मोनोसैकेराइड क्या है , मोनोसैकराइड परिभाषा , उदाहरण , प्रकार , monosaccharide in hindi meaning

monosaccharide in hindi meaning definition मोनोसैकेराइड क्या है , मोनोसैकराइड परिभाषा , उदाहरण , प्रकार किसे कहते है ?

मोनोसैकेराइड : इनमे एकल पोलीहाइड्रोक्सी एल्डिहाइड या कीटोन इकाई होती है। प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला मोनोसैकेराइड 6 कार्बन युक्त शर्करा है।

उदाहरण : डी-ग्लूकोज

ये साधारण और स्वाद में मीठे कार्बोहाइड्रेट होते है , ये जल में घुलनशील होते है और इनको तथा अधिक छोटे रूप में जल अपघटन नहीं किया जा सकता है। एल्डीहाइड समूह रखने वाले मोनोसैकेराइड को एल्डोज कहते है। इनमे 3-7 कार्बन परमाणु प्रति अणु होते है इसलिए कार्बन परमाणुओं की संख्या के आधार पर मोनोसैकेराइड को निम्न प्रकार वर्गीकृत किया गया है –

(a) ट्रायोजेज : ये सबसे छोटे मोनोसैकेराइड होते है , इनका सामान्य सूत्र C3H6O3

उदाहरण : ग्लिसेरेल्डिहाइड और डाइहाइड्रोक्सी एसिटोन फास्फेट।

ये कोशिकीय श्वसन के मध्यवर्ती उत्पाद होते है।

(b) टेट्राजेज : इनमे चार कार्बन परमाणु प्रति शर्करा अणु होते है , सामान्य सूत्र : C4H8O4

उदाहरण : इरेथ्रोज

यह प्रकाश संश्लेषण श्रृंखला का मध्यवर्ती होता है और यह लिग्निन , एंथोसाइनिन और फेनीलएलेनीन और टाइरोसिन जैसे अमीनो अम्लों के संश्लेषण के लिए कच्चे पदार्थ भी होते है।

(c) पेंटोजेज : इनमे पाँच कार्बन परमाणु प्रति शर्करा अणु होते है। सामान्य सूत्र C5H10O5

उदाहरण : राइबोज , डी-ऑक्सी राइबोज , जाइलोज , राइबोलोज , अरेबिनोज आदि।

डी-ऑक्सी राइबोज शर्करा का सूत्र C5H10O4 होता है।

जब राइबोज शर्करा के दुसरे कार्बन पर ऑक्सीजन (O) परमाणु अनुपस्थित होता है उसे डी-ऑक्सी राइबोज कहते है।

अरेबिनोज और जाइलोज , हेमीसेल्युलोज के संघटक होते है। राइबोज CoA , फ्लेविन एडिनिन डाई न्युक्लियोटाइड (FAD) , निकोटिनेमाइड एडिनिन डाईन्युक्लियोटाइड (NAD) , NADP , ATP और RNA में पायी जाती है।

डीऑक्सी राइबोज , डीएनए में पाया जाता है। जाइलोज तथा अरेबिनोज कोशिका भित्ति में पाए जाने वाले xylans , arabans के निर्माण के लिए बहुलकीकृत होते है।

(d) हेक्सोजेज : इनमे छ: कार्बन परमाणु प्रति शर्करा अणु होते है। सामान्य सूत्र C6H12O6 ग्लूकोज , फ्रक्टोज , ग्लुक्ट्रोज और मेन्नोज आदि।

ग्लूकोज मुख्यतः जंतुओं के रक्त में पाया जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण शर्करा है। इसे grape sugar , corn sugar या dextrose भी कहते है।

यह एल्डो हेक्सोज शर्करा का एक प्रकार है। यह सामान्यतया पाया जाने वाला श्वसन उत्पाद है। यह जन्तुओ में ग्लाइकोजन एवं पादपों में स्टार्च के निर्माण के लिए बहुलकीकृत किया जा सकता है।

फ्रुक्टोज फलों में पाई जाने वाली सबसे मीठी प्राकृतिक शर्करा है। शहद में यह L-फॉर्म में पायी जाती है। इसे Levulose भी कहते है। ग्लेक्टोज , agar-agar और लेक्टोज का संघटक है।

मेनीटोल (मेन्नोज का एक एल्कोहल) अधिकांशत Brown algae में पाया जाता है।

(e) हेप्टोजेज : इसमें सात कार्बन परमाणु प्रति शर्करा अणु होते है। सामान्य सूत्र C7H14O7

उदाहरण : स्यूडोहेप्टूलोज।

यह श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण श्रृंखला का मध्यवर्ती होता है।

पेन्टोजेज एवं हेक्जोज ठोस अवस्था में पाए जाने वाले मोनोसैकेराइड होते है।  i.e. open chain और ring chain दो प्रकार के होते है –

(i) पायरेनोज : यह षट्कोणीय आकार की होती है , इसमें पांच कार्बन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु होता है।

(ii) फ्यूरेनोज रिंग : यह आकार में पेंटागोनल होती है , इसमें चार कार्बन परमाणु एवं एक ऑक्सीजन परमाणु होता है।

दो मोनोसैकेराइड उनके हाइड्रोक्सिल समूहों के मध्य में एक जल के अणु के हटने के कारण लिंकेज बनाते है इसे ग्लाइकोसिडिक लिंकेज कहते है। यह लिंकेज 1,4 या 1,6 कार्बन परमाणु पर हो सकती है।

कार्बोहाइड्रेटो में मुक्त एल्डिहाइड और कीटोन वाली शर्कराएँ बेनेडिक्ट या फेहलिंग तरल के Cu2+ को Cu+ में अपचयित कर सकती है इसलिए इन्हें अपचायक शर्करा कहते है। जब ग्लाइकोसिडीक बंध बनाने के लिए ग्लूकोज का एल्डीहाइड भाग और फ्रक्टोज का कीटोन भाग क्रिया कहते है तो non reducing शर्करा बनती है। फ्रक्टोज और ग्लूकोज का मीठापन क्रमशः 173 और 74 इकाई होती है। सेकेरिन – 55000 , मोनेलिन – 200000 , सेकेरिन कार्सिनोजेनिक होता है।

जीव विज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण मोनोसैकेराइड – हेक्सोन और पेन्टोज , सबसे महत्वपूर्ण तथा अधिकांशत: पाई जाने वाली शर्करा होती है। ग्लूकोज जीव तन्त्र में सबसे महत्वपूर्ण शर्करा होती है , इसे सामान्यतया grape sugar या dextrose कहते है। यह रक्त शहद और कुछ फलों में पायी जाती है। फ्रक्टोज फलो में अधिकांशत: पायी जाने वाली शर्करा है। इसे फ्रूट शर्करा भी कहते है।

यह शहद में पायी जाती है , यह प्राकृतिक शर्कराओं में सबसे मीठी शर्करा होती है। ग्लेक्टोज को ब्रेन शर्करा कहते है। राइबोज RNA और ATP का संघटक है तथा डीऑक्सीराइबोज डीएनए में पाया जाता है।