JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History

chemistry business studies biology accountancy political science

Class 12

Hindi physics physical education maths english economics

chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology

Home science Geography

English medium Notes

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Class 12

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

सबसे छोटा पक्षी का नाम क्या है ? दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है हिंदी में smallest bird in the world in hindi

smallest bird in the world in hindi name सबसे छोटा पक्षी का नाम क्या है ? दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है हिंदी में ?

प्रश्न : सबसे छोटा पक्षी निम्न में से कौन-सा है?
(अ) कबूतर (ब) तोता
(स) गुंजन पक्षी (द) घरेलू गौरैया
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
सबसे छोटा पक्षी गुंजन पक्षी (Humming Bird) है। वर्तमान में 5 सेमी. आकार की बी-हमिंग बर्ड (Bee Humming Bird) संसार की सबसे छोटी चिड़िया या पक्षी है जो कि क्यूबा में पाई जाती है। यह एकमात्र ऐसा पक्षी है जो आगे-पीछे उड़ सकता है।

1. मानव जातियों के वर्गीकरण के लिए निम्न में से किस कसौटी का प्रयोग नहीं किया जाता?
(अ) आंखें (ब) कान
(स) नाक (द) बाल
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
मानव जातियों के वर्गीकरण के लिए कानों का प्रयोग नहीं किया जाता।
2. अकशेरुकी में नहीं होता –
(अ) रक्तगुहा (ब) क्लोम
(स) पृष्ठरज्जु (नोटोकॉर्ड) (द) देह गुहा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
अकेशरुकी में नोटोकॉर्ड (पृष्ठरज्जु) अनुपस्थित होता है जबकि कशेरुकियों में जीवन की किसी न किसी अवस्था में नोटोकॉर्ड (पृष्ठरज्जु) उपस्थित होता है।
3. लंग फिश किसके बीच का लिंक है?
(अ) एम्फिबिया और सरीसृप
(ब) सरीसृप और स्तनधारियों
(स) एम्फिबिया और पक्षियों
(द) सरीसृप और पक्षियों
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(*)
लंग फिश मत्स्य (मछलियों) एवं उभयचरों (Amphibians) के बीच की कड़ी (Link) है।
4. पृथ्वी पर विशालतम जीवित पक्षी कौन-सा है?
(अ) ईमू (ब) शुतुरमुर्ग
(स) एल्बैट्रॉस (द) साइबेरियाई सारस
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
पृथ्वी पर विशालतम जीवित पक्षी शुतुरमुर्ग है। यह अफ्रीका में पाया जाता है। यह उड़ने में असमर्थ तथा तेज दौड़ने वाला पक्षी है।

