JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: Biology

तना (stem) क्या है , परिभाषा , तने के लक्षण , तने के रूपान्तरण , तने के कार्य work of stem in hindi

stem in hindi तना : तना पादप का वायवीय भाग है , यह बीज के प्रांकुर से विकसित होता है।

तने के लक्षण (properties of stem) :

1. तना ऋणात्मक गुरुत्वानुवर्ती व धनात्मक प्रकाशनुवर्ती होता है।

2. सहश्व अवस्था में तना हरा होता है परन्तु बाद में कास्टीय व भूरा होता है।

3. तने पर पर्व व पर्वसंधियाँ पायी जाती है जिन्हें जॉठ कहते है।

4. तने पर शाखाएँ , पत्तियाँ , पुष्प व फल विकसित होते है।

तने के रूपान्तरण

1. खाद्य संग्रह हेतु रूपान्तरण : कई पादपों में भूमिगत तना मासल होकर खाद्य पदार्थो का संग्रह करते है।
उदाहरण : आलू , अदरक , अरबी
2. सहारा प्रदान करने हेतु रूपान्तरण : शाकीय पादपों का तना पतले कुंडलित प्रतान में बदल जाता है जो पादप को ऊपर चढ़ने में सहायता करता है।
उदाहरण : लौकी , तौरही , अंगूर , खीरा।
3. सुरक्षा हेतु रूपान्तरण : अनेक पादपो के तने से कास्टीय सीधे नुकीले कांटे विकसित हो जाते है जो पादप को पशुओ से सुरक्षा प्रदान करता है।
उदाहरण : बबूल , नींबू , गुलाब , बोगेनविलिया आदि।
4. प्रकाश संश्लेषण हेतु रूपान्तरण : अनेक मरुस्थलीय पादपो में तना चपटा , गुद्देदार हरी संरचना में रूपांतरित हो जाता है।  इसमें पर्णहरित पाया जाता है जो प्रकाश संश्लेषण कर भोजन बनाता है।
उदाहरण : केवल्स (नागफनी) , यूफोरबिया (डंडाथोर)
5. कायिक जनन हेतु रूपान्तरण : कुछ पादपों के भूमिगत तने पुराने पौधे के नष्ट होने पर नये पौधे बनाते है।
उदाहरण – घास , स्ट्राबेरी आदि।
इसके अतिरिक्त कई पादपो के तने में उपस्थित पर्व सन्धियों से नई जड़े विकसित हो जाती है जो नया पादप बनाने में सक्षम होती है।
उदाहरण : पुदीना , चमेली , गन्ना , पिस्टिया , गुलदाउदी

तने के कार्य (work of stem)

1. यह शाखाओं , पत्तियों , पुष्प व फलो को धारण करता है।
2. यह जल , खनिज लवण व खाद्य पदार्थो का संवहन भी करता है।
3. विशेष परिस्थितियों में भोजन का संचय , प्रकाश संश्लेषण , सुरक्षा व सहारा प्रदान करने का कार्य भी करता है।
Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

3 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

3 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now