहार
(स) गुजरात (द) राजस्थान
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2009
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. राजस्थान पहला राज्य है जिसने-
(अ) स्थानीय स्वशासन प्रारंभ किया
(ब) मंडल प्रणाली प्रारंभ की
(स) चेयरपर्सन के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन
(द) चेयरपर्सन का अप्रत्यक्ष निर्वाचन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
16. लोकतंत्रीय विकेंद्रीकरण का आशय है-
(अ) संघीय सरकार
(ब) संसदीय सरकार
(स) लोकतंत्रीय सरकार
(द) स्थानीय सरकार
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का आशय स्थानीय मामलों में जनता की सक्रिय भागीदारी होना है। हमारे देश में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को पंचायती राज के लोकप्रिय नाम से जाना जाता है।
17. भारत में आधारिक लोकतंत्र निम्न में से कौन सुनिश्चित करता है?
(अ) पंचायती राज (ब) अंतर-राज्य परिषद
(स) राष्ट्रपति (द) सी ए जी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
भारत में ‘पंचायती राज‘ आधारिक लोकतंत्र को सुनिश्चित करता है। आधारिक लोकतंत्र का आशय निचले स्तर पर लोगों की भागीदारी से है।
18. स्थानीय स्वशासन संस्था से निर्वाचित पदधारकों को हटाने का प्रत्याह्वान प्रावधान कहां लागू किया गया था?
(अ) मध्य प्रदेश (ब) केरल
(स) हरियाणा (द) बिहार
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
स्थानीय स्वशासन संस्था से निर्वाचित पदधारकों को हटाने का प्रत्याह्वान प्रावधान मध्य प्रदेश में लागू किया गया था।
 विविध
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 संयुक्त राष्ट्र संघ कब अस्तित्व में आया? – 1945
 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य कौन-कौन हैं?
– चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका
 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा काउंसिल के स्थायी सदस्यों की संख्या कितनी है? -5
 संयुक्त राष्ट्र संघ में फ्रेंच, ऐरेबिक, स्पेनिश तथा जापानी में से कौन-सी काम-काज की भाषा नहीं है? – जापानी
 किसी ‘हितबद्ध गुट‘ का सबसे महत्वपूर्ण कार्य क्या होता है?
– अपनी पसंद के अनुसार सरकारी नीतियों में परिवर्तन
 कौन-सा देश इच्छा मृत्यु को कानूनी बनाने वाला विश्व का प्रथम देश बना? – नीदरलैंड्स
 ‘नौकरशाही के सिद्धांत‘ के संस्थापक जनक कौन थे?
– मैक्स वेबर
 संविधान में निर्वाचन आयोग, वित्त आयोग, लोक सेवा आयोग तथा योजना आयोग में से किसके बारे में उपबंध नहीं है?
– योजना आयोग
 वह प्रथम भारतीय कौन था जिसे कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का नेता निर्वाचित किया गया था? – एम.एन. राय
 पैतृक संपत्ति पर जो कर लगता है उसे क्या कहते हैं?
– जायदाद कर
 भारतीय दंड संहिता के अनुच्छेद 124 । के अंतर्गत क्या आता है?
– राजद्रोह
 यू.एस.ए., यू.के., जर्मनी तथा रूस में से कौन-सा देश जी 8 का सदस्य नहीं है? – रूस
 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन है?
– भारत के प्रधानमंत्री
 ‘नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण‘का किन राज्यों के बीच जल के बंटवारे को सुलझाने के लिए गठन किया गया था?
– गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश
 भारत में किस प्रकार का लोकतंत्र है? -प्रतिनिधियों का
 प्रधानमंत्री, नीति आयोग के सदस्य, राज्यों के मुख्यमंत्री तथा भारत के राष्ट्रपति में से कौन राष्ट्रीय विकास परिषद का सदस्य नहीं है?
– भारत के राष्ट्रपति
 निवारक निरोध अधिनियम (प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट) द्वारा क्या रोका जा सकता है? – आजादी का हक

Sbistudy

Recent Posts

four potential in hindi 4-potential electrodynamics चतुर्विम विभव किसे कहते हैं

चतुर्विम विभव (Four-Potential) हम जानते हैं कि एक निर्देश तंत्र में विद्युत क्षेत्र इसके सापेक्ष…

2 days ago

Relativistic Electrodynamics in hindi आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा

आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा Relativistic Electrodynamics in hindi ? अध्याय : आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी…

4 days ago

pair production in hindi formula definition युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए

युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए pair production in hindi formula…

6 days ago

THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा

देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi…

6 days ago

elastic collision of two particles in hindi definition formula दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है

दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है elastic collision of two particles in hindi definition…

6 days ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now