modern theory of heredity given by whom in hindi आधुनिक आनुवंशिकता का सिद्धांत किसने दिया था the modern theory of genetics given by whom in hindi ?
कोशिका तथा आनुवांशिकता
41. आधुनिक आनुवांशिकता का सिद्धान्त किसने दिया था?
(अ) ग्रेगर मेंडल (ब) डार्विन
(स) लैमार्क (द) इनमें से कोई नहीं
R-R-B- रांची (E.C.R.C.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
व्याख्या-आनुवांशिकता का सिद्धांत ग्रेगर जॉन मेण्डल ने दिया था। मेण्डल को ही आनुवांशिकी का जनक कहा जाता है?
42. कोशिकाओं में तत्कालीन ऊर्जा उत्पादन के लिए निम्नलिखित में से एक लिया जाता है-
(अ) प्रोटीन (ब) विटामिन सी
(स) सुक्रोज (द) ग्लूकोज
R-R-B- जम्मू (C-C.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(द) व्याख्या-कोशिकाओं में तत्कालीन ऊर्जा उत्पादन के लिए ग्लूकोज को लिया जाता है। ग्लूकोज के 1 अणु के श्वसन से 36 ए.टी.पी. अणु ऊर्जा प्राप्त होती है।
43. कोशिका गतिविधियां नियन्त्रित की जाती हैं-
(अ) क्लोरोप्लास्ट द्वारा
(ब) माइटोकॉण्ड्रिया द्वारा का माना
(स) साइटोप्लाज्मा द्वारा
(द) न्यूक्लियस द्वारा
R-R-B .गोरखपुर (Ast.k~ äiv.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
व्याख्या- कोशिका की गतिविधियों पर नियंत्रण केन्द्रक (Nucleus) द्वारा होता है। यह कोशिका का एक महत्त्वपूर्ण कोशिकांग है।
44. पौधा कोशिका का ‘पावर हाउस‘ किसे कहा जाता है?
(अ) लाइसोसोम (ब) सेन्ट्रोसोम
(स) राइबोसोम (द) माइटोकॉण्ड्रिया
R-R-B- इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(द) व्याख्या-माइटोकॉण्ड्रिया को पौधा कोशिका का पावर हाउस कहा जाता है। माइटोकॉण्ड्रिया दोहरी झिल्ली से घिरा होता है। इसके एंजाइम द्वारा कोशिकीय श्वसन होता है जिससे ऊर्जा पैदा होती है।
45. आलू किस कुल का है?
(अ) प्रैमिनी (ब) कम्पोजिटी
(स) सोलेनेसी (द) कुकरबिटेसी
R-R-B- इलाहाबाद (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
व्याख्या-आलू सोलेनेसी (Solanaceae) कुल का एक पौधा है। इस कुल के अन्य पौधे, मिर्च, बैंगन, मकोय, धतूरा, टमाटर इत्यादि हैं।
46. आनुवांशिक इकाई है-
(अ) गुणसूत्र (ब) सिस्ट्रॉन
(स) डी.एन.ए. (द) जीन
R-R-B- चंडीगढ़ (Stenographer) परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
व्याख्या-गुणसूत्रों पर स्थित डी.एन.ए. की बनी वह अति सूक्ष्म संरचनाएं जो आनुवांशिक लक्षणों का धारण एवं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में उनका स्थानान्तरण करती हैं, जीन कहलाती हैं। जीन आनुवांशिकता की मूलभूत शारीरिक इकाई है। यानी इसी से हमारी आनुवांशिक विशेषताओं की जानकारी होती है जैसे हमारे बालों का रंग क्या होगा, आंखों का रंग कैसा होगा या हमें कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
47. हमशक्ल जुड़वा का जन्म तब होता है जब –
(अ) हमेशा एक ही लिंग के
(ब) कभी-कभी एक ही लिंग के
(स) प्राय एक ही लिंग के
(द) एक ही लिंग के सभी नहीं
R.R.B. कोलकाता (T.A.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
व्याख्या-हमशक्ल जुड़वा का जन्म एक ही प्रसव के समय एक ही भ्रूण के द्वारा होता है। ये प्रायः एक ही लिंग के होते हैं।
48. जेनेटिक्स में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) आनुवांशिकता एवं गुणसूत्र (ब) कोशिका
(स) नीट्रा का अध्ययन (द) मांसपेशियों का अध्ययन
R-R-B- इलाहाबाद (J-C.) परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
व्याख्या-आनुवांशिकी यानी जेनेटिक्स जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत आनुवांशिकता, जीवों की विभिन्नताओं एवं गुणसूत्रों का अध्ययन किया जाता है।
49. आनुवांशिक किससे सम्बन्धित है?
