विज्ञान क्लब की परिभाषा क्या है ? science club in hindi meaning definition साइंस क्लब एस्से इन हिंदी

साइंस क्लब एस्से इन हिंदी science club in hindi meaning definition विज्ञान क्लब की परिभाषा क्या है ?

संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये – विज्ञान क्लब।
Write short note on Science club.
उत्तर-विज्ञान क्लब-पाठ्य सहगामी क्रियाओं का पाठशालाओं में सदा से ही मुख्य स्थान रहा है। प्रारम्भ में वाद-विवाद, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को ही इस प्रकार की क्रियाएं माना जाता था परन्तु आधुनिक समय में विज्ञान में भी पाठ्यसहगामी क्रियाओं को भी महत्त्वपूर्ण स्थान दिया जाने लगा है।
विज्ञान शिक्षण में विज्ञान क्लब, विज्ञान मेले, विज्ञान भ्रमण, विज्ञान पत्रिका आदि अनेक क्रियाओं का समावेश किया जाने लगा है।
विज्ञान क्लब एक इस प्रकार का संगठन है जिसमें छात्रों को सृजनात्मक प्रवृत्तियों के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होता है।
Thurber and Collette के अनुसार “विज्ञान क्लब” विज्ञान की पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं की रीढ़ की हड्डी है, इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि शिक्षण उपलब्धि की दृष्टि से कक्षा के बाहर सम्पन्न की गई विज्ञान क्रियायें नियमित कक्षा क्रियाओं का मुकाबला करती हैं। कई ऐसे उदाहरण भी मिलते हैं जिनमें पूर्ववर्ती क्रियायें अपेक्षाकृत अधिक महत्त्वपूर्ण सिद्ध हुई हैं।
डबावूद ने अपनी पुस्तक School Club में विज्ञान क्लब के लाभ के विषय में लिखा है कि-विज्ञान क्लब छात्रों को ऐसे विशेषता के अवसर प्रदान करता है जिन्हें वे अपनी कक्षाओं में नहीं प्राप्त कर सकते । कक्षा में कार्य औपचारिक होता है, कक्षा में उन्हें बताया जाता है कि क्या करना है, जबकि क्लब में वे स्वेच्छा से कार्यरत रहते हैं। कक्षा में कार्य करते समय उन्हें अध्यापक के आदेशों का पालन करना होता है जबकि क्लब के कार्यक्रम में कार्यविधि का वे स्वयं निर्धारण करते हैं, क्लब में वे स्वरुचि से कार्य करते हैं। कक्षा में वे एक विधि के अनुकूल चलते हैं जबकि क्लब में वे अपनी सुविधानुसार कार्य करते हैं। संक्षेप में क्लब स्वतन्त्रता और अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञान क्लब के महत्त्व को दृष्टिगत रखते हुए N.C.E.R.T. ने विज्ञान क्लबों को प्रोत्साहन देने के लिये आर्थिक सहायता का कार्यक्रम बनाया है। लगभग 1200 रु. इसक लिये Non-recurring grant के रूप में दिये जाते हैं। N.C.E.R.T. समय-समय पर इसकी क्रियाओं से सम्बन्धित Work-shops का भी आयोजन करती रहती है।
विज्ञान क्लब के उद्देश्य (Objectives of Science Club)-
1. छात्रों में वैज्ञानिक विधि के आधार पर वैज्ञानिक अभिरुचि उत्पन्न करना।
2. छात्रों के दैनिक जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण विकसित करना।
3. वैज्ञानिक रोचक कार्यों (Hobby) के लिए प्रोत्साहन करना ।
4. छात्रों में परस्पर सहयोग एवं स्वस्थ प्रतियोगिता विकसित करना।
5. अन्वेषणात्मक, रचनात्मक तथा आविष्कारात्मक योग्यताओं को विकसित करना।
6. छात्रों को विज्ञान की नवीनतम प्रगति एवं उसके दैनिक जीवन में उपयोग से परिचित कराना।
7. छात्रों की निरीक्षण शक्ति को विकसित करना।
8. अन्य विज्ञान क्लबों से सम्पर्क स्थापित करना एवं उनके साथ सूचनाओं और क्रियाओं का विनिमय करना।
9. जिला, प्रदेशीय, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के क्लवों की सदस्यता प्राप्त करना।
10. व्यक्तिगत और सामूहिक उपक्रम को प्रेरित करना।
11. खाली समय का ठीक प्रकार से सदुपयोग कर सकने की प्रेरणा देना।
12. विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टि को व्यापकता प्रदान करना।
13. विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रवृत्त करना।
14. विद्यार्थियों को अपने वातावरण तथा दैनिक अनुभवों में बुद्धिपूर्ण रुचि लेने के लिए प्रेरित करना।
विज्ञान क्लब के लाभ-विज्ञान क्लब से छात्रों को निम्न लाभ होते हैं-
1. विज्ञान क्लब में कार्य करके सीखा जाता है इस कारण यह रुचिपूर्ण होता है ।
2. इसमें औपचारिक शिक्षण की अपेक्षा व्यवहारिक शिक्षा पर बल दिया जाता है।
3. इसमें नीरस पठन-पाठन की अपेक्षा रुचिपूर्ण कार्यों पर बल दिया जाता है।
4. इसमें छात्रों की सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है।
5. इसमें छात्रों में परस्पर सहयोग की भावना विकसित होती है।
6. इसके छात्रों में अनुसंधान की प्रवृत्ति के विकास के अवसर प्राप्त होते हैं।
7. इसमें छात्रों में हस्तकौशल विकसित होता है।
8. इसमें छात्रों में स्वाध्याय की भावना विकसित होती है।
9. इसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होता है।