6. वह एकमात्र पक्षी कौन-सा है, जो पीछे की ओर उड़ता है?
(अ) गौरैया (ब) कोयल
(स) साइबेरियन सारस (द) गुंजन पक्षी
S.S.C.  स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. खरगोश द्वारा पिछले अंगों से जमीन पर प्रहार करना किससे संबद्ध व्यवहार है?
(अ) युगलबंदी के लिए तैयार करना।
(ब) सदस्यों को चेतावनी संकेत।
(स) शक्तिशाली विरोधी के समक्ष समर्पण।
(द) प्रणय-याचना।
S.S.C.C.P.O.  परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
जब खरगोश अपने आस-पास संकट या खतरा महसूस करता तब वह पिछले अंगों अर्थात पिछले पैरों से जमीन पर प्रहार करता है। यह व्यवहार उसके द्वारा अन्य सदस्यों को चेतावनी संकेत है। के लिए किया जाता है।
8. जल में तैरने वाले पक्षियों में क्या विशेषता होती है?
(अ) जालयुक्त पैर (ब) चैड़े पंख
(स) लंबी चोंच (द) पंजों वाली उंगलियां
S.S.C. (CPO) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
बत्तख, राजहंस आदि पानी में तैरने वाले पक्षियों में परांगलियां आपस में जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं। जालयुक्त पैर द्वारा तैरने में इन्हें मदद मिलती है।
9. ‘कपोत दुग्ध‘ कौन उत्पन्न करता है?
(अ) फसल (ब) पक्षी
(स) स्तनधारी (द) उपर्युक्त सभी
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
कपोत दुग्ध पक्षियों (मुख्यतः कबूतरों) द्वारा उत्पन्न किया जाने वाला एक स्राव है जो दूध के समान होता है।
10. संसार की सर्वोत्तम दुधिया नस्ल है?
(अ) डिऔनाई (ब) होलस्टीन फ्रीजियन
(स) सिंधी (द) चिटगांग
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
होलस्टीन-फ्रीजियन (Holstein Friesian) संसार की सर्वोत्तम दुधिया नस्ल है। यह सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गाय की नस्ल है।
11. शब्दिनी (साइरिंक्स) किसमें वाक यंत्र है?
(अ) उभयचर (ब) सरीसृप
(स) पक्षी (द) स्तनी
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
शब्दिनी (साइरिंक्स) पक्षियों में पाया जाता है। यह एक वाक यंत्र है।
12. ‘कॉड‘ निम्न में से किसकी किस्म है?
(अ) बकरी (ब) मछली
(स) फसल (द) प्रवाल (कोरल)
S.S.C. CPO परीक्षा, 2011
उतर-(ब)
कॉड मछली की एक प्रजाति है।
13. निम्न में से किसमें वाताशय नहीं होता?
(अ) कटल मछली (ब) अस्थिल मछली
(स) उपास्थिसम मछली (द) रजत मछली
S.S.C.  स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
शार्क सिलैकिआई उपवर्ग की उपास्थियुक्त मछलियां हैं जो विश्व के सभी समुद्रों में पाई जाती हैं। इन मछलियों में वाताशय नहीं होता है।
14. निम्नलिखित में से कौन-सा जंतु स्तनपायी नहीं है?
(अ) गाय (ब) चमगादड़
(स) शार्क (द) चूहा
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
गाय, चमगादड़ तथा चूहा स्तनपायी हैं। शार्क मत्स्य वर्ग का प्राणी है।
15. ‘उभयचर‘ शब्द का अर्थ क्या है?
(अ) तीन जीव (ब) चार जीव
(स) दो जीव (द) एक जीव
S.S.C.C.P.O.  परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
एम्फीबिया (Gr., amphi = both़bios = life) वर्ग के जीव जलीय एवं स्थलीय दोनों प्रकार के जीवन के लिए उपयोजित होते हैं।
16. शार्क में किस प्रकार की पूंछ पाई जाती है?
(अ) विषमपालि पूंछ (ब) द्विसमपालि पूंछ
(स) आद्यपालि पूंछ (द) समपालि पूंछ
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
शार्क में पाई जाने वाली पूंछ ‘विषमपालि पूंछ‘ (Heterocercal) होती है। शार्क की पूंछ नीचे से छोटी और ऊपर से बड़ी होती है जिससे इसे तैरने में सहायता मिलती है।
17. निम्नलिखित में से कौन-सा जंतु पराश्रव्य ध्वनि को सुन सकता है? (अ) चूहा (ब) गिलहरी
(स) बिल्ली (द) चमगादड़
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
चमगादड़ कॉर्डेटा संघ का प्राणी है। इसमें पराश्रव्य ध्वनि को सुनने की क्षमता होती है।
18. पक्षियों में प्रायः एक ही क्या होता है?
(अ) गुर्दा (ब) फेफड़ा
(स) वृषण (द) अंडाशय
S.S.C. CPO परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
पक्षियों में प्रायः बायां अंडाशय ही विकसित होता है जबकि गुर्दा, फेफड़ा तथा वृषण (Testic) की संख्या दो होती है। पक्षी प्रायः गरम रुधिर वाला एक समतापी (Isothermal) प्राणी है।
19. प्राणियों के वैज्ञानिक नाम लिखने में प्रयुक्त भाषा है-
(अ) फ्रेंच (ब) लैटिन
(स) जर्मन (द) डच
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
वर्ष 1758 में कैरोलस लीनियस ने अपनी पुस्तक ‘सिस्टेमा नेचुरी‘ जीव-जातियों के नामकरण के लिए द्विनाम पद्धति (Binomial Nomenclatise) नाम दिया। ऐसे नाम में दूसरा पद जाति का तथा पहला उसकी श्रेणी का नाम था। प्राणियों के वैज्ञानिक नाम लिखने में लैटिन भाषा का प्रयोग होता है। उदाहरणार्थ मनुष्यों का होमो सेपियन्स, गौरैया को पैसर डोमेस्टिकस इत्यादि नामों से अभिहित किया जाता है।
