JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: chemistry

संक्रमण तत्वों के चुंबकीय गुण , उपसहसंयोजक यौगिक , रंग व्याख्या

संक्रमण तत्वों की :

चुंबकीय गुण :

वे परमाणु या आयन जिनमे अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते है वे अनुचुंबकिय कहलाते है।

परन्तु वे परमाणु या आयन जिनमे सभी इलेक्ट्रॉन युग्मित होते है वे प्रतिचुंबकिय कहलाते है।

चुंबकीय गुणों की व्याख्या चुंबकीय आघूर्ण से करते है चुंबकीय आघूर्ण को u से प्रदर्शित करते है इनका मान सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है।

U = √(n(n+2)) B.M

यहाँ n = अयुग्मित इलेक्ट्रॉन की संख्या है।

चुंबकीय आघूर्ण की इकाई बोर मैग्नेटोन (B .M ) होती है।

वे यौगिक जिनका चुंबकीय आघूर्ण शून्य होता है वे प्रतिचुंबकिय है।

प्रश्न 1 : Ni2+ , Cr3+ का चुंबकीय आघूर्ण ज्ञात कीजिये।

उत्तर : 28Ni = [Ar] 3d8 4S2

Ni2+ = [Ar] 3d8 4S0

यहाँ n = 2

अतः U = √(n(n+2)) B.M

U = √ 2(2+2)

U = √ 8 B.M

24Cr = [Ar] 3d5 4S1

Cr3+ = [Ar] 3d3 4S0

यहाँ n = 3

अतः U = √(n(n+2)) B.M 

U = √3(3+2)

U =  √15 B.M

उपसहसंयोजक यौगिक :

अधिकतर संक्रमण तत्व संकुल यौगिक बनाते है क्योंकि

  1. इनके (n -1)d , nS , nP कक्षको के मध्य ऊर्जा का अंतर कम होता है इनके खाली कक्षक आपस में मिलकर खाली संकर कक्षक बनाते है।

जिनमे लिगेंड अपने lone pair of electron त्यागते है जिससे संकुल यौगिक बनते है।  इन पर आवेश घनत्व अधिक होता है जिससे ये लिगेंड को अपनी ओर आकर्षित करते है।

ये परिवर्तित ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते है जिससे ये समान प्रकार के लिगेंड से मिलकर अलग अलग प्रकार के संकुल यौगिक बनाते है।

रंग :

अधिकतर संक्रमण तत्व या आयन जिनमे अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते है वे रंगीन होते है जैसे Ti3+ , V3+ , Cr3+ , Mn3+ , Fe3+ , Ni2+ , Cu2+ etc.

व्याख्या 

वे संक्रमण तत्व या आयन जिनमे अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते है , वे सूर्य के प्रकाश के दृश्य क्षेत्र में विकिरणों को अवशोषित कर लेते है।

जिससे इलेक्ट्रॉन t2g कक्षक से eg कक्षक में चले जाते है अर्थात d-d संक्रमण होता है।  अतः ये रंगीन होते है।

वे संक्रमण तत्व या आयन जिनमे सभी इलेक्ट्रॉन होते है वे रंगहीन होते है क्योंकि ये दृश्य क्षेत्र से विकिरणों को अवशोषित नहीं करते अर्थात d-d संक्रमण नहीं होता है। उदाहरण : Sc3+ , Ti4+ , Cu+1 , Zn2+ आदि

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now