सबसे लंबी नदी कौन सी है भारत में ? भारत देश की सर्वाधिक लम्बी नदी का नाम क्या है longest river in india in hindi

longest river in india in hindi सबसे लंबी नदी कौन सी है भारत में ? भारत देश की सर्वाधिक लम्बी नदी का नाम क्या है ?

उत्तर : भारत देश की सबसे लंबी नदी गंगा (2525 किमी) है |

भारत का भूगोल

परिचय
ऽ भौगोलिक विस्तार के आधार पर रुस, कनाडा, चीन, यूएसए, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 3.28 मिलियन वर्ग किलोमीटर है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.4% है।
ऽ चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार एवं अफगानिस्तान के साथ भारत की राजनीतिक सीमाएं हैं। दो पड़ोसी द्वीप-श्रीलंका एवं मालदीव हैं। पाक जलसंधि के द्वारा भारत श्रीलंका से पृथक होता है।
ऽ मिनिकाय व लक्षद्वीप के बीच 9° चैनल एवं मालदीव व मिनिकाय के बीच 8° चैनल गुजरती है। लिटिल अंडमान और कार निकोबार के बीच 10° चैनल गुजरती है। इंदिरा प्वाइंट और इण्डोनेशिया के बीच ग्रेट चैनल है।

भारत के भौगोलिक तथ्य

विशेषताएं विवरण
1. क्षेत्रफल 3.28 मिलियन वर्ग किमी, जो विश्व के क्षेत्रफल का 2ण्4ः है
2. लंबाई (उत्तर-दक्षिण) 3214 किमी
3. चैड़ाई (पूर्व-पश्चिम) 2933 किमी
4. जमीनी सीमा की लंबाई 15200 किमी
5. तट रेखा की लंबाई 7516.6 किमी
6. अक्षांशीय विस्तार (मुख्य भूमि) 8° 4‘ उत्तर से 37°6‘ उत्तर
7. देशांतरीय विस्तार 68° 7‘ पूर्व से 97° 25 पूर्व
8. भारतीय मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु 8° 4‘ उत्तर, कन्याकुमारी या केप कोमोरिन के नाम से जाना जाता है।
9. भारत के अंतिम बिन्दु दक्षिण: 6)° उत्तर, ग्रेट निकोबार में इन्दिरा प्वाइंट या पिगमिलियन प्वाइंट के नाम से द्य जाना जाता है। उत्तर: इन्दिरा कॉल (जम्मे-कश्मीर), पूर्व: बिंदु वालांगू (अरुणाचल प्रदेश), पश्चिम: सरक्रीक (गुजरात)।
10. उच्चतम चोटी माउंट K2 A इसे गॉडविन ऑस्टीन (8611 मी) के नाम से जाना जाता है।
11. उच्चतम बांध भाखड़ा (226 मी.) पंजाब में सतलज नदी पर।
12. उच्चतम जलप्रपात दूधसागर, मांडवी नदी पर, गोवा (600 मी)। इससे पहले सबसे ऊंचा ज्ञात जल प्रपात सरस्वती नदी (कर्नाटक) पर जोग (गरसोप्पा) था।
13. सबसे लंबी नदी गंगा (2525 किमी)
14. सबसे लंबा बांध हीराकुंड, ओडिशा में महानदी पर।
15. सबसे लंबी तट रेखा गुजरात तट जिसके बाद आंध्र तट का स्थान है।
16. सबसे लंबी नहर इंदिरा गांधी नहर जिसे राजस्थान नहर भी कहते हैं।
17. सबसे लंबा समुद्र तट चेन्नई में मरीना तट
18. सर्वाधिक ठंढ़ा स्थान जम्मू और कश्मीर में द्रास (-45°C) क्षेत्र
19. सर्वाधिक गर्म स्थान राजस्थान के बीकानेर जिले में ब्रियावली (56° C)
20. सर्वाधिक वर्षा वाला केन्द्र मेघालय में मासिनराम (1220 सेमी/वर्ष)
21. सबसे लंबा पठार दक्कन का पठार
22. सबसे लंबा दरिया द्वीप असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर मजुली द्वीप ।
23. भारतीय मानक समय रेखा 82)° पूर्व देशांतर, यह इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है।
24. कर्क रेखा 23)° उत्तरी अक्षांश यह आठ राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम) से गुजरती है।

भारत: भौगोलिक सीमाएं
पड़ोसी देश भारत के राज्यों के साथ सीमाएं
पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात
अफगानिस्तान जम्मू-कश्मीर
चीन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
नेपाल उत्तराखंड, उत्तर-प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
बांग्लादेश मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल
भूटान सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
म्यांमार अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम

महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं
सीमा रेखा देश
डूरंड (1896 में खींची गई) पाकिस्तान और अफगानिस्तान
रेडक्लिफ (1947 में खींची गई) भारत और पाकिस्तान
मैकमोहन (1914 में खींची गई) भारत और चीन (अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र)
24वां समानांतर पाकिस्तान का दावा है कि यह कच्छ के रण में भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा है।
17वां समानांतर उत्तर वियतनाम और दक्षिण वियतनाम
38वां समानांतर उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया
49वां समानांतर कनाडा और अमेरिका
हिडेनवर्ग जर्मनी और पोलैंड
मैगिनॉट जर्मनी और फ्रांस
सेगफ्राइड जर्मनी और फ्रांस के बीच की किलेबंदी

पड़ोसी देशों के साथ भारतीय सीमा की लम्बाई
देश सीमा की लम्बाई कुल सीमा का
(किलोमीटर) प्रतिशत
बांग्लादेश 4096 26.95
चीन 3917 25.55
पाकिस्तान 3310 21.78
नेपाल 1752 11.53
म्यांमार 1458 9.89
भूटान 587 3.86
अफगानिस्तान 80 0.52

ऽ भारत का क्षेत्र यूरोप के क्षेत्रफल के लगभग बराबर है (रुस को छोड़कर)। भारत का क्षेत्रफल कनाडा का एक तिहाई, रुस का पांचवा भाग, जापान का आठ गुना एवं यूनाइटेड किंगडम से बारह गुना बड़ा है।
ऽ भारत की कुल जनसंख्या संयुक्त राज्य अमेरिका, रुस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा एवं जापान की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है।
भारत की भूगर्भीय संरचना एवं भौतिक वर्गीकरण
भारत के कुल भूभाग में
मैदान : 43.3%
पठार : 27.7%
पहाड़ी : 18.6%
पर्वत : 10.7%
भूगर्भिक संरचना की दृष्टि से भारत को मोटे तौर पर पांच भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है:
1. हिमालय पर्वत श्रृंखला
2. प्रायद्वीपीय पठार
3. विशाल मैदान
4. तटीय मैदान
5. भारत के द्वीप