(अ) आनुवांशिकता (ब) रक्त चाप
(स) पाचन तंत्र (द) श्वसन तंत्र
R-R-B- गोरखपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
व्याख्या-आनुवांशिकता के अन्तर्गत जीनी लक्षणों का एक पीढ़ी से. दूसरी पीढ़ी में स्थानान्तरित होने की प्रक्रिया आनुवंशिकी कहलाती है। आनुवांशिकता के जनक सर जॉन ग्रेगर मेण्डल थे।
50. ऊतक विज्ञान में किसका अध्ययन होता है?
(अ) ऊतकों का (ब) विषाणुओं का
(स) वायरसों का (द) कीटाणुओं का
R-R-B- कोलकाता (A.S.M.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
व्याख्या-ऊतक विज्ञान में ऊतकों की उत्पत्ति, संरचना एवं कार्यों का अध्ययन किया जाता है।
51. वनस्पति कोशिका तथा प्राणि कोशिका का अन्तर किसकी उपस्थिति से स्पष्ट होता है?
(अ) कोशा भित्ति (ब) माइटोकॉण्ड्रिया
(स) केन्द्रिका (द) प्लाज्मा झिल्ली
R-R-B- गोरखपुर (T-C.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
व्याख्या-जन्तु कोशिका में प्लाज्मा झिल्ली तथा वनस्पति कोशिका में सबसे बाहर की तरफ कोशा भित्ति पायी जाती है।
52. ऊतक है एक-
(अ) पेपर का प्रकार (ब) दवा
(स) समान कोशिकाओं का समूह (द) कपड़े की किस्म
R-R-B- अजमेर (E-C-R-C-) परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
व्याख्या-ऐसी कोशिकाओं के समूह जो संरचना, आकृति, उत्पत्ति एवं कार्य में एक समान होते हैं, उन्हें ऊतक कहा जाता है।
53. ‘गैमिट की शुद्धता‘ के नियम का प्रतिपादन किया था –
(अ) डारविन ने (ब) मेंडल ने
(स) रदरफोर्ड ने (द) मेंडलीफ ने
R-R-B- अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(ब)
व्याख्या-मेंडल के आनुवांशिकता के तीन नियम हैं। युग्मकों की शुद्धता का नियम (स्ूं वि च्नतपजल वि ळंउमजमे) उनमें से एक है। इस नियम के अनुसार जोड़े के जीन युग्मक निर्माण (ळंउमजम वितउजपवद) के समय एक-दूसरे से पृथक हो जाते हैं और युग्मक में जोड़े का एक ही जीन पहुंचता है।
54. विज्ञान की वह शाखा जो जीव और वातावरण के बीच सम्बन्ध को बताती है, वह-
(अ) पारिस्थितिकी है. (ब) आनुवंशिकी है
(स) एनाटॉमी है (द) कोशिका विज्ञान है
R-R-B- अजमेर (A.S.M.) परीक्षा, 2001
उत्तर-(अ)
व्याख्या-किसी समुदाय के निर्जीव वातावरण तथा उसमें पाए जाने वाले जीवधारियों को सामूहिक रूप से पारितन्त्र (Ecosystem) कहते हैं, एवं इसके अध्ययन को पारिस्थितिकी (Ecology) कहते हैं। पारिस्थितिकी (Ecology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम प्राणी वैज्ञानिक एच.रीटर (H-Reiter) ने सन् 1868 में किया।