JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: Biology

पादप वृद्धि एवं परिवर्धन , गुण , वृद्धि दर क्या है , परिभाषा , विभेदन , निर्वीभेदन तथा पुनर्विभेदन

(plant growth and development in hindi) पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

वृद्धि : सजीवो के परिमाण में स्थायी व अनुत्क्रमणीय परिवर्तन को वृद्धि कहते है | वृद्धि सभी सजीवो का लाक्षणिक गुण है , वृद्धि के दौरान आयतन तथा शुष्क भार दोनों में बढ़ोतरी (वृद्धि) होती है |वृद्धि उपापचयी प्रक्रियाओं से सम्बंधित है जो ऊर्जा के व्यय पर आधारित है | जैसे – पत्ती की विस्तार , पौधे की लम्बाई व आकार का बढ़ना |

वृद्धि के लाक्षणिक गुण

  1. पादप वृद्धि प्राय: अपरिमित है : पौधे जीवन भर असीमित वृद्धि करते है क्योंकि पौधे के विशेष भागों में विभज्योत्तक उत्तक उपस्थित होती है , जिनकी कोशिकाएं निरन्तर विभाजित होकर नयी कोशिकाएं बनाती है |
  2. वृद्धि माप योग्य है : पादप में वृद्धि दर का मापन उसके अंगो का आकार , क्षेत्रफल अथवा भार में वृद्धि के रूप में किया जा सकता है | वृद्धि को मापने की अनेक विधियाँ है

जैसे –

  • कोशिकाओं की बढ़ी हुई संख्या द्वारा
  • कोशिका उत्तकों अथवा अंगो के आकार में वृद्धि द्वारा
  • शुष्क भार में वृद्धि द्वारा
  • रेखीय माप द्वारा |

मक्का के मूल शिखाग्र विभज्योत्तक में प्रति घंटे 17500 से अधिक कोशिकाएँ निर्मित हो सकती है जबकि तरबूज में कोशिकाओं के आकार में वृद्धि 3 लाख गुना तक हो सकती है |

  1. वृद्धि तीन चरणों में होती है –
  • विभज्योत्तकी (कोशिका विभाजन) : विशिष्ट क्षेत्रो में उपस्थित विभज्योत्तक कोशिकाएँ विभाजन द्वारा नई कोशिकाओं का निर्माण करती है | इन विभाजन शील कोशिकाओ का केन्द्रक बड़ा , जीवद्रव्य सघन व कोशिका भित्ति पतली होती है |
  • दीर्घीकरण (कोशिका विवर्धन) : विभ्ज्योत्तक में विभाजन के परिणाम स्वरूप बनी कोशिकाओं के आकार में अनुत्क्रमणीय बढ़ोत्तरी होती है , इस प्रावस्था में कोशिकाओं में केन्द्रक तथा कोशिका द्रव्य परिधीय हिस्से में उपस्थित रहते है |
  • परिपक्वता (कोशिका विभेदन) : कोशिकाओं के आकार में वृद्धि के बाद उनमे विभेदन होता है , जिससे वे आकार वृद्धि के बाद स्थायी उत्तकों में परिवर्तित हो जाती है इसे कोशिका परिपक्वता कहते है | ये कोशिकाएं इनके द्वारा सम्पन्न किये जाने वाले विशिष्ट कार्यो के अनुरूप विभेदित होती है जैसे – यांत्रिक उत्तकों की कोशिका भित्तियां विशेष रूप से मोटी हो जाती है , इसी प्रकार कुछ कोशिकाएँ विभेदित होकर जाइलम व फ्लोएम बनाती है |

वृद्धि दर : प्रति इकाई समय में हुई वृद्धि को वृद्धि दर कहते है , वृद्धि दर को गणितीय रूप से व्यक्त किया जा सकता है |

  1. अंक गणितीय वृद्धि : अंक गणितीय वृद्धि में समसूत्री विभाजन के बाद केवल एक पुत्री कोशिका लगातार विभाजित होती है , जब दूसरी कोशिका विभेदित व परिपक्व होती रहती है | अंक गणितीय वृद्धि को निम्न समीकरण द्वारा व्यक्त कर सकते है –

Lt = Lo + rt

यहाँ Lt = समय t के दौरान हुई वृद्धि

Lo = प्रारंभिक समय की वृद्धि

r = प्रति इकाई समय में वृद्धि दर दिर्घिकरण

t = समय

अंक गणितीय वृद्धि को प्रदर्शित करने के लिए पौधे की लम्बाई व समय के बीच आरेख आलेखित किया जाए टो यह सीधी रेखा के रूप में प्राप्त होता है |

