कारक किसे कहते हैं हिंदी में उदाहरण सहित समझाइए ? karak in hindi grammar meaning with examples

karak in hindi grammar meaning with examples कारक किसे कहते हैं हिंदी में उदाहरण सहित समझाइए ?

कारक
ऽ परिभाषा-संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका सीधा संबंध क्रिया के साथ ज्ञात हो, वह “कारक” कहलाता है।

कर्ता करण अपादान सम्बन्ध
(ने) (ने, से, द्वारा) (से-अलग होने (का, के, की,
का अर्थ में) रा, रे, री) ।
कारक
कर्म सम्प्रदान अधिकरण सम्बोधन
(को) (के लिए, को, (में, पर, के, (हे! रे! अरे!)
के वास्ते,के हेतु) ऊपर, के भीतर,
के बाद, के पहले को)
कारक-चिन्ह स्मरण करने के लिए सूत्र
कर्ता ने अरू कर्म को करण रीति से जान।
सम्प्रदान को, के लिए, अपादान से मान।
का,के,की, सम्बन्ध है, अधिकरणादिक में मान।
रे! हे! हो! सम्बोधन मित्र, धरह यह ध्यान।।

पुनर्विलोकन

ऽ शब्द भाषा की – इकाई है: स्वतंत्र
ऽ शब्द की सत्ता है: वाक्य से बाहर
ऽ शब्द रूप बनाने वाले प्रत्यय हैं: दो (रूप साधक प्रत्यय, शब्द साधक प्रत्यय)
ऽ हिन्दी में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रिया के विभिन्न रूपों की रचना होती है- रूप साधक प्रत्ययों के अन्तर्गत
ऽ हिन्दी में तत्सम, तद्भव तथा विदेशी तीनों प्रकार के प्रत्यय मिलते हैं- शब्द साधक या व्युत्पादक प्रत्यय में।
ऽ लड़का, लड़के, लड़कों, लड़कों में क्रमशः प्रत्यय हैं-शून्य प्रत्यय, ए-प्रत्यय, ओ-प्रत्यय, ओं-प्रत्यय।
ऽ लड़का, रोटी का परिवर्तित रूप है-लड़के,लड़कों,रोटियाँ, रोटियों।
ऽ कमरा, कथा का क्रमशः बहुवचन है- कमरे, कथाएँ।
ऽ घर, घोड़ा, पाठक, सेवक, कमरा यह शब्द हैं- पुंलिंग।
ऽ पानी, भालू, घर, धोबी, कवि के बहुवचन रूप हैं- पानियों, भालुओं,घरों,धोबियों, कवियों।
ऽ दही जम गया है। वाक्य में लिंग है- पुंलिंग।
ऽ दूध उवल चुका है। इस वाक्य में लिंग है- पुंलिंग
ऽ डॉक्टर बला रहे हैं। इस वाक्य में लिंग है- उभयलिंगी शब्द
ऽ संयोजक, परिचायक, पाठक व लेखक में किस प्रत्यय का प्रयोग करने से स्त्रीलिंग बनेगा- ‘इका‘ प्रत्यय।
ऽ लोटा, पैसा, बच्चा, मुर्गा का क्रमशः बहुवचन है- लोटे, पैसे, बच्चे, मुर्गे।
ऽ पूजा ने देवांग को मारा। इस वाक्य में कारक हैं- ‘ने‘। मैं, मैंने, मुझसे, मुझमें ‘एकवचन‘, पुरुषवाचक सर्वनाम का ‘वहुवचन‘ सर्वनाम क्रमशः होगा-हम, हमने, हमसे, हममें, हमें।
ऽ ‘यह‘ निश्चयवाचक सर्वनाम ‘एकवचनश् का बहुवचन होगा- ये।
ऽ ‘किसी ने, किसी को, किसी पर‘ अनिश्चयवाचक सर्वमान एकवचन का वह्वचन होगा-किन्हीं ने, किन्हीं को, किन्हीं पर।

