हिंदी माध्यम नोट्स
अन्तराण्विक बल , अंतर आणविक बल , अंतरा आणविक बल , अंतरा अणुक बल (intermolecular forces in hindi)
(intermolecular forces in hindi) अन्तराण्विक बल , अंतर आणविक बल , अंतरा आणविक बल , अंतरा अणुक बल : प्रत्येक अणु में उपस्थित परमाणु आपस में रासायनिक बंधो के द्वारा जुड़े हुए रहते है , और इन रासायनिक बंधो को तोड़ने के लिए बाह्य ऊर्जा की आश्यकता होती है इस बाह्य ऊर्जा को बंध ऊर्जा कहते है जिसके द्वारा रासायनिक बंध को तोडा जा सकता है।
उदाहरण : जैसा की हम जानते है कि जल में O-H रासायनिक बंध पाया जाता है , इस रासायनिक बन्ध को तोड़ने के लिए औसतन लगभग 463 किलोजूल प्रति मोल बन्ध ऊर्जा की आवश्यकता होती है अर्थात 463 किलो जुल ऊर्जा से लगभग O-H के .023×1023 बंधो को तोडा जा सकता है।
वह बल जो अणुओं को आपस में बांधे रखता है या जोड़े रखता है उन बलों को अंतरा आणविक बल कहते है।
अणुओं के मध्य यह अन्तराण्विक बल आकर्षण या प्रतिकर्षण किसी भी प्रकृति का हो सकता है।
जब दो अणु आपस में एक दुसरे को धकेलते है या एक दुसरे से दूर जाने का प्रयास करते है तो इस प्रकार के बल को प्रतिकर्षण प्रकृति का अंतर आणविक बल कहते है।
तथा जब दो अणु आपस में एक दुसरे को आकर्षित करते है अर्थात एक दुसरे के पास आने के प्रयास करते है तो इस प्रकार के बल को आकर्षण प्रकृति का अंतरा अणुक बल कहते है।
क्या आप जानते है की दो अणुओं के मध्य आकर्षण या प्रतिकर्षण का बल कब कार्य करता है ?
माना आणविक व्यास σ है तथा दो अणुओं के मध्य की दूरी r हो तो आकर्षण या प्रतिकर्षण निम्न शर्तों के आधार पर ज्ञात किया जा सकता है –
1. जब r ≥ 4σ हो तो अणुओं के मध्य न तो आकर्षण बल कार्य करता है और न ही प्रतिकर्षण बल कार्य करता है।
2. जब σ ≥ r ≥ 4σ हो तो अणुओं के मध्य आकर्षण प्रकृति का बल कार्य करता है , जिस अधिकतम दूरी तक दो अणु एक दुसरे को आकर्षित कर सकते है उस दूरी को आणविक परास कहते है।
3. जब r ≥ σ हो तो अणुओं के मध्य प्रतिकर्षण बल कार्य करता है।
अन्तराण्विक बल के प्रकार
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…