हिंदी माध्यम नोट्स
Categories: chemistry
ग्लूकोज की विवृत श्रृंखला संरचना , चक्रीय संरचना , α व β- D glucose , ऐनोमर
ऐमिल फिशर ने ग्लूकोज की निम्न विवृत श्रृंखला संरचना दी :
इसे निम्न नाम से व्यक्त करते है।
D-(+) – glucose
यहाँ D = विन्यास को व्यक्त करता है।
जबकि (+) चिन्ह घूर्णन की दिशा अर्थात दक्षिण ध्रुवण घूर्णता को व्यक्त करता है।
नोट : यदि ग्लूकोस में सबसे निचे स्थित असममित कार्बन परमाणु से -OH समूह दाएं हाथ की ओर हो तो इसका विन्यास D जबकि बायीं ओर होने पर इसका विन्यास L होगा।
ग्लूकोज की चक्रीय संरचना :
ग्लुकोस की ओपन चैन स्ट्रक्चर निम्न गुणों की व्याख्या नहीं करती
1. ग्लुकोस सोडियम बाई सल्फाइड , 2-4 DNP से क्रिया नहीं करती जबकि इसमें कार्बोनिल समूह उपस्थित है।
2. यह शिफ़ अभिकर्मक से क्रिया नहीं करती जबकि इसमें एल्डिहाइड समूह उपस्थित है।
3. ग्लुकोस पेंटा एसिटेट में C , H , O समूह होते हुए भी यह हाइड्रोक्सिल ऐमिन से क्रिया नहीं करता।
4. α – D glucose व β – D – glucose के बनने को नहीं समझाया जा सकता।
उपरोक्त गुणों की व्याख्या करने के लिए ग्लुकोस की चक्रीय संरचना दी गयी।
ग्लुकोस में C-1 व C-5 कार्बन के मध्य अन्तः क्रिया से चक्रीय संरचना का निर्माण होता है , चक्रीय संरचना में दो C-1 कार्बन अन्य कार्बनों से भिन्न होता है यह कार्बन परमाणु दो ऑक्सीजन परमाणुओं से जुड़ा होता है यदि C-1 कार्बन पर -OH समूह दायी ओर है तो उसे α – D glucose , यदि बायीं ओर है तो उसे β – D – glucose कहते है।
ऐनोमर :
ग्लुकोस की चक्रीय संरचना में C-1 कार्बन 2 ऑक्सीजन परमाणुओं से जुड़ा होता है इसे ऐनोमरी कार्बन कहते है यदि C-1 कार्बन पर -OH समूह दायीं ओर है तो इसे α – D glucose परन्तु बाई ओर होने पर β – D – glucose .
α व β- D glucose एक दूसरे के ऐनोमर कहलाते है।
ग्लूकोस की चक्रीय संरचना में C-1 कार्बन पर -H व -OH का अभिविन्यास अलग अलग होने के कारण जो समावयवी बनते है उन्हें एनोमर कहते है।
हावर्थ सूत्र :
ग्लुकोस की चक्रीय संरचना में पांच कार्बन व एक ऑक्सीजन परमाणु मिलकर 6 सदस्यी वलय का निर्माण करते है , ग्लूकोस की यह चक्रीय संरचना पाइरेन के समान होती है अतः ग्लूकोस को पाइराइनोस भी कहते है।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
2 weeks ago
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
2 weeks ago
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
2 weeks ago
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
2 weeks ago
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
2 weeks ago
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…
2 weeks ago