 

शब्द रूप से सम्बन्धित अध्यायवार प्रश्न कोष

1. कवि का स्त्रीलिंग शब्द है-
(अ) कवित्री (ब) कवियत्री
(स) कवयित्री (द) कवियित्री
उत्तर (स)ः U.P.P.C.S. (Pre) – 2013
2. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सदा बहुवचन में प्रयोग होता है?
(अ) शिशु (ब) भक्ति
(स) पुस्तक (द) प्राण
उत्तर (द)ः U.P. P.C.S. (Pre.) – 2013
3. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है?
(अ) आय ………… (ब) व्यय
(स) नहर (द) लहर
उत्तर (ब)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam- 2002
4. कवि का स्त्रीलिंग होगा –
(अ) कवियत्री (ब) कवियित्री
(स) कवयित्री (द) कवियत्रि
उत्तर (स)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2002
5. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है-
(अ) झुरमुट (ब) अन्त्येष्टि
(स) इच्छा (द) निराला
उत्तर (द)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2003
6. निम्नलिखित में पुंलिंग शब्द है –
(अ) सरसों (ब) मकई
(स) सारस सारस (द) मूंग
उत्तर (स)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2003
7. निम्नलिखित में पुंलिंग शब्द नहीं है –
(अ) रत्न (ब) मोती
(स) नकल (द) बचपन
उत्तर (स)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2003
8. निम्नलिखित शब्दों में किस एक का लिंग परिवर्तन हिंदी भाषा में प्रचलित नहीं है ?
(अ) चाचा (ब) बहन
(स) कोयल (द) भैंसा
उत्तर (स)ः U.P.P.G.T. (U.P.P.G.T.) Exam-2004
9. निम्नलिखित शब्दों में कौन स्त्रीलिंग नहीं है?
(अ) रोटी (ब) पूड़ी
(स) पानी (द) नदी
उत्तर (स)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2004
10. कारक के भेद हैं –
(अ) पाँच (ब) छः
(स) सात (द) आठ
उत्तर (द): U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2004
11. निम्नांकित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है?
(अ) सुबह (ब) दोपहर
(स) सांझ (द) दिन
उत्तर (द)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2004
12. कर्ता के साथ ‘ने‘ का प्रयोग न होना किस उपभाषा की प्रमुख विशेषता है ?
(अ) पूर्वी हिन्दी (ब) पश्चिमी हिन्दी
(स) राजस्थानी हिन्दी (द) पहाड़ी हिन्दी
उत्तर (अ)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Hindi
13. ‘कवि‘ का स्त्रीलिंग है:
(अ) कविइत्री (ब) कवित्री
(स) कवयित्री (द) कवियित्री
उत्तर (स)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2005
14. ‘ऋषि‘ का स्त्रीलिंग है:
(अ) ऋषिणी (ब) ऋषिपत्नी
(स) ऋषिका (द) ऋषी
उत्तर (द)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2005
15. संज्ञाओं के साथ आने वाली विभक्तियों को क्या कहा जाता है?
(अ) संश्लिष्ट (ब) विश्लिष्ट
(स) श्लिष्ट (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर (ब)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2005
16. हिन्दी भाषा में श्वचनश्कितने प्रकार के हैं?
(अ) 3 (ब) 2
(स) 4 (द) 5
उत्तर (ब): U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2005
17. लिंग की दृष्टि से श्दहीश् क्या है ?
(अ) स्त्रीलिंग (ब) पुंल्लिंग
(स) नपुंसकलिंग (द) उभयलिंग
