JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: Biology

पादप परिवर्धन , परिवर्धन को प्रभावित करने वाले कारक , क्या है , दीप्तिकालिता , बसंतीकरण

(plant development in hindi) पादप परिवर्धन

परिवर्धन (development) :  बीजा अंकुरण से जरावस्था के मध्य होने वाले परिवर्तन सामूहिक रूप से परिवर्धन कहलाता है | एक पादप कोशिका के विकासात्मक प्रक्रम का अनुक्रम पौधे पर्यावरण के प्रभाव के कारण जीवन के विभिन्न चरणों में चित्र आरेख के अनुसार भिन्न पथो का अनुसरण करते है , ताकि विभिन्न तरह की संरचनाओ का गठन कर सके | पौधों की इस घटना को सुघट्यता (प्लास्टीसिटी) कहते है |

उदाहरण – कपास , धनिया आदि पादपों में पत्तियों का आकार किशोरावस्था व परिपक्व अवस्था में भिन्न भिन्न होता है अर्थात प्रवस्था के अनुसार संरचना बदल जाती है | विषमपर्णता सुघट्यता का उत्तम उदाहरण है |

परिवर्धन को प्रभावित करने वाले कारक

पौधों में परिवर्धन आन्तरिक व बाह्य कारको से नियंत्रित होता है |

आन्तरिक कारक जैसे आनुवांशिकता , कोशिकीय कारक , पादप वृद्धि नियामक रसायन आदि परिवर्धन को प्रभावित करते है |

बाह्य कारक जैसे प्रकाश , ताप , जल , ऑक्सीजन , पोषक तत्वों की उपलब्धता आदि पौधों के परिवर्धन को प्रभावित करते है |

पादप वृद्धि नियामक : पादप वृद्धि नियामक विविध रासायनिक संगठनो वाले साधारण व लघु अणु होते है |

जैसे – 1. इन्डोल समिक्षण : इंडोल -3 एसिटिक अम्ल (IAA)

  1. एडिनिन व्युत्पन्न : फरफ्यूराइल एमिनो काइटिन , केरॉटिनॉइड
  2. वसा अम्लों के व्युत्पन्न – एसिटिक एसिड (ABA)
  3. टर्पिन : जिवबेरेलिक एसिड (GA)
  4. गैसीय – एनिलिन (C2H4)

पादप वृद्धि नियामक को पादप हार्मोन भी कहते है , इनको पौधे में क्रियाशीलता के आधार पर दो समूहों में बाँटा जा सकता है |

  1. पादप वृद्धि हार्मोन : ऐसे पादप वृद्धि नियामक जो पादप वृद्धि को बढ़ावा देते है जैसे : कोशिका विभाजन , कोशिका प्रसार , प्रतिमान संरचना , पुष्पन , फलीकरण , बीज निर्माण आदि को प्रेरित करते है | उदाहरण – ऑक्सिन , जिवबेरेलिस , साइटोकाइनिन आदि |
  2. पादप वृद्धि निरोधक हार्मोन : ऐसे पादप हार्मोन जो पादप वृद्धि को अवरुद्ध करते है जैसे – पत्तियों का पीला होना , पुष्पों व फलो का झड़ना , कोशिका विभाजन मंद होना आदि क्रियाओं को प्रेरित करते है | उदाहरण – एसिसिक अम्ल आदि |

पादप वृद्धि नियामकों का कार्यिकीय शरीर क्रियात्मक प्रभाव

  1. ऑक्सिन (auxins) : ऑक्सिन शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के auxins से हुई है जिसका अर्थ है – to grow | इन्हें सबसे पहले मानव मूत्र से प्रथक किया गया था | इन्डोल एसिटिक अम्ल व इसके समान गुण वाले सभी प्राकृतिक व कृत्रिम संश्लेषित पदार्थ ऑक्सिन कहलाते है |

ऑक्सिन के कार्यिकीय प्रभाव

  • शीर्षस्थ प्रभावित : शीर्षस्थ कलिका की उपस्थिति में पाशर्व कलिकाओं की वृद्धि रुक जाती है , इसे शीर्षस्थ प्रभावित कहते है | ऑक्सिन हार्मोन शीर्षस्थ प्रभावित प्रदर्शित करता है |
  • खरपतवार का उन्मूलन : 2,4 D (2,4 dichlaro phenory acetic acid) : नाम ऑक्सिन का उपयोग खरपतवार को नष्ट करने में किया जाता है |
  • कटे तनों पर जड़ विभेदन : अनेक पौधों जैसे – गुलाब में कलम लगाकर नया पौधा तैयार किया जाता है , यदि इन्डोल ब्युटाइरिक अम्ल (IBA) में कटे तने को डुबोकर भूमि में लगाया जाये तो जड़ विभेदन शीघ्रता से होता है |
  • अनिषेक फलन को बढ़ावा : अनेक पादपों में ऑक्सिन हार्मोन अनिषेक फलन को बढ़ावा देता है जैसे – टमाटर , संतरा , निम्बू , केला आदि |
  • ऑक्सिन फसलों के गिरने का निरोध करता है |
  • अपरिपक्व फलो को झड़ने से रोकता है |
  • ऑक्सिन पर्वो को लघुकरण करता है |
  • यह उत्तक संवर्धन में सहायक होता है |
  1. जिवबेरेलिंस (gibberellins) : याबुता तथा हायाशी ने इसे कवको से प्राप्त कर इसे जिवबेरेलींन नाम दिया | विभिन्न कवकों एवं उच्च पादपों में अब तक सौ से अधिक प्रकार के जिवबेरेलिन प्राप्त किये जा चुके | इनको GA1 , GA2 , GA3 ………….. GA100 नामों से जाना जाता है |