20. हरित ग्रंथियां किससे संबंधित हैं?
(अ) जनन (ब) उत्सर्जन
(स) श्वसन (द) पाचन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
हरित ग्रंथियां उत्सर्जन से संबंधित हैं। हरित ग्रंथियां एक जोड़ी की संख्या में कुछ जलजीवों में उपस्थित रहती हैं। ये कीड़ों के स्पर्श-सूत्र के आस-पास खुलती हैं।
21. डायनासोर थे-
(अ) स्तनपायी जो लुप्त हो गए
(ब) विशाल शाकाहारी जंतु, जिन्होंने हिपोपोटैमस जाति को जन्म दिया (स) अंडा देने वाले स्तनपायी
(द) सरीसृप जो लुप्त हो गए
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier I) परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
डायनासोर, सरीसृप वर्ग का प्राणी था जो कि ट्राइएजिक समय में पैदा हुए और क्रिटेशियस युग में विलुप्त हो गए।
22. डायनासोर कितने वर्षों से विलुप्त हैं?
(अ) लगभग 25 मिलियन वर्ष
(ब) लगभग 65 मिलियन वर्ष
(स) लगभग 100 मिलियन वर्ष
(द) लगभग 135 मिलियन वर्ष
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
डायनासोर करोड़ों वर्षों तक पृथ्वी के सबसे प्रमुख स्थलीय कशेरुकी जीव थे। लगभग 6.5 करोड़ (65 मिलियन) वर्ष पूर्व वे विलुप्त (Extinct) हो गए।
23. असम और नगालैंड के पहाड़ी वनों में पाया जाने वाला भारत का एकमात्र कपि है-
(अ) ओरांगउटान (ब) गिबन
(स) चिम्पैंजी (द) गुरिल्ला
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
असम और नगालैंड के पहाड़ी वनों में पाया जाने वाला भारत का एकमात्र कपि गिबन (Gibbon) है। यह छोटे आकृति के वृक्षों पर पाया जाने वाला आधुनिक कपि है।
24. अनियततापी प्राणियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(अ) उनका रक्त हर समय शीतल रहता है
(ब) उनके शरीर का तापमान वायुमंडल के अनुसार बदलता रहता है
(स) उनके शरीर का तापमान सदा स्थिर रहता है
(द) वे रास्ते में आने वाले सभी प्राणियों का वध कर देते हैं
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
अनियततापी प्राणियों में शरीर का तापमान वायुमंडल के अनुसार बदलता रहता है जैसे सरीसृप, मेढक इत्यादि जबकि नियततापी प्राणियों में शरीर का तापमान वायुमंडल के साथ नहीं बदलता बल्कि समान रहता है जैसे -पक्षी तथा स्तनी (मैमल)। ।
25. निम्न में से कौन से नियततापी प्राणी हैं?
(अ) ह्वेल (ब) ह्वेल शार्क
(स) एलाइटीज (द) ड्रेको
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
ह्वेल, एक नियततापी प्राणी है।
26. कूटक किसमें नहीं पाया जाता?
(अ) कुक्कुट (ब) शुतुरमुर्ग
(स) बत्तख (द) मोर
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I ) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
शुतुरमुर्ग एक बड़ा न उड़ने वाला पक्षी है जिसमें कूटक (Ked) नहीं पाया जाता।
27. विलोपन की कगार पर सर्वाधिक संकटापन्न एशिया का शीर्ष परभक्षी है-
(अ) साइबेरियाई बाघ (ब) ढोल
(स) काला भालू (द) एशियाई शेर
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
विलोपन की कगार पर सर्वाधिक संकटापन्न एशिया का शीर्ष परभक्षी ढोल (Dhole) है।

Sbistudy

Recent Posts

four potential in hindi 4-potential electrodynamics चतुर्विम विभव किसे कहते हैं

चतुर्विम विभव (Four-Potential) हम जानते हैं कि एक निर्देश तंत्र में विद्युत क्षेत्र इसके सापेक्ष…

1 day ago

Relativistic Electrodynamics in hindi आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा

आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा Relativistic Electrodynamics in hindi ? अध्याय : आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी…

3 days ago

pair production in hindi formula definition युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए

युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए pair production in hindi formula…

5 days ago

THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा

देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi…

5 days ago

elastic collision of two particles in hindi definition formula दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है

दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है elastic collision of two particles in hindi definition…

5 days ago

FOURIER SERIES OF SAWTOOTH WAVE in hindi आरादंती तरंग की फूरिये श्रेणी क्या है चित्र सहित

आरादंती तरंग की फूरिये श्रेणी क्या है चित्र सहित FOURIER SERIES OF SAWTOOTH WAVE in…

1 week ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now