हिंदी माध्यम नोट्स
Categories: Biology
अरण्ड / एरण्ड क्या है , उत्पत्ति तथा उत्पादक देश , अरण्ड पादप की बाह्य आकारिकी , एरण्डी तेल का संघटन
(spurge in hindi) अरण्ड / एरण्डी :
वानस्पतिक नाम : riccinus communis
कुल : Euphor biaceace
उपयोगी भाग : बीज तथा भ्रूण पोष
उत्पत्ति तथा उत्पादक देश :
- प्राचीन स्रोतों के अनुसार अरण्ड की उत्पत्ति भारत तथा उत्तरी अफ्रीका में हुई है।
- इस पादप को उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षत्रो में उगाया जाता है। इसे मुख्यतः ब्राजील , भारत , रूस , चीन , अर्जेंटीना , थाईलैंड , सूडान आदि में उगाया जाता है।
- भारत में इसकी कृषि प्रमुखत: आंध्रप्रदेश , गुजरात , कर्नाटक , मध्यप्रदेश , उड़ीसा और राजस्थान में उगाया जता है।
- इसे राजस्थान में प्रमुखत: सिरोही जिले में बोया जाता है।
पादप की बाह्य आकारिकी
- अरण्ड का तना मुख्यतः छोटा , खोखला तथा अधिक घना पाया जाता है।
- तने की औसतन लम्बाई 02 से 03 मीटर होती है।
- उपरोक्त पादप की पत्तियां सरल या संयुक्त प्रकार की पाई जाती है। सामान्यतया संयुक्त पत्तियाँ हस्ताकार तथा अपसारी , बहुशिरिय , जालिकावृंत शिराविन्यास युक्त होती है।
- उपरोक्त पादप से पुष्पक्रम संयुक्त प्रारूपिक असिमाक्षी प्रकार का पाया जाता है।
- सामान्यत: अरंड का पादप एक लिंगाश्रेयी होता है परन्तु एक ही पादप पर नर तथा मादा पुष्प की उपस्थिति के कारण यह स्थिति उभयलिंगी स्थिति कहलाती है।
- पादप के उपरी भाग पर नर पुष्प पाए जाते है वही निचले भाग पर मादा पुष्प पाए जाते है।
- अरण्ड के पादप में सामान्यतया पांच पुंकेसर एक स्थान पर समूह में पाए जाते है परन्तु यह शाखित रूप में व्यवस्थित रहते है।
- पुष्प के जायांग में त्रिअंडपी तथा त्रिकोष्ठीय स्थिति पायी जाती है [तीन स्त्रीकेसर व प्रत्येक अण्डाशय में तीन कोष्ठक]
- अरंड में प्रस्फुटन प्रकार का फल पाया जाता है जिसे Regma के नाम से जाना जाता है।
- प्रत्येक फल सामान्यत: तीन भागो में प्रस्फुटित होता है। प्रत्येक भाग से चिकने , धब्ब्देदार बिज प्राप्त किये जाते है अर्थात सामान्यत: एक फल से तीन बीज प्राप्त किये जाते है।
- प्रत्येक बीज में दो बीजपत्र पाए जाते है तथा उपस्थित भ्रूणपोष मांसल प्रकार का होता है अर्थात तेल का निष्कर्षण भ्रूणपोष भाग से किया जता है।
नोट : सामान्यतया द्विबिजपत्री पादपो के बीज अभ्रूणपोषी होते है परन्तु अरण्ड में अपवाद स्वरूप भ्रूणपोषी बीज पाए जाते है।
अरण्ड / एरण्डी तेल का संघटन
- अरण्ड के तेल का निष्कर्षण सामान्यत: मासल भ्रूणपोष से किया जाता है जो रंगहीन या हल्के पीले रंग का होता है।
- तेल की प्रकृति सघन होती है व अरण्ड का तेल पेट्रोलियम तथा इथर में अघुलनशील होता है।
- अरण्ड के तेल में पाए जाने वाली प्रमुख वसीय अम्ल निम्न प्रकार से है –
Resonelyic acid : 91-95%
Lenolic acid : 4.5%
अल्प मात्रा में palmatic acid व citrica एसिड भी पाई जाती है।
नोट : अरण्ड का पादप मुख्यतः वर्षा ऋतु में उगाया जाता है तथा यह पादप फल उत्पादित करने हेतु नौ से बारह माह में तैयार हो जाता है।
अरण्ड का आर्थिक महत्व
- अरंड के तेल को सामान्यतया कब्ज दूर करने हेतु उपयोग किया जाता है , इसके लिए तेल में उपस्थित resonelyic एसिड मंद विचेक प्रकार से कार्य करता है।
- अरण्ड के तेल को स्नेहक के रूप में उपयोग किया जाता है तथा इस कार्य के अंतर्गत इसे प्रमुखत: उद्योगिक मशीनों तथा हवाई जहाजो में उपयोग किया जाता है।
- अरण्ड का तेल पारदर्शी साबुन तथा टूथपेस्ट निर्मित करने हेतु उपयोग किया जता है।
- अरंड का तेल मुख्यतः अशुष्कन प्रकार का तेल है परन्तु इसे कृत्रिम रूप से पेन्ट तथा वार्निश के निर्माण हेतु उपयुक्त बना लिया जता है।
- अरण्ड का तेल किटनाशियो के निर्माण के लिए भी उपयोग किया जाता है।
- अरंड के तेल के उत्पादन के पश्चात् शेष बची खली (खल) को खाद के रूप में या प्राकृतिक कीटनाशी के रूप में उपयोग किया जता है।
- अरण्ड के तेल का हाइड्रोजनीकरण करके कुछ उत्पाद जैसे क्रिश व पोलिश तैयार किये जाते है।
- उपरोक्त सभी उपयोगो के अलावा अरण्ड के तेल को कृत्रिम चमड़े के निर्माण में , तेलिय वस्त्रो के निर्माण में तथा प्लास्टिक उत्पादन में भी उपयोग किया जाता है।
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
1 month ago
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
1 month ago
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
3 months ago
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
3 months ago
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
3 months ago
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…
3 months ago