  1. ज्यामितीय वृद्धि : ज्यामितीय वृद्धि में अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा कोशिकाओं की संख्या दुगुनी हो जाती है , इस वृद्धि में प्रारम्भिक वृद्धि धीमी होती है , इसके बाद तीव्र अर्थात चर घातांकी रूप में बढती है इसके बाद पुन: मंद हो जाती है और अंत में स्थिर हो जाती है | ज्यामितिय वृद्धि को निम्न समीकरण से व्यक्त करते है |

W1 = W0 ert

यहाँ W1 = अन्तिम आकार

W0 = प्रथम आकार प्रारंभिक समय में

r = वृद्धि दर

t = समय

e = लघुगणक का आधार

ज्यामीतीय वृद्धि के अंतर्गत पौधे के आकार में वृद्धि व समय के मध्य ग्राफ आलेखित किया जाए तो s-आकृति का प्राप्त होता है जिसे सिग्माँइड वक्र कहते है |

जीवित प्राणी की वृद्धि के बीच मात्रात्मक तुलना भी दो तरीको से की जा सकती है |

  • मापन और प्रति इकाई समय में वृद्धि जिसे परमवृद्धि दर करते है |
  • दी गई प्रणाली की वृद्धि प्रति इकाई समय में सामान्य आधार पर प्रकट होती है | प्रति इकाई प्रारम्भिक वृद्धि को सापेक्षिक वृद्धि दर कहते है | निम्न दो स्थितियों में दिए गए समय में उनके सम्पूर्ण क्षेत्रफल में वृद्धि समान है | लेकिन फिर भी उनमें पहली स्थिति की सापेक्ष वृद्धि अधिक है क्योंकि प्रारंभिक वृद्धि दर तेजी से होती है जबकि बाद में तुलनात्मक रूप से मंद हो जाती है |

वृद्धि के लिए दशाएँ

पादप की वृद्धि को निम्न घटक प्रभावित करते है –

  1. जल : वृद्धि के लिए जल अतिआवश्यक घटक है , पादप की वृद्धि व उसका परिवर्धन जल की उपलब्धता पर निर्भर करता है | वृद्धि के लिए आवश्यक एन्जाइमो की क्रियाशीलता के लिए जल एक माध्यम उपलब्ध कराता है |
  2. ऑक्सीजन (O2) : ऑक्सीजन उपापचयी ऊर्जा मुक्त करने में सहायक है जो वृद्धि के लिए आवश्यक है |
  3. पोषक तत्व : सूक्षम व वृहत पोषक तत्व जीवद्रव्य के संश्लेषण तथा ऊर्जा के स्रोत के रूप में आवश्यक होते है |
  4. ताप : पादपों की वृद्धि के लिए ईष्टतम ताप परिसर होता है |
  5. पर्यावरणीय संकेत : प्रकाश व गुरुत्वाकर्षण भी विद्धि की अवस्थाओं व चरणों को प्रभावित करते है |

विभेदन , निर्वीभेदन तथा पुनर्विभेदन

  1. विभेदन : मूल शिखाग्र विभज्योत्तक तथा प्ररोह शिखाग्र विभज्योत्तक की कोशिकाओं के विभाजन से उत्पन्न नवीन कोशिकाएँ विशिष्ट कार्यो को करने के लिए परिपक्व होकर विशिष्ट हो जाती है , कोशिकाओ का परिपक्वता की ओर अग्रसर होने वाली क्रिया विभेदन कहलाती है |
  2. निर्वीभेदन : जीवित विभेदित कोशिकाएँ कुछ विशेष परिस्थितियों में विभाजन की क्षमता पुन: प्राप्त कर सकती है , विभाजन की क्षमता पुन: प्राप्त करना निर्वीभेदन कहलाता है |
  3. पुनर्विभेदन : निर्वीभेदन कोशिकाओं के द्वारा उत्पादित कोशिकाएँ बाद में पुन: विभाजन की क्षमता खो देती है ताकि विशिष्ट कार्य कर सके , इस क्रिया को पुनर्विभेदन कहते है |

पौधों में वृद्धि उन्मुक्त होती है अत: पादपों में विभेदन भी उन्मुक्त होता है क्योंकि उसी विभज्योत्तक से उत्पन्न कोशिकाएँ परिपक्व होकर भिन्न संरचनाएं बनाती है |

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now