हिंदी माध्यम नोट्स
प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया photo chemical reaction in hindi , प्रकाश तंत्र – I , II ,
photo chemical reaction in hindi प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया : प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया में जब का विघटन , प्रकाश का अवशोषण , ऑक्सीजन का निष्काशन तथा उच्च ऊर्जा वाले पदार्थ जैसे – ATP व NaDPH का निर्माण शामिल है |
पादपों में प्रकाश संश्लेषण के लिए वर्णको के कम से क्रम दो समूह पाये जाते है , जिन्हें प्रकाश तंत्र कहते है |
एक वह जो बड़ी तरंग दैधर्य को अवशोषित करते है , तथा दूसरा वह जो छोटी तरंगदैधर्य के प्रकाश को अवशोषित करते है | क्रमशः प्रकाश तंत्र – I व प्रकाश तन्त्र – II कहलाते है |
प्रत्येक प्रकाश तंत्र में 300-400 वर्णक अणु पाये जाते है , प्रत्येक प्रकाश तंत्र में एक अभिक्रिया केन्द्र तथा इसके चारों ओर सहायक वर्णक (एन्टीना अणु) पाये जाते है , ये सहायक वर्णक प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित कर अभिक्रिया केन्द्र को दे देते है |
प्रकाश तंत्र – I : प्रकाश तंत्र – I में फोटोन की ऊर्जा का अवशोषण क्लोरोफिल “ए” के विभिन्न अणु जैसे – क्लोरोफिल 660 , क्लोरोफिल , 6670 , 680 , 690 , क्लोरोफिल 700 व कैरोटीनॉइडस करते है |
जो भिन्न भिन्न तरंगदैधर्य वाली प्रकाश तरंगो का अवशोषण कर अभिक्रिया केन्द्र (P , 700) को स्थानांतरित कर देते है | यह प्रकाश तंत्र चक्रीय व अचक्रीय दोनों प्रकार के फास्फोरिलीकरण में भाग लेता है |
प्रकाश तंत्र – II : प्रकाश तन्त्र – II में फोटोन ऊर्जा का अवशोषण क्लोरोफिल “ए” 673 , क्लोरोफिल “बी” फाइकोबिलिन्स आदि वर्णक करते है | इस तंत्र में भी भिन्न–2 तरंगदैध्र्य की प्रकाश तरंग का अवशोषण कर अभिक्रिया केन्द्र (P , 680) को स्थानान्तरण कर दिया जाता है | यह प्रकाश तंत्र केवल अचक्रीय प्रकाश फास्फोरिलीकरण में भाग लेता है |
प्रकाश फास्फोरिलीकरण : पादप हरित लवक में सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ADP से ATP के निर्माण की प्रक्रिया प्रकाश फास्फोरिलीकरण कहलाती है | यह क्रिया दो प्रकार से होती है –
- चक्रीय प्रकाश फास्फोरिलीकरण : प्रकाश तंत्र-I में P700 से उत्सर्जित इलेक्ट्रान प्राथमिक ग्राही आयरन सल्फर प्रोटीन (A FeS) द्वारा ग्रहण किये जाते है , जो फेरेडॉकसिन (Fd) द्वारा ग्रहण कर लिए जाते है | Fd से साइट्रोकोम b6 में पहुंचते है जहाँ से साइट्रोकोम F में स्थानान्तरित होते है , इसी दौरान ATP का निर्माण होता है तथा दोनों इलेक्ट्रान cytF से प्लास्टोसायनिन से होते हुए पुन: P700 में वापस लौट आते है अत: इसे चक्रीय फास्फोरिलीकरण कहते है |
- अचक्रीय प्रकाश फास्फोरिलीकरण : यह दोनों प्रकाश तंत्रों द्वारा संपन्न होता है , इस क्रिया में (P680) द्वारा उत्सर्जी इलेक्ट्रान प्राथमिक ग्राही कियोफाइटिन (Pheo) के द्वारा ग्रहण किये जाते है | जहाँ से प्लास्टोक्विनोन में स्थानांतरित होते है PQ से इलेक्ट्रान साइट्रोक्रोम B6 व cytF में पहुँचते है | इसी दौरान ATP का निर्माण होता है , साइट्रोक्रोम F से दोनों इलेक्ट्रान प्लास्टोसायनिन (PC) से होते हुए प्रकाश तंत्र-I के अभिक्रिया केन्द्र P700 में पहुंचते है , पुन: तापस P680 में नही पहुंचते है |इसलिए इस प्रक्रिया को अक्रिय फास्फोरिलीकरण कहते है |
चक्रीय व अचक्रिय फास्फोरिलीकरण में अन्तर
| चक्रीय फास्फोरिलीकरण | अचक्रीय फास्फोरिलीकरण |
| 1. जल का प्रकाशिक अपघटन नहीं होता है | | जल का प्रकाशिक अपघटन होता है | |
| 2. ऑक्सीजन का निकास नहीं होता है | | ऑक्सीजन का निकास होता है | |
| 3. यह केवल एक ही प्रकाश तंत्र द्वारा संपन्न होता है | | यह दोनों प्रकाश तंत्रों द्वारा संपन्न होता है | |
| 4. इसमें NADPH3 का संश्लेषण नहीं होता है | | इसमें NADPH2 का संश्लेषण होता है | |
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…