हिंदी माध्यम नोट्स
बहुलकन की परिभाषा क्या है तथा स्रोत , संरचना के आधार पर वर्गीकरण
बहुलकन (polymerization) : जब छोटे – छोटे अणु मिलकर एक वृहद अणु का निर्माण करते है तो इस क्रिया को बहुलकन कहते है।
छोटे छोटे अणुओं को एकलक तथा वृहद अणुओं को बहुलक कहते है।
एकलक के अणुओं की बार बार पुनरावर्ती से बहुलकों का निर्माण होता है बहुलकों का अणुभार 103 से 107 तक होता है।
चित्र :
बहुलको का वर्गीकरण :
(A) स्रोत :
स्रोत के आधार पर इन्हें तीन प्रकारों में (बांटा गया ) व्यक्त किया है।
1. प्राकृतिक बहुलक :
ये पेड़- पौधों व जीव जन्तुओ से प्राप्त होते है।
जैसे : स्टार्च , सेलुलोज , न्यूक्लिक अम्ल , प्रोटीन , प्राकृतिक रबर आदि।
2. अर्द्ध संश्लेषित बहुलक :
इन्हें प्राकृतिक बहुलकों पर रासायनिक क्रियाओं से बनाया जाता है।
उदाहरण : सेलुलोज एसिटेट (रेयॉन) , सेलुलोज नाइट्रेट (गन कॉटन)
3. संश्लेषित बहुलक:
ये मानव निर्मित बहुलक होते है।
उदाहरण : बैकेलाइट , PVC , टेफ्लोन , नाइलोन-6 , नायलॉन 6 , 6
(B) संरचना :
संरचना के आधार पर इन्हे तीन भागों में बांटा गया है।
1. रैखिक बहुलक :
इनमे बहुलको के अणुओ की बड़ी व सीधी श्रृंखला होती है , ये श्रृंखला एक दूसरे के ऊपर व्यवस्थित रहती है अतः इनकी तनन सामर्थ व घनत्व अधिक होता है।
उदाहरण : उच्च घनत्व पॉलीथिन , PVC (पॉली वाइनिल क्लोराइड)
2. शाखित शृंखला बहुलक :
बहुलक की बड़ी श्रृंखलाओं के पाश्र्व (पीछे) में एकलक के अणुओं की अन्य शाखायें होती है इनका घनत्व कम होता है।
उदाहरण : निम्न घनत्व पॉलीथिन (LDP)
3. जालक्रम बहुलक या त्रियक बंध बहुलक :
इनमे बहुलक की अणुओ की श्रंखलाओं के मध्य अनेक श्रेतु बंध होते है , इस कारण ये अधिक कठोर होते है , ये दो या दो से अधिक क्रियात्मक समूह वाले एकलक के अणुओ से मिलकर बनते है।
उदाहरण : बैकेलाइट , यूरिया फॉर्मेल्डिहाइड रेजिन मैलेमिन ,
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…