JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: indian

स्थानीय पवनें किसे कहते हैं , भारत की स्थानीय पवन की परिभाषा क्या है नाम local winds in hindi

local winds in hindi in india and world स्थानीय पवनें किसे कहते हैं , भारत की स्थानीय पवन की परिभाषा क्या है नाम ? definition meaning name ?

मौसमी पवनें (Periodic winds)
इसके अंतर्गत निम्न पवनें आती हैं:
ऽ स्थलीय तथा सागरीय पवनें: दिन के समय स्थलीय भाग जल की अपेक्षा शीघ्र गर्म हो जाता है, जिस कारण सागरवर्ती तटीय भाग पर निम्न दाब तथा सागरीय भाग पर उच्च दाब स्थापित हो जाते हैं। इस कारण से सागर से स्थल की ओर हवाएं चलने लगती हैं जिसे सागरीय समीर कहते हैं।
सूर्यास्त के बाद स्थलीय भाग शीघ्र ठंडे हो जाते हैं, जिससे स्थलीय भाग पर उच्च दाब तथा सागरों पर निम्न दाब बन जाता है। परिणामस्वरूप स्थल से जल की ओर हवाएं चलने लगती है जिन्हें स्थलीय समीर कहते हैं।
ऽ पर्वत तथा घाटी पवनें (Mountain Breeze)ः दिन के समय पर्वतीय घाटियों के निचले भाग में अधिक तापमान के कारण हवाएं गर्म होकर ऊपर उठती हैं तथा पर्वतीय ढालों के सहारे ऊठती है। इन्हें घाटी समीर कहते हैं। रात्रि के समय पर्वतीय ढालों तथा ऊपरी भागों पर विकिरण द्वारा ताप हास अधिक होता है, जिस कारण हवाएं ठंडी हो जाती हैं। ये ठंडी तथा भारी हवाएं ढालों के सहारे घाटियों में नीचे उतरती हैं जिसे पर्वतीय समीर कहते हैं

