पेनिसिलीन की खोज किसने की थी ? कब पेनिसिलिन की खोज किसने की इसका स्रोत क्या है penicillin was discovered by which scientist in hindi

penicillin was discovered by which scientist in hindi पेनिसिलीन की खोज किसने की थी ? कब पेनिसिलिन की खोज किसने की इसका स्रोत क्या है ?

3. यक्ष्मा (तपेदिक) के इलाज के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जाता है?
(अ) पेनिसिलीन (ब) ऐस्पिरिन
(स) पैरासिटामॉल (द) डेटोल
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(’)
प्रथम एंटीबॉयोटिक (पेनिसिलीन) की खोज वर्ष 1929 में सर अलेक्जेन्डर फ्लेमिंग द्वारा किया गया। तपेदिक के इलाज के लिए पैराअमीनो सैलिसिलिक एसिड (PAS) का प्रयोग किया जाता है। पेनिसिलीन का उपयोग कवक (फफूंद) द्वारा उत्पन्न रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। बी.सी.जी. एक प्रतियक्ष्मिकीय टीका है।
4. पेनिसिलीन की खोज किसने की थी?
(अ) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग (ब) लुई पाश्चर
(स) ड्रेसर (द) एडवर्ड जेनर
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier&-I) परीक्षा, 2011
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

सूक्ष्म-जैविकी
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 ‘डॉट्स‘ नामक इलाज किस बीमारी के लिए किया जाता है?
– क्षय रोगी
 वील्स रोग में कौन-सा अंग प्रभावित होता है? – किडनी
 घेघा नामक रोग किसकी कमी के कारण उत्पन्न होता है?
– आयोडीन
 बैसिलस थूरिंजिनेसिस, ऐग्रोबैक्टीरियम ट्युम्फएशियंस एवं स्यूडोमोनास प्रतिदीप्ति में से कौन से जीवाणु से पौधों में ‘किरीट पिटिका‘ रोग हो जाता है? – ऐग्रोबैक्टीरियम ट्युम्फएशियंस
 डी.पी.टी. टीका प्रतिविषाणुक टीका, प्रति प्रोटोजोअन टीका, प्रति रिकेट्सएल टीका एवं एक संयुक्त टीका में से किस प्रकार का होता है?
– एक संयुक्त टीका
 लोहमयता एक रोग है जो श्वास के साथ सिलिका-धूल, लौह-धूल, जस्ता (जिंक) धूल एवं कोयला-धूल में से क्या अंदर लेने से होता है?
– लौह धूल
 पोलियो किस कारण होता है? -विषाणु
 कौन-सा बैक्टीरिया निमोनिया रोग का कारण है? – कॉकाई
 ‘श्वेत प्लेग‘ को आमतौर पर किस नाम से जाना जाता है?
-क्षय रोग
 जीका वायरस का वाहक कौन-सा मच्छर है? – ऐडिस
 अगर कचरा पीने के पानी में मिल जाए, तो कौन-सी बीमारी फैलेगी?
– टायफाइड
 वर्णांध व्यक्ति किन रंगों में भेद नहीं कर पाता है? – लाल और हरे
 एबिनिज्म, सिस्टीक फाइब्रोसिस, फिनाइल केटो खनिया तथा अलजाइमर रोग में से क्या आलिंग सूत्रीय अव्यवस्था (डोमिनेंट ऑटोसोमल डिसऑर्डर) है? – अलजाइमर रोग

ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. वे क्रमादेश, जो किसी चक्रिका को संक्रमण से बचाते हैं, क्या कहलाते हैं?
(अ) निर्वचक (ब) वैक्सीन
(स) प्रतिकारक (द) क्रमादेश संग्रह नेमका
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
प्रतिकारक (।दजपकवजमे) किसी चक्रिका को संक्रमण से बचाते हैं। यह किसी जहर (च्वपेवदपदह) से बचाव के लिए भी दिया जाता है।
2. ज्ञात सबसे छोटा प्रोकैरियोटिक जीव है-
(अ) माइक्रोसिस्टिस (ब) माइकोप्लाज्मा
(स) बैक्टीरिया (द) क्लोरेला
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
सभी प्रोकैरियोटिक जीव (बैक्टीरिया तथा आर्कि दोनों), आकार में अत्यंत छोटे होते हैं। जिनमें बैक्टीरिया का आकार 0.6 Mbp से 10 Mbp तक तथा आर्कि का आकार 0.5 Mbp से 5.8 Mbp तक होता है। सबसे छोटे ज्ञात प्रोकैरियोटिक जीव नैनोआर्कियम एक्वीटेंस तथा माइकोप्लाज्मा जेनेटाइलम हैं जिनका आकार क्रमशः 0.491 Mbp तथा 0.5 Mbp हैं। प्रश्न में नैनोआर्कियम एक्वीटेंस के न होने के कारण सही उत्तर विकल्प (ब) होगा। SSC ने भी इसका उत्तर विकल्प (ब) ही माना है।

5. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग का नाम किस खोज से संबंधित है?
(अ) रक्त का संचारण
(ब) आनुवांशिकता का नियम
(स) ट्यूबरकल बैसिलस
(द) पेनिसिलीन
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. पेनिसिलीन किससे प्राप्त की जाती है?
(अ) फफूंद (ब) शैवाल
(स) वायरस (द) जीवाणु
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?
(अ) एडवर्ड जेनर (ब) लुई पाश्चर
(स) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग (द) इयान फ्लेमिंग
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. प्रथम एन्टीबायोटिक की खोज किसने की थी?
(अ) डब्लू फ्लेमिंग (ब) सी वाक्समैन
(स) ए फ्लेमिंग (द) लुई पाश्चर
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. बी.सी.जी. टीका कितनी उम्र में लगाया जाता है?
(अ) 2-3 वर्ष के भीतर (ब) 10 वर्ष में
(स) नवजात (द) 15 दिन के भीतर
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
स्वास्थ्य संस्थान में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को बी.सी.जी. टीका और पोलियो की अतिरिक्त खुराक (जीरो डोज) जन्म के समय दी जाती है। शिशुओं को बी.सी.जी. का टीका 1/1/2 माह की आयु पर लगता है।
10. निम्नलिखित में कौन-सा रोग प्रायः वायु के माध्यम से फैलता है?
(अ) प्लेग (ब) टायफॉइड
(स) ट्यूबरकुलोसिस (द) हैजा
S.S.C. CPO परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
टयूबरकुलोसिस, खसरा, स्मालपॉक्स आदि बीमारियों के कारक जीवाणु प्रायः वायु के माध्यम से फैलते हैं।
11. व्यूबरकुलोसिस संक्रमण होता है-
(अ) माइकोबैक्टीरियम ऐवोनिन द्वारा
(ब) स्टैफाइलोकोकस द्वारा
(स) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस द्वारा
(द) स्ट्रेप्टोकोकस द्वारा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
ट्यूबरकुलोसिस ‘माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस‘ नामक जीवाणु द्वारा संक्रमित बीमारी है। इसकी खोज रॉर्बट कोच ने की थी। इसके लिए ठब्ळ का टीका लगाया जाता है।
12. बी.सी.जी. प्रतिरक्षण होता है-
(अ) खसरा के लिए (ब) ट्यूबरकुलोसिस के लिए
(स) डिप्थीरिया के लिए (द) कुष्ठ रोग के लिए
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
बीसीजी प्रतिरक्षण ट्यूबरकुलोसिस के लिए किया जाता है। डिप्थीरिया के लिए डीपीटी तथा कुष्ठ रोग के लिए एम.डी.टी. का प्रयोग किया जाता है।
13. पीत ज्वर संचारित किया जाता है-
(अ) एडीज द्वारा (ब) एनॉफेलीज द्वारा
(स) घरेलू मक्खी द्वारा (द) क्यूलेक्स द्वारा
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
पीत ज्वर एक वायरस के संक्रमण से होता है जो एडीज मच्छर द्वारा फैलता है। इसमें तेज बुखार आता है और यकृत को बहुत हान होती है। इससे प्रायः रुधिर अल्पता (एनीमिया) तथा अंतः रुधिरस्राव हो जाता है।
14. एल्कोहली किण्वन बनाया जाता है-
(अ) छत्रक (मशरूम) द्वारा (ब) अमीबा द्वारा
(स) वाइरस द्वारा (द) खमीर (यीस्ट) द्वारा
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
यीस्ट यूकैरियोटिक सूक्ष्मजीव हैं जिन्हें कवकों के वर्ग में वर्गीकृत किया गया है, एल्कोहली किण्वन खमीर (यीस्ट) द्वारा बनाया जाता है, इसीलिए इसे ‘शराब बनाने वाला यीस्ट‘ कहा जाता है। बेकरी प्रोडक्ट्स में भी यीस्ट का प्रयोग किया जाता है।
15. ब्रेड बनाने के लिए आवश्यक घटक क्या है?
(अ) मैदा और खमीर
