हिंदी माध्यम नोट्स
रेडियोएक्टिव पदार्थ की परिभाषा क्या है , रेडियोएक्टिव पदार्थ की खोज , तत्व नाम radioactive material in hindi
radioactive material in hindi , रेडियोएक्टिव पदार्थ की परिभाषा क्या है , रेडियोएक्टिव पदार्थ की खोज , तत्व नाम :-
नाभिकीय बल : रदरफोर्ड के एल्फा प्रकीर्णन प्रयोग से नाभिक का आकार 10-15 मीटर कोटि की त्रिज्या का एक गोला है।
इनती कम दूरी पर नाभिक में न्युक्लिऑन उपस्थित रहते है , नाभिक के न्युक्लिऑनो (प्रोटोनो , न्यूट्रोनो) के मध्य इतनी कम दूरी पर विद्युत बल का प्रतिकर्षण बल अधिक लगना चाहिए जिसके कारण न्युक्लियो नाभिक के बाहर आ जाने चाहिए जिससे नाभिक का स्थायित्व नहीं रहेगा परन्तु फिर भी नाभिक का स्थायित्व रहता है , इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रकृति में विद्युत बल , चुम्बकीय व गुरुत्वीय बल के अलावा भी एक अन्य बल है जो नाभिक में इतनी कम दूरी पर स्थित न्युक्लिऑनो को बांधे रखता है , इस अन्य प्राकृतिक बल को नाभिकीय बल कहा गया।
विद्युत बल में दूरी के साथ परिवर्तन दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती कि दर से होता है परन्तु अभी तक यह ज्ञात नहीं हुआ की नाभिकीय बल में दूरी के साथ परिबर्तन किस दर से होता है लेकिन फिर भी यह ज्ञात हुआ कि नाभिकीय बल में दूरी के साथ परिवर्तन विद्युत बल की तुलना में शीघ्रता से होता है।
किसी निश्चित दूरी के लिए गुरुत्वीय बल , विद्युत बल व नाभिकीय बल के परिमाणों में तुलना करने पर ज्ञात हुआ की नाभिकीय बल प्रबल बल होता है।
नाभिकीय बल के गुण
1. नाभिकीय बल आकर्षणात्मक प्रकृति का होता है।
2. नाभिकीय बल लघु परास का बल होता है क्योंकि न्युक्लिओनो के मध्य की दूरी 10 fm से अधिक होने पर नाभिकीय बल नगण्य हो जाता है।
3. नाभिकीय बल प्रबल बल होता है क्योंकि न्यूक्लिऑनो के मध्य की दूरी 2 fm (दो फर्मी) होने पर नाभिकीय बल विद्युत बल की तुलना में 100 गुना अधिक हो जाता है।
4. नाभिकीय बल आवेश पर निर्भर नहीं करता क्योंकि नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन-प्रोटॉन या नाभिक में उपस्थित प्रोटोन-न्युट्रोन या न्यूट्रॉन -न्यूट्रोन प्रत्येक युग्म के मध्य नाभिकीय बल समान होता है।
5. मध्यवर्ती नाभिको की प्रति न्युक्लिओन बंधन ऊर्जा व प्रत्येक नाभिक का घनत्व लगभग नियत होता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि नाभिक का न्युक्लिऑन उसके प्रत्येक न्युक्लिऑनो पर नाभिकीय बल आरोपित नहीं करता है। यह केवल अपने समीपवर्ती न्युक्लिऑनो पर ही नाभिकीय बल आरोपित करता है , इसे नाभिकीय बल की संतृप्तता कहते है।
6. हल्के नाभिको के न्युक्लिऑनो के मध्य की दूरी 0.5 fm (फर्मी) से कम होने पर नाभिकीय बल का प्रतिकर्षणात्मक गुण कार्य करता है जिससे न्युक्लिऑन नाभिक से बाहर आ जाते है इसलिए हल्के नाभिक अस्थायी नाभिक होते है परन्तु भारी नाभिकों के न्युक्लिऑनो के मध्य की दूरी 10 फर्मी से अधिक होने के कारण नाभिकीय बल के स्थान पर विद्युत बल का प्रतिकर्षणात्मक गुण कार्य करता है जिसके कारण नाभिक के न्युक्लिऑन (प्रोटोन-प्रोटोन) नाभिक से बाहर आ जाते है इसलिए भारी नाभिक अस्थायी होते है।
रेडियोएक्टिव पदार्थ
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…