उत्तर (ब)ः U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2005
18. निम्नलिखित में से कौन-सा स्त्रीलिंग है ?
(अ) उत्साह (ब) चक्रव्यूह
(स) मृत्यु (द) संकल्प
उत्तर (स): U.P.P.G.T. (Hindi) Exam-2005
19. ‘सुन्दरता‘ में संज्ञा है-
(अ) व्यक्तिवाचक (ब) समूहवाचक
(स) जातिवाचक (द) भाववाचक
उत्तर (द)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2001
20. ‘मित्र‘ का भाववाचक है –
(अ) बन्धुता (ब) मीत
(स) मित्रता (द) शत्रुता
उत्तर (स)ः . न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2001
21. ‘सो‘ है-
(अ) प्रश्नवाचक (ब) निश्चयवाचक
(स) सम्बन्धवाचक (द) कोई नहीं
उत्तर (स)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2001
22. संज्ञा से बने विशेषण में से कौन सा अशुद्व है –
(अ) धन-धनिक (ब) सुख-सुखी
(स) दिन-दैनिक (द) बंगाल-बंगाली
उत्तर (अ)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2001
23. ‘अरे जरा इधर तो आ‘ में से कौन सा अव्यव है-
(अ) परिणाम वाचक (ब) प्रश्नवाचक
(स) विस्मयादिबोधक (द) कालवाचक
उत्तर (स)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2001
24. कौन सा स्त्रीलिंग है-
(अ) मित्र (ब) सूचना
(स) उपहार (द) अध्याय
उत्तर (ब)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2001
25. पुल्लिंग और स्त्रीलिंग में से कौन सा जोड़ा सही नहीं है –
(अ) मोटा-मोटी (ब) धोबी-धोविन
(स) दाता-दानी (द) तेली-तेलिन
उत्तर – (स) न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2001
26. ‘भूखे को अन्न दो और प्यासे को जल‘ वाक्य किस कारक का है ?
(अ) सम्प्रदान (ब) अपादान
(स) सम्बन्ध (द) अधिकरण
उत्तर (अ)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2001
27. इनमें से पुल्लिंग शब्द कौन-सा है –
(अ) दया (ब) निर्धनता
(स) बुढ़ापा (द) दुर्घटना
उत्तर (ब)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2003
28. निम्नलिखित में से पुल्लिंग शब्द है:
(अ) घास (ब) आय
(स) व्यय (द) नहर
उत्तर (स)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2004
29. निम्नलिखित शब्दों में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिएः
(अ) सूची-पत्र (ब) किताब
(स) गंगा (द) संसद
उत्तर (अ): न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2005
30. कर्म कारक के लिए प्रयुक्त होने वाला चिन्ह है:
(अ) ने (ब) के लिए
(स) से (द) को
उत्तर (द): न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2009
31. ‘राष्ट्र‘ की भाववाचक संज्ञा है
(अ) राष्ट्री (ब) राष्ट्रीय
(स) सौराष्ट्र (द) राष्ट्रीयता
उत्तर (द)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2009
32. निम्न में कौन कथन सत्य नहीं है।
(अ) संस्कृत में तीन वचन होते हैं
(ब) हिन्दी में दो वचन होते हैं
(स) हिन्दी में दो लिंग होते हैं।
(द) संस्कृत में हिन्दी की तरह दो लिंग होते हैं।
उत्तर (द)ः न्ण्च्ण्ज्ण्ळण्ज्ण् (भ्पदकप) म्गंउ.2013
33. ‘साधु‘ का स्त्रीलिंग शब्द है:
(अ) साधुनी (ब) साध्वी
(स) साधु आईन (द) साधुवाइनि
उत्तर (ब): न्ण्च्ण्ैण्क्ण्प्ण् म्गंउ. 2006
34. निम्नलिखित ईकारात शब्दों में एक पुंलिंग है, उसे चयनित कीजिएः
