हिंदी माध्यम नोट्स
प्रकाश संश्लेषण क्या है , कैसे होता है , परिभाषा , प्रयोग , अभिक्रिया , वर्णक photosynthesis in hindi
(photosynthesis in hindi) प्रकाश संश्लेषण : पादप के हरे भागों द्वारा प्रकाश की उपस्थिति में जल तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड का उपयोग करके भोजन निर्माण की प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते है |
प्रकाश संश्लेषण केवल हरे पादपों में ही संभव है , प्रकाश संश्लेषण एक उपापचयी क्रिया है , प्रकाश-संश्लेषण में सूर्य की प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदला जाता है |
प्रकाश संश्लेषण का इतिहास व प्रारम्भिक प्रयोग
- स्टीफन हेल्स (1727) : इनके अनुसार पौधे प्रकाश की उपस्थिति में भोजन का निर्माण करते है , स्टीफन हेल्स को पादप कार्यिकी का जनक कहा जाता है |
- जोसेफ प्रिस्टले (1770) : इन्होने ऑक्सीजन की खोज की थी तथा सर्वप्रथम बताया था की पादप जन्तुओं द्वारा दूषित वायु को शुद्ध करते है | प्रिस्टले ने अपने प्रयोगों में बेलजार में जलती मोमबत्ती व चूहे को रखा तो कुछ समय बाद मोमबत्ती बुझ गई तथा चूहा मर गया |
लेकिन जलती मोमबत्ती व चूहे के साथ बेलजार में पुदीने का पौधा रखा तो पाया की चूहा जीवित रहा और मोमबत्ती भी जलती रही , इस प्रयोग से सिद्ध हुआ की पादप अशुद्ध वायु को शुद्ध करते है |
- जॉन इन्जन हाउस (1730-1799) : इन्होने बताया की वायु का शुद्धिकरण केवल पौधे के हरे भागों द्वारा तथा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ही होता है |
- जीन सिनेबार (1782) : इनके अनुसार हरे पादप प्रकाश की उपस्थिति में CO2 लेते है तथा O2 मुक्त करते है |
- जुलियस वोन सैच (1854) : इन्होने सर्वप्रथम प्रमाण दिया की पादप के हरे भागों में ग्लूकोज बनता है जो स्टार्च के रूप में संचित रहता है |
- थियोडोर एंजिलमैन (1884) : इन्होंने प्रकाश संश्लेषण की विभिन्न तरंगदैधर्यो की भूमिका को खोजा तथा सक्रीय स्पेक्ट्रम को निर्मित किया |
- एफ.एफ. वलैक मैन (1905) : इन्होने सर्वप्रथम बताया की प्रकाश संश्लेषण , प्रकाश रासायनिक व जैव रासायनिक अभिक्रिया है , दो चरणों में पूर्ण होती है |
- प्रकाशिक अभिक्रिया
- अप्रकाशिक अभिक्रिया
- उन्नीसवी (19 वीं) सदी में स्पष्ट हो गया की पौधे CO2 , H2O व प्रकाश संश्लेषण का उपयोग कर कार्बोहाइड्रेट बनाते है |
- कुछ रसायन संश्लेषी जीवाणु जल के स्थान पर H2S का उपयोग कर प्रकाश संश्लेषण कर सकते है , H2S हाइड्रोजन दाता होता है तथा उत्पाद ऑक्सीजन न होकर सल्फाइड प्राप्त होता है |
- वर्तमान में प्रकाश संश्लेषण को प्रस्तुत करने वाला सही समीकरण निम्न है
6CO2 + 12H2O = C6H12O6 + 6O2 + 6H2O
प्रकाश संश्लेषण कहाँ संपन्न होता है ?
प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया पत्ती व अन्य हरे भागों में होती है , पत्ती में उपस्थित पर्णमध्योत्तक कोशिकाओं के क्लोरोप्लास्ट में प्रकाश संश्लेषण होता है |
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया दो प्रतिक्रियाओं के रूप में होती है |
- प्रकाशिक अभिक्रिया : यह प्रकाश पर आधारित है |
- अप्रकाशिक अभिक्रिया : यह प्रकाश पर आधारित नहीं होती | इसमें ATP व NADPH का संश्लेषण होता है |
वर्णको के प्रकार : पत्ती के रस का पेपर क्रोमेटोग्राफी द्वारा अध्ययन करने पर चार प्रकार के वर्णक पाये जाते है |
- क्लोरोफिल “ए” = चमकीला नीला हरा
- क्लोरोफिल “बी” = पीला हरा
- जेन्थोफिल = पीला
- कारटीनॉइडस = पीले से नारंगी
वर्णक वे पदार्थ है जिनमे प्रकाश की विशिष्ट तरंगदैधर्य को अवशोषित करने की क्षमता होती है | ग्राफो के अध्ययन से स्पष्ट है की क्लोरोफिल “ए” अर्थात नीला व लाल क्षेत्र में प्रकाश का अवशोषण अधिकतम होता है | क्लोरोफिल “ए” के अतिरिक्त अन्य वर्णक भी प्रकाश अवशोषित करते है जिन्हें सहायक वर्णक कहते है |
जैसे क्लोरोफिल “बी” , जैन्थोफिल , कारटीनॉइडस , ये अलग अलग तरंगदैधर्य के प्रकाश को अवशोषित कर क्लोरोफिल “ए” को स्थानांतरित करते है | तथा क्लोरोफिल “ए” को फोटोऑक्सीडेशन से भी बचाते है |
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…