ग्रह क्या है , परिभाषा , नौ ग्रह के बारे में जानकारी (planet in hindi)

(planet in hindi) ग्रह क्या है , परिभाषा , नौ ग्रह के बारे में जानकारी : वे आकाशीय पिण्ड जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते रहते है उन्हें ग्रह कहते है।

पहले ग्रहों की संख्या नौ थी लेकिन फिर बाद में प्लूटो नामक ग्रह को क्षुद्र ग्रह मान लिया गया और वर्तमान में ग्रहों की संख्या आठ मानी जाती है तथा प्लूटो को क्षुद्र ग्रह कहा जाता है।
नौ ग्रहों के नाम निम्न प्रकार है –
1. बुध 2. शुक्र 3. पृथ्वी 4. मंगल 5. बृहस्पति 6. शनि 7. युरेनस 8. नेप्चून 9. प्लूटो
इनमे से प्लूटो क्षुद्र ग्रह कहलाता है।
  • सूर्य से सबसे निकट ग्रह कौनसा है ?
बुध ग्रह सूर्य के सबसे पास स्थित होता है।
  • सबसे गर्म ग्रह का नाम क्या है ?
चूँकि बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट होता है अत: बुध ग्रह सबसे गरम ग्रह होता है।
  • सूरज से सबसे दूर कौनसा ग्रह है ?
वरुण ग्रह सूर्य से सबसे दूर स्थित होता है।
  • पृथ्वी के सबसे निकट ग्रह कौनसा है ?
शुक्र ग्रह धरती (पृथ्वी ) के सबसे पास या निकट होता है।
  • पृथ्वी से सबसे ज्यादा चमकीला ग्रह कौनसा दिखाई देता है ?
चूँकि शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट होता है इसलिए यह धरती से सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई देता है।
  • लाल ग्रह किसे कहते है ?
मंगल ग्रह को लाल ग्रह कहते है।
  • सबसे बड़ा ग्रह कौनसा होता है ?
बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह कहा जाता है।
शनि ग्रह के चारों तरफ गैसों का एक सघन परत या वलय पाया जाता है।
सौर मण्डल में पाँच गृह ऐसे होते है जिन्हें इन्सान बिना किसी यन्त्र के अपनी आँखों से स्पष्ट रूप से देख सकता है , इन पांच ग्रहों को देवताओं से सम्बंधित माना जाता है , इन्हें दिव्य शक्तियों के पांच मंत्री के रूप में माना जाता है |