(अ) पानी (ब) नदी
(स) रोटी (द) बकरी
उत्तर (अ)ः न्ण्च्ण्ैण्क्ण्प्ण् म्गंउ. 2006
35. ‘मैं काम से जा रहा हूँ‘ वाक्य में ‘से‘ का कारक हैः-
(अ) संप्रदान (ब) करण
(स) अपादान (द) अधिकरण
उत्तर (ब)ः न्ण्च्ण्ैण्क्ण्प्ण् म्गंउ. 2006
36. संज्ञा का प्रकार नहीं है-
(अ) व्यक्तिवाचक (ब) जातिवाचक
(स) देशवाचक (द) भाववाचक
उत्तर (स)ः त्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
37. ‘भाववाचक संज्ञा‘ के अन्तर्गत आते हैं।
(अ) पशु-पक्षी आदि (ब) गुण-दोष आदि
(स) दिशाएँ आदि (द) आभूषण आदि
उत्तर (ब): त्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
38. किस समूह में सभी सर्वनाम प्रश्नवाचक हैं?
(अ) कौन, क्या, किसने (ब) जो, कोई, वह
(स) जिनका, जो, किनका (द) जिन्होंने, उन पर, उसको
उत्तर (अ)ः त्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
39. ‘पुस्तक‘ में कौन विशेषण बनेगा?
(अ) पुस्तकालय (ब) पुस्तकें
(स) पुस्तकीय (द) पुस्तकों
उत्तर (स)ः त्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
40. ‘मदन काली पतलून पहनकर खेलने आया‘ में विशेषण है-
(अ) काली (ब) पतलून
(स) मदन (द) खेलने
उत्तर (अ)ः. त्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
41. निम्न में से कौन-सा पाठ्यपुस्तक का गुण नहीं है?
(अ) सोद्देश्यता (ब) उपयुक्तता
(स) अशुद्धता (द) क्रमबद्धता
उत्तर (स)ः न्ण्च्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2013ए प्प्दक च्ंचमत
42. हिन्दी के शब्दों का लिंग-निर्धारण किसके आधार पर होता है?
(अ) प्रत्यय (ब) संज्ञा
(स) क्रिया (द) सर्वनाम
उत्तर (स)ः न्ण्च्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2013ए प्ेज च्ंचमत
43. कारक के कितने भेद होते हैं? –
(अ) 7 (ब) 8
(स) 9 (द) 10
उत्तर (ब): न्ण्च्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2013ए प्ेज च्ंचमत
44. ‘हरियाली‘ है-
(अ) जातिवाचक संज्ञा (ब) समूहवाचक संज्ञा
(स) भाववाचक संज्ञा (द) विशेषण
उत्तर (स)ः न्ण्च्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2013ए प्ेज च्ंचमत
45. लोगों ने शोरगुल करके डाकुओं को भगाया।
उपरोक्त वाक्यों कारक बताइए।
(अ) कर्ता कारक (ब) करण कारक
(स) सम्प्रदान कारक (द) कर्म कारक
उत्तर (द)ः भ्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
46. ‘को‘ और ‘के लिए‘ किस कारक के चिह्न है?
(अ) सम्प्रदान कारक (ब) कारण कारक
(स) अपादान कारक (स) संबोधन कारक
उत्तर (अ)ः त्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
47. लड़का पेड़ से गिरा।।
उपरोक्त वाक्य में कारक बताइए।
(अ) सम्प्रदान कारक (ब) कर्म कारक
(स) अपादान कारक (द) कारण कारक
उत्तर (स)ः भ्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
48. निम्नलिखित वाक्य में क्रिया-विशेषण युक्त वाक्य कौन सा है?
(अ) मैं कल नहीं जाऊँगा (ब) यह फूल सुन्दर है
(स) हवा धीरे-धीरे बह रही है (द) आज हम स्कूल जाएंगे
उत्तर (स)ः भ्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2011ए प्प्दक च्ंचमत
49. कवि का स्त्रीलिंग है-
(अ) कविइत्री (ब) कवित्री
(ब) कवयित्री (द) कवियित्री
उत्तर (स): न्ण्च्ण्ज्ण्म्ण्ज्ण्.2013ए प्ेज च्ंचमत