स्थानीय पवनें (Local Winds)
कुछ स्थानीय पवनें निम्नलिखित हैं:
ऽ ब्लिजार्ड (ग्रीनलैंड, कनाडा, अन्टार्कटिका): ये ध्रूवीय हवाएं हैं जो बर्फ के कणों से युक्त होती हैं।
ऽ बोरा (एड्रियाटिक सागर): यह एक शुष्क तथा अति ठंडी प्रचण्ड हवा है। आल्पस के दक्षिणी ढाल से उतर कर ये हवाएं दक्षिण दिशा में प्रवाहित होती हैं।
ऽ ब्रिक फिल्डर: यह ऑस्ट्रेलियाई मरूस्थल से प्रवाहित होने वाली गर्म हवा है। (दिसम्बर से फरवरी)
ऽ बुरान (मध्य एशिया एवं साइबेरिया): यह एक अति ठंडी प्रचण्ड हवा है जो उत्तर-पूर्व दिशा से प्रवाहित होती है। यह तापमान को -30°ब् तक ला देती है।
ऽ चिली: यह एक उष्ण एवं शुष्क हवा है जो सहारा मरूस्थल से भूमध्यसागर की ओर प्रवाहित होती है।
ऽ गिबली: ग्रीष्म ऋतु में सहारा मरूस्थल से भूमध्यसागर की ओर लीबिया में प्रवाहित होने वाली शुष्क हवा है। गिबली का प्रभाव अति प्रचण्ड होता है।
ऽ हबुब (सूडान): यह एक गर्म हवा है जो ग्रीष्म ऋतु में प्रवाहित होती है।
ऽ हरमट्टन: पश्चिमी अफ्रीका में उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें सहारा मरूस्थल से बहते हुए गिनी तट पर एक शुष्क हवा के रूप में पहुंचती हैं।
ऽ काराबुरान (तारीम बेसिन-चीन): यह मार्च तथा अप्रैल में प्रवाहित होती है। हांगहो नदी घाटी में लोयस मिट्टी के जमाव में इस हवा का योगदान होता है।
ऽ खामसिन (मिस्र): यह एक गर्म हवा है जो ग्रीष्म ऋतु के दौरान प्रवाहित होती है।
ऽ ‘लू‘ (उत्तर-पूर्व भारत): अप्रैल-जून में प्रवाहित होने वाली धूल भरी गर्म हवा ।
ऽ मिस्ट्रल (फ्रांस की रोन नदी घाटी): यह एक ठंडी हवा है जो जाड़े में 120 किमी/घंटे की रफ्तार से प्रवाहित होती है। फलों का बगीचा इससे प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है।
ऽ पाम्पेरो (अर्जेन्टिना का पम्पास क्षेत्र): यह ठंडी एवं शुष्क हवा जाड़े में प्रवाहित होती है।
ऽ समून (इरान एवं कुर्दिस्तान): एक गर्म हवा जो ग्रीष्म ऋतु में प्रवाहित होती है।
ऽ सिमॉन (सऊदी अरब): यह एक गर्म पवन है जो मार्च से जुलाई की अवधि में बहती है।
ऽ सिरोको (अल्जीरिया): यह सहारा मरूस्थल से माल्टा एवं सिसली द्वीप की ओर प्रवाहित होती है। यह सामान्यतः गर्म एवं आर्द्र हवा है।
ऽ बर्ग (जर्मनी): आल्पस पर्वत से नीचे उतरती है। यह जाड़े में बर्फ को पिघलाने में मदद करती है।
ऽ चिनूक: यह अमेरिका के कोलोराडो, मोन्टाना, उत्तरी डकोटा, ऑरेगन और व्योमिंग प्रांत में तथा कनाडा के अल्बर्टा, मेनिटोबा एवं मैकेंजी क्षेत्र में दिसम्बर से मार्च तक प्रवाहित होने वाली गर्म और शुष्क हवा है जो बर्फ तथा हिम को पिघलाने में सहायता करती है। इसे ‘हिमभक्षक‘ (snow eater) के नाम से जाना जाता है।
ऽ फॉन: आल्पस की उत्तरी ढाल से होकर ऊपरी राइन नदी घाटी में प्रवाहित होती है।
ऽ लेवेन्टर: यह दक्षिण-पूर्व स्पेन, बेलारिक द्वीप तथा जिब्राल्टर जलसंधि क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली मंद एवं आर्द्र हवा है जिससे इन क्षेत्रों में भारी वर्षा होती है।
ऽ लेवेस: सिराको पवन के समान गर्म एवं शुष्क हवा जो दक्षिण स्पेन के तटीय क्षेत्रों से होकर प्रवाहित होती है।
ऽ ट्रामोण्टान: यह एक ठंडी एवं शुष्क हवा है जो पश्चिमी भूमध्य-सागरीय बेसिन में प्रवाहित होती है।
ऽ ग्रेगाल: यह टाइरेनियन सागर एवं सिसली तथा माल्टा द्वीप के तटीय क्षेत्र में प्रवाहित होती है। जाड़े में प्रवाहित होने वाली यह हवा ग्रेको (Greco) के नाम से भी जानी जाती है।
ऽ जोण्डा: यह एक गर्म, आर्द्र एवं कष्टदायक हवा है जो अर्जेंटीना में प्रवाहित होती है।
ऽ दक्षिणी बस्टर: एक अत्यधिक ठण्डी एवं शुष्क हवा है जो अर्जेंटीना-उरुग्वे क्षेत्र में प्रवाहित होती है। यह शीत वाताग्र से संबंधित हवा है।
ऽ फ्रायजेम: यह एक अति ठण्डी प्रचण्ड हवा है जो ब्राजील के कम्पोज क्षेत्र एवं पूर्वी बोलीविया में प्रवाहित होती है।
ऽ उत्तरी हवा: यह एक ठंडी उत्तरी हवा है जो अमेरिका के टेक्सास व गल्फ तटीय क्षेत्र में तापमान को कम कर देती है।
ऽ पापागेयो: एक ठंडी एवं शुष्क हवा जो मैक्सिको के तटीय क्षेत्रों में तापमान कम करती है तथा जाड़े में साफ मौसम लाती है।
ऽ सान्ताआना: एक गर्म एवं शुष्क हवा है जो कैलिफोर्निया की घाटी से होकर प्रवाहित होती है। यह धूल भरी हवा है जो फलोद्यानों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है।
ऽ डस्ट डेविल: सहारा, कालाहारी मरूस्थल, मध्य एवं पश्चिमी अमेरिका तथा मध्य पश्चिमी क्षेत्रों में प्रवाहित होने वाली धूल भरी हवा।
ऽ काराबोरान: एक प्रबल धूलभरी उत्तर-पूर्वी हवा जो केन्द्रीय एशिया के तारिम बेसिन में चलती है।

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now