(ब) मैदा और बेकिंग पाउडर
(स) मैदा और बेकिंग सोडा
(द) मैदा और घी
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
ब्रेड बनाने के लिए आवश्यक घटक मैदा और खमीर हैं। मैदा में खमीर मिलाने से उसमें हल्का खट्टापन आ जाता है एवं गर्म करने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है जिससे ब्रेड मुलायम एवं स्पंजी हो जाती है।
16. बर्ड फ्लू पैदा करने वाले H5N1 वाइरस का सबसे पहले पता चला था-
(अ) वर्ष 1991 में (ब) वर्ष 1995 में
(स) वर्ष 1997 में (द) वर्ष 2001 में
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
यद्यपि H5N1 वाइरस वर्ष 1959 में स्कॉटलैंड तथा तुर्की और वर्ष 1991 में इंग्लैंड में मुर्गियों के मृत्यु का कारण बना परंतु इसके द्वारा पहले ज्ञात संक्रमित व्यक्ति का पता वर्ष 1997 में हांगकांग में चला जब 18 संक्रमित व्यक्तियों में से छः की मृत्यु हो गई थी।
17. निम्नलिखित संयोजनों में से कौन सा विषाणु (वाइरस) मानवों के संक्रामक है?
(अ) H2N4 (ब) HBN3
(स) H5N1 (द) NIH4
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
H5N1 वायरस या इंफ्लूएंजा वायरस ए से बर्ड फ्लू नामक रोग होता है। यह प्रमुख रूप से पक्षियों में होता है जो उत्परिवर्तन के परिणामस्वरूप मनुष्य को सरलता से संक्रमित करता है।
18. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बर्ड फ्लू के वायरसों का संचरण उस भोजन के माध्यम से नहीं हो सकता जिसे पकाया गया हो-
(अ) 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
(ब) 70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
(स) 90 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
(द) 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) के अनुसार, बर्ड फ्लू के वायरस का संचरण उस भोजन के माध्यम से नहीं हो सकता जिसे 70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पकाया गया हो।
19. बी-लसीकाणु के द्वारा होने वाली प्रतिरक्षा को क्या कहते हैं?
(अ) उपार्जित प्रतिरक्षा (ब) कोशिकीय प्रतिरक्षा
(स) तरल प्रतिरक्षा (द) बंध्य प्रतिरक्षा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
बी-लसीकाणु एवं टी-लसिकाणु के द्वारा होने वाली प्रतिरक्षा को उपार्जित प्रतिरक्षा (Adaptive or acquired immunity) कहते हैं।
20. फाइलेरिया पैदा किया जाता है-
(अ) वूचेरेरिया बैन्क्रोफ्टाई द्वारा
(ब) प्लाज्मोडियम वाइवैक्स द्वारा
(स) ऐस्कैरिस लम्ब्रीकोइडीज द्वारा
(द) एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका द्वारा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
फाइलेरिया के लिए दूचेरेरिया बैन्क्रोफ्टाई नामक सूत्र कृमि उत्तरदायी होता है। इस रोग के कारण लसीका वाहिनी और ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। इसे फाइलेरियोसिस कहते हैं।
21. वह विषाणु जो कैप्सिड हीन होता है लेकिन केवल न्यूक्लिक अम्ल युक्त होता है, क्या कहलाता है?
(अ) केंद्रकाभ (ब) प्रायोन
(स) वाइरिऑन (द) पेटिकांशक
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
वह विषाणु जो कैप्सिड हीन होता है लेकिन केवल न्यूक्लिक अम्ल युक्त होता है, वाइरिऑन कहलाता है। प्रायोन में न्यूक्लिक अम्ल नहीं होता है इसी आधार पर यह इस प्रश्न का उत्तर नहीं हो सकता है किंतु SSC ने प्रायोन को ही अपने उत्तर पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर माना है।