कार्यिकीय प्रभाव

  • यह पर्व दीर्घन में सहायक है |
  • बिजान्कुरण में सहायक है |
  • प्रसुप्ति भंग कर बीजों को सक्रीय करता है |
  • यह पुष्पन को प्रेरित करता है |
  • अनिषेक फलन में ऑक्सिन से अधिक कारगर है |
  1. साइटोकाइनिंस : लिथम व मिलर में इस हार्मोन को मक्का से विमुक्त कर जिएटिन नाम रखा , बाद में लिथम में इसका नाम साइटोकाइनिन रखा |

कार्यिकीय प्रभाव :

  • यह कोशिका विभाजन को प्रेरित करता है |
  • यह कोशिकाओं के दीर्घन को प्रेरित करता है |
  • यह कोशिका विभेदन में सहायक है |
  • यह शीर्षस्थ प्रभावित को कम करने में सहायक है |
  • साइटोकाइनिन जीर्णता को स्थिगित करने में सक्षम है |
  1. एथीलिन (ethylene) : एथीलिन (इथाइलिन) एक प्राकृतिक गैसीय हार्मोन है | पौधों के लगभग सभी भागों में एथीलिन निर्मित होता है |

कार्यिकीय प्रभाव

  • वृद्धि पर प्रभाव : यह लम्बाई में वृद्धि को रोककर मोटाई में वृद्धि करता है |
  • पुष्पन पर प्रभाव : आम , अनानास आदि में पुष्पन को प्रेरित करता है परन्तु अधिकांश पादपों में पुष्पन को संदमित करता है |
  • लिंग परिवर्तन प्रभाव : यह मादा पुष्पों की संख्या में वृद्धि करता है , जबकि नर पुष्पों में कमी करता है |
  • विलगन : यह जरावस्था , पत्तियों , फलो व पुष्पों के विलगन को तीव्र करता है |
  • यह फलो को पकाने में सहायक है |
  1. एसिटिक अम्ल (abscisic acid) : यह एक पादप वृद्धि निरोधक हार्मोन होता है |

कार्यिकी प्रभाव

  • यह पत्तियों के विलगन को बढ़ावा देता है |
  • यह कलियों व बीजों की प्रसुता को बनाए रखता है |
  • यह अनेक पादपों में जीर्णता को प्रेरित करता है |
  • कोशिका विभाजन एवं कोशिका परिवर्धन को अवरुद्ध करता है |
  • यह रंध्रो को बंद करने में प्रभावी होता है |

दीप्तिकालिता (photoperiodism)

पुष्पन पर दीप्तकालिता के प्रभाव का अध्ययन सर्वप्रथम दो अमेरिकी वैज्ञानिक गार्नर व एलार्ड ने 1920 में किया | उनके अनुसार पुष्पन को प्रभावित करने वाला क्रांतिक कारक प्रकाश काल की अवधि है |

दिन की वह लम्बाई जो पौधों में पुष्पन के लिए अनुकूल हो तथा दिन की आपेक्षिक लम्बाई अथवा आपेक्षिक दीप्तिकाल के प्रति पौधे की अनुक्रिया को दीप्तिकालिता कहते है |

अथवा : प्रकाश तथा अंधकार की अवधियों के अंतरालो के प्रति पौधों की अनुक्रिया को दीप्तिकालिता कहते है |

दीप्तिकालिता अनुक्रिया के आधार पर पौधे तीन प्रकार के होते है |

  1. अल्प दीप्तिकाली पादप / लघु दिवस पादप (short days plant – SDP) : ऐसे पौधे जो निश्चित क्रान्तिक दीप्तिकाल से कम अवधि में प्रकाश उपलब्ध होने पर पुष्पन करते है | लघु दिवस पादप कहलाते है | उदाहरण – डहेलिया आदि |
  2. दीर्घ दीप्तिकाली पादप / दीर्घ दिवस पादप (long days plant – LDP) : ऐसे पादप जिनमें पुष्पन के लिए क्रांतिक दीप्तिकाल से दीर्घ अवधि का दीप्तिकाल आवश्यक हो , दीर्घ दिवस पादप कहलाते है | उदाहरण – पालक , मूली , चुकंदर आदि |
  3. दिवस उदासीन पादप : वे पौधे जो लगभग सभी संभव दीप्तिकालो में पुष्पीकरण कर सकते है , दिवस उदासीन पादप कहलाते है | उदाहरण – टमाटर , ककड़ी व अन्य कुकर बिटेसी कुल के पादप |

बसंतीकरण (vernalization)

कुछ पौधों में पुष्पन गुणात्मक व मात्रात्मक तौर पर कम तापक्रम में अनावृत होने पर निर्भर करता है | इस विशेषता को ही बसंतीकरण कहते है |

अथवा : द्रुतशीतन उपचार द्वारा पुष्पन की योग्यता के उपार्जन को वसंतीकरण कहते है | यदि पानी सोखे हुए बीजों या नावोद्भिद को निम्न ताप पर उपचारित किया जाता है टो इसके प्रभाव से उनकी वृद्धि त्वरित / तेज हो जाती है तथा उनमें पुष्पन भी जल्दी होता है | वसंतीकरण का अध्ययन गेहूँ , चावल व कपास में किया